जयपुर में जिंदा बम मिलने से मचा हड़कंप, 8 मिनट में पहुंची पुलिस; जांच शुरू

जयपुर
जयपुर के आमेर इलाके में सोमवार सुबह CISF कैंपस के पास जिंदा बम मिलने से हड़कंप मच गया। खातीवालों की ढाणी, वार्ड नंबर 148 में काम के दौरान एक स्थानीय महिला की नजर बम जैसी दिखने वाली चीज पर पड़ी। महिला ने तुरंत अपने परिवार को इसकी जानकारी दी। इसके बाद आसपास के लोगों में भी दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही आमेर थाना पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची और उस संदिग्ध वस्तु की जांच शुरू की।

खेत के कचरे में पड़ा था बम
आमेर थानाधिकारी के अनुसार, गांव के खेत में पड़े कचरे के बीच यह बम मिला था। सुबह करीब साढ़े 10 बजे वहां से गुजर रही महिला ने सबसे पहले इसे देखा। उसने अपने परिवार को इसकी जानकारी दी। परिवार और आसपास के लोगों ने जब संदिग्ध वस्तु को देखा तो घबरा गए। इसके बाद पुलिस और कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बम के आसपास जमा भीड़ को वहां से हटाया।

8 मिनट में पहुंची पुलिस टीम
डिप्टी कंट्रोलर सिविल डिफेंस अमित शर्मा ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की जानकारी सुबह करीब 11:05 बजे मिली थी। इसके बाद सिर्फ आठ मिनट बाद पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने संदिग्ध वस्तु की जांच की। जांच के बाद बम की पुष्टि हुई तो तुरंत बम निरोधक टीम को बुलाया गया। इस दौरान आसपास के लोगों को सुरक्षित दूरी पर रखा गया और बम को डिस्पोज करने की तैयारी शुरू की गई

दूर ले जाकर गड्ढे में किया डिस्पोज
बम निरोधक टीम ने संदिग्ध बम को भीड़ वाले इलाके से दूर ले जाने के बाद सुरक्षित तरीके से डिस्पोज किया। इसके लिए सुनसान जगह पर मिट्टी में गहरा गड्ढा खोदा गया और उसमें बम को डिस्पोज किया गया। इस दौरान काफी तेज धमाका हुआ। अधिकारियों के अनुसार, बम को दोपहर करीब 2 बजे दूसरे स्थान पर ले जाकर डिस्पोज किया गया। इससे पहले मौके पर मौजूद लोगों को वहां से हटा दिया गया था, ताकि किसी तरह का खतरा न रहे।

बम डिस्पोज किए जाने के बाद तत्काल खतरा टल गया। अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि जिंदा बम खेत के कचरे तक कैसे पहुंचा और इसे वहां कौन लेकर आया था। मामले में आमेर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस हर एंगल से मामले की पड़ताल कर रही है।

 

Related Posts

छोटे व्यापारियों को आत्मनिर्भर बना रही पीएम स्वनिधि योजना, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने गिनाए फायदे

मेहनत को मिली पूंजी, छोटे कारोबारियों के सपनों को उड़ान दे रही पीएम स्वनिधि : अरुण साव पीएम स्वनिधि के संभाग स्तरीय सम्मेलन में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री स्मार्ट ठेला…

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से अंजय शुक्ला ने की सौजन्य मुलाकात, दीपावली की दी शुभकामनाएं

रायपुर छत्तीसगढ़ आदिवासी, स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष एवं राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त अंजय शुक्ला ने आज मुख्यमंत्री निवास में आयोजित दीपावली मिलन समारोह के दौरान मुख्यमंत्री…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

चंडीगढ़ में अतिक्रमण के खिलाफ निगम की कार्रवाई, शास्त्री मार्केट में बुलडोजर से हटाए बूथ

चंडीगढ़ में अतिक्रमण के खिलाफ निगम की कार्रवाई, शास्त्री मार्केट में बुलडोजर से हटाए बूथ

गुरदासपुर में सनसनीखेज वारदात, हेड कॉन्स्टेबल की हत्या के बाद आतंकी संगठन का बड़ा दावा

गुरदासपुर में सनसनीखेज वारदात, हेड कॉन्स्टेबल की हत्या के बाद आतंकी संगठन का बड़ा दावा

पंजाब में धान घोटाले का शक, रिकॉर्ड में करोड़ों की खरीद लेकिन फर्म का कोई अता-पता नहीं

पंजाब में धान घोटाले का शक, रिकॉर्ड में करोड़ों की खरीद लेकिन फर्म का कोई अता-पता नहीं

पंजाब की पारंपरिक खेल विरासत को मिलेगा राष्ट्रीय मंच, गणतंत्र दिवस 2027 के लिए थीम का ऐलान

पंजाब की पारंपरिक खेल विरासत को मिलेगा राष्ट्रीय मंच, गणतंत्र दिवस 2027 के लिए थीम का ऐलान

लुधियाना में बेकाबू बस का कहर, सड़क पर मदद कर रहे चार लोग हुए हादसे का शिकार

लुधियाना में बेकाबू बस का कहर, सड़क पर मदद कर रहे चार लोग हुए हादसे का शिकार

कनाडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 37 करोड़ की चोरी की गाड़ियां बरामद, दो पंजाबी युवक भी गिरफ्तार

कनाडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 37 करोड़ की चोरी की गाड़ियां बरामद, दो पंजाबी युवक भी गिरफ्तार

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581