क्रिकेटर अभिषेक पोरेल की बढ़ीं मुश्किलें, कोर्ट ने जमानत देने से किया इनकार

नई दिल्ली
बंगाल और दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिषेक पोरेल की मुश्किलें बढ़ गई हैं. चिनसुरा कोर्ट ने सोमवार को उन्हें जमानत देने से इनकार करते हुए 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया. पोरेल को मोगरा पुलिस ने एक युवती की शिकायत पर गिरफ्तार किया है. शिकायत में शादी का वादा कर यौन संबंध बनाने और दुर्व्यवहार के आरोप लगाए गए हैं.

23 साल के पोरेल को इससे पहले 11 अगस्त को अदालत में पेश किया गया था, जहां उन्हें तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया था. पुलिस हिरासत की अवधि पूरी होने के बाद सोमवार को उन्हें दोबारा अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत का आदेश आया.

मामला 23 जून से चल रही जांच से जुड़ा है. कर्नाटक में मेडिकल की पढ़ाई कर रही एक युवती ने उसी दिन मोगरा थाने में पोरेल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दोनों करीब साढ़े तीन साल से रिश्ते में थे, शादी की योजना बना चुके थे और साथ में विदेश यात्रा भी कर चुके थे.

सूत्रों के अनुसार, करीब 18 महीने पहले दोनों के बीच विवाद हुआ था और उस समय भी पुलिस तक मामला पहुंचा था, लेकिन तब एफआईआर दर्ज नहीं हुई थी.

इसके बाद पुलिस ने पोरेल के चंदननगर स्थित घर पर कई बार दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिले. शिकायतकर्ता ने बाद में कलकत्ता हाई कोर्ट का रुख किया. हाई कोर्ट ने मोगरा पुलिस को पोरेल को तत्काल गिरफ्तार करने का निर्देश दिया. इसके बाद पुलिस ने उन्हें कोलकाता से गिरफ्तार किया और विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया.

पोरेल बंगाल के नियमित खिलाड़ी हैं और आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा रहे हैं. हालांकि, इस समय क्रिकेट से इतर यह कानूनी मामला उनके लिए बड़ी परेशानी बन गया है. अदालत ने अब उन्हें अगली सुनवाई तक न्यायिक हिरासत में रखने का आदेश दिया है.
 

 

Related Posts

बारिश से प्रभावित मैच में भारत का धमाका, कोहली ने 51 गेंदों में ठोके 74 रन

नई दिल्ली  अर्शदीप सिंह की अगुवाई में भारतीय गेंदबाजों की बेहतरीन गेंदबाजी और बाद में विराट कोहली के तूफानी अर्धशतक की वजह से भारतीय टीम ने बुधवार को न्यूजीलैंड को…

रणजी ट्रॉफी: एक जीत के बाद भी पूरी टीम बाहर, अध्यक्ष-सचिव की लड़ाई में फंसे खिलाड़ी

नई दिल्ली  रणजी ट्रॉफी में मेघालय क्रिकेट एसोसिएशन के अंदर चल रही खींचतान के कारण बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। नागालैंड के खिलाफ प्लेट डिवीजन के मुकाबले से ठीक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581