इगा स्वियातेक ने जीता कनाडा ओपन खिताब, अमेरिकी ओपन से पहले बढ़ा आत्मविश्वास

 नई दिल्ली
 सातवीं वरीयता प्राप्त इगा स्वियातेक ने गुरुवार को कनाडा ओपन के फाइनल में एलेना रिबाकिना को सीधे सेटों में 6-2, 6-3 से हराकर इस सत्र में पहली बार किसी टूर्नामेंट के फाइनल का खिताब जीता है।

स्वियातेक ने सेमीफाइनल में एलीना स्वितोलिना को मात देकर फाइनल में कदम रखा था। वहीं रिबाकिना ने अमेरिका की कोको गफ को 5-7, 6-2, 6-2 से मात दी थी। यह टूर्नामेंट अमेरिकी ओपन की तैयारी के लिए अहम माना जाता है।

स्वियातेक ने दिखाया दम
इस जीत से स्वियातेक की रैंकिंग में सुधार होगा और वह आठवें स्थान पर काबिज होंगी सिनसिनाटी ओपन में अब अपना खिताब बचाना चाहेंगी और फिर अमेरिकी ओपन में खिताब की तलाश में होंगी। 2022 में फ्लशिंग मीडोज में अपने छह ग्रैंड स्लैम खिताबों में से एक जीतने वाली स्वियातेक को फाइनल से ज्यादा सेमीफाइनल में संघर्ष करना पड़ा था क्योंकि बारिश से प्रभावित मुकाबले में पहला सेट जीतने के बाद वह दूसरा सेट हार चुकी थीं।

स्वितोलिना ने शानदार वापसी करते हुए दूसरे सेट में स्वियातेक की दो बार सर्विस तोड़ी और आसानी से सेट जीत लिया। निर्णायक सेट में स्वितोलिना ने 3-2 की बढ़त बनाई, लेकिन पूर्व विश्व नंबर एक स्वियातेक ने लगातार चार गेम जीतकर मैच अपने नाम कर लिया।

स्वियातेक ने कहा कि दूसरे सेट के बाद मुझे पता था कि मुझे अपनी लय और अपना खेल वापस हासिल करने के लिए हर संभव कोशिश करनी होगी। मैच के दौरान शांत रहना, संयम बनाए रखना और अपनी योजना पर टिके रहना आसान नहीं होता। मुझे खुशी है कि तीसरे सेट में मैं ऐसा कर पाई और इसका फायदा मिला। मुझे खुद पर कभी संदेह नहीं हुआ।

उतार-चढ़ाव भरा रहा सत्र
स्वियातेक के लिए यह सत्र अब तक उतार-चढ़ाव भरा रहा है। वह किसी भी ग्रैंड स्लैम में क्वार्टर फाइनल से आगे नहीं बढ़ सकी हैं। मियामी ओपन में हमवतन माग्दा लिनेट के हाथों दूसरे दौर में अप्रत्याशित हार के बाद उन्होंने अपने कोच को भी बदल दिया था। इस खिताबी जीत ने उन्हें आत्मविश्वास दिया होगा जिसे लेकर वह अमेरिकी ओपन में जाएंगी।

 

Related Posts

भारत-पाकिस्तान मैच देखने को बेताब फैंस, ICC के पास पहुंचीं 8.4 मिलियन टिकट रिक्वेस्ट

नई दिल्ली  भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच का क्रेज एक बार फिर देखने को मिल रहा है. अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में दोनों टीमें 10…

8 नवंबर से शुरू होगा भारत-पाक मुकाबलों का रोमांच, वैभव और अभिषेक पर रहेंगी नजरें

 नई दिल्ली क्रिकेट जगत की सबसे बड़ी राइवलरी यानी भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत को लेकर एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है. आने वाले एक साल के भीतर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

फतेहगढ़ साहिब के पर्यटन विकास को लेकर राज्यपाल का बड़ा बयान, प्रस्ताव मिलते ही होगी मंजूरी

फतेहगढ़ साहिब के पर्यटन विकास को लेकर राज्यपाल का बड़ा बयान, प्रस्ताव मिलते ही होगी मंजूरी

फर्जी NHAI अधिकारी की जमानत याचिका खारिज, 7.29 करोड़ की ठगी का मामला

फर्जी NHAI अधिकारी की जमानत याचिका खारिज, 7.29 करोड़ की ठगी का मामला

PGI मरीजों के पैसों का खेल उजागर, ढाबा संचालक और दुकानदारों के खातों में पहुंचे करोड़ों रुपये

PGI मरीजों के पैसों का खेल उजागर, ढाबा संचालक और दुकानदारों के खातों में पहुंचे करोड़ों रुपये

पंजाब में मौसम के बीच प्रदूषण की मार, कई शहरों में AQI 200 के पार पहुंचा

पंजाब में मौसम के बीच प्रदूषण की मार, कई शहरों में AQI 200 के पार पहुंचा

पंजाब में पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर ED का छापा, दूसरे दिन भी दस्तावेज खंगाल रही टीम

पंजाब में पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर ED का छापा, दूसरे दिन भी दस्तावेज खंगाल रही टीम

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581