Punjab Election 2027: कांग्रेस ने तेज की तैयारियां, राहुल गांधी जल्द कर सकते हैं पंजाब का दौरा

चंडीगढ़.

पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस हाईकमान ने अपनी तैयारियां तेज करने की कवायद शुरू कर दी है। संसद का मानसून सत्र समाप्त होने के बाद पार्टी का शीर्ष नेतृत्व पंजाब पर विशेष फोकस करने की तैयारी में है। इसी कड़ी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के इसी महीने पंजाब दौरे पर आने की संभावना जताई जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, राहुल गांधी अमृतसर स्थित श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेककर पंजाब में कांग्रेस के चुनावी अभियान को गति दे सकते हैं। उनके साथ पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी पंजाब पहुंच सकते हैं। राहुल गांधी के संभावित दौरे को लेकर पंजाब कांग्रेस के नेताओं ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं।

पंजाब कांग्रेस में दिल्ली मंथन तेज
प्रदेश के वरिष्ठ नेता लगातार दिल्ली में पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात कर पंजाब की राजनीतिक स्थिति और संगठन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा कर रहे हैं। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने हाल ही में दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात की है। बाजवा की ओर से पंजाब कांग्रेस के विधायकों की राहुल गांधी के साथ बैठक के लिए भी समय मांगा गया है। वहीं, प्रताप सिंह बाजवा, पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और सांसद राणा गुरजीत सिंह सहित पंजाब कांग्रेस के कई नेता कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल से भी मुलाकात कर चुके हैं। इन बैठकों के दौरान पंजाब कांग्रेस की मौजूदा स्थिति, संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति को लेकर चर्चा हुई है।

पंजाब की रिपोर्ट हाईकमान तक पहुंची
कांग्रेस सूत्रों अनुसार, राहुल गांधी की टीम पंजाब में पार्टी की चुनावी तैयारियों और संगठन की स्थिति को लेकर अपनी रिपोर्ट हाईकमान को सौंप चुकी है। राहुल गांधी ने पंजाब के कुछ सांसदों से भी मुलाकात कर राज्य में चुनावी तैयारियों की जानकारी ली है। पार्टी स्तर पर नेताओं की सक्रियता, संगठन की स्थिति और संभावित चुनावी रणनीति को लेकर अलग-अलग स्तर पर फीडबैक जुटाया जा रहा है। कांग्रेस हाईकमान की ओर से पंजाब में प्रमुख नेताओं की स्वीकार्यता और चुनावी संभावनाओं को लेकर सर्वे भी करवाए जाने की जानकारी सामने आई है। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग सहित अन्य प्रमुख नेताओं को लेकर फीडबैक लिया गया है।

चन्नी-वड़िंग विवाद के बीच राहुल का दौरा अहम
पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी का मुद्दा पिछले काफी समय से हाईकमान के लिए चुनौती बना हुआ है। एक जुलाई को कांग्रेस हाईकमान ने पंजाब कांग्रेस की चुनाव समितियों की घोषणा की थी। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री और चुनाव कैंपेन कमेटी के चेयरमैन चरणजीत सिंह चन्नी के समर्थकों की ओर से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की भूमिका को लेकर लगातार सवाल उठाए जाते रहे हैं। 31 जुलाई से पंजाब के दौरे पर आए कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल ने करीब दस दिन में 18 जिलों का दौरा कर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान कई जगहों पर चन्नी समर्थकों की ओर से बघेल और राजा वड़िंग के खिलाफ विरोध के स्वर भी सामने आए। इससे साफ है कि चुनाव से पहले संगठन के भीतर चल रही खींचतान को समाप्त करना हाईकमान के लिए बड़ी चुनौती है।

Related Posts

दिव्यांगजन को आत्मनिर्भर और सशक्त बना रही योगी सरकार, 16,254 लाभार्थियों को मिला योजना का लाभ

लखनऊ योगी सरकार दिव्यांगजन को आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। इसी क्रम में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण…

किसानों और गोआश्रय स्थलों के बीच होगा सीधा अनुबंध, चारे के बदले मिलेगी जैविक खाद

लखनऊ योगी सरकार निराश्रित गोवंश के संरक्षण को किसानों की आय, जैविक खेती और ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जोड़ने के लिए ‘चारा के बदले खाद’ का अभिनव मॉडल शुरू करने की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

धान कटाई लगभग पूरी, पराली प्रदूषण पर पंजाब सरकार सख्त, हजारों मामलों में कार्रवाई तेज

धान कटाई लगभग पूरी, पराली प्रदूषण पर पंजाब सरकार सख्त, हजारों मामलों में कार्रवाई तेज

पंजाब चुनाव से पहले भाजपा का बड़ा कदम, राघव चड्ढा को मिली नई जिम्मेदारी

पंजाब चुनाव से पहले भाजपा का बड़ा कदम, राघव चड्ढा को मिली नई जिम्मेदारी

लाउड म्यूजिक बजाना पड़ेगा महंगा, चंडीगढ़ में उल्लंघन पर 1 लाख तक जुर्माना

लाउड म्यूजिक बजाना पड़ेगा महंगा, चंडीगढ़ में उल्लंघन पर 1 लाख तक जुर्माना

चंडीगढ़ में ट्रैफिक चालान पर राहत, 100 रुपये में केस निपटाने की मिल रही सुविधा

चंडीगढ़ में ट्रैफिक चालान पर राहत, 100 रुपये में केस निपटाने की मिल रही सुविधा

गुरदासपुर में पुलिसकर्मी की मौत से हड़कंप, शव के पास गोली लगने के मिले संकेत

गुरदासपुर में पुलिसकर्मी की मौत से हड़कंप, शव के पास गोली लगने के मिले संकेत

पंजाब ब्लास्ट केस में महकप्रीत पर शक, रेल ट्रैक उड़ाने की साजिश में मास्टरमाइंड होने का आरोप

पंजाब ब्लास्ट केस में महकप्रीत पर शक, रेल ट्रैक उड़ाने की साजिश में मास्टरमाइंड होने का आरोप

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581