बॉक्स ऑफिस पर ‘द ओडिसी’ का जलवा, दुनियाभर में कमाए 10,515 करोड़ रुपये

फिल्म निर्माता और निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन की हालिया रिलीज फिल्म 'द ओडिसी' को दर्शकों ने जमगकर प्यार दिया है। इतना कि यह फिल्म अब उनके करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। यहां जानें फिल्म ने अब तक कितनी कमाई कर ली है। साथ ही पढ़ें कि इसने अब तक किन फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ा है?

कितना रहा नोलन की फिल्मों का कलेक्शन?
फिल्म ‘ओडिसी’ ने अपनी रिलीज के पहले दिन से ही दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई की थी। यूनिवर्सल पिक्चर्स ने रविवार को फिल्म के कलेक्शन से जुड़ी जानकारी साझा की। मेकर्स ने बताया कि 'द ओडिसी' ने नोलन की पिछली फिल्मों के कलेक्शन का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।

  • दुनियाभर में 10,515.99 करोड़ रुपये कमाकर ‘द ओडिसी' नोलन की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है।
  • इससे पहले 2012 में रिलीज हुई फिल्म  'द डार्क नाइट राइज’ ने 10,335 करोड़ का कारोबार किया था।
  • वहीं नोलन की फिल्म 'द डार्क नाइट' जो 2008 में रिलीज हुई थी उसने एक महीने में 9,572.98 करोड़ रुपये का करोबार किया था।
  • 'द ओडिसी' से पहले वार्नर ब्रदर्स के बैनर तले बनी बैटमैन सीरीज की फिल्में नोलन की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में थीं।

भारत में ‘द ओडिसी’ ने कितना कमाया?
रविवार तक भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘द ओडिसी’ ने 169.81 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म ने रविवार के दिन 5.21 करोड़ रुपए का कारोबार किया। हालांकि, यह अब भी दूसरी हॉलीवुड फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ से पीछे है।
'ब्रांड न्यू डे' का कुल कलेक्शन 415.46 करोड़ है। इसके साथ ही टॉम हॉलैंड की फिल्म पहले नंबर पर है। वहीं ‘द ओडिसी’ पर बॉक्स ऑफिस पर दूसरे स्थान में हैं।

‘द ओडिसी’ फिल्म की कास्ट और कहानी
क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘द ओडिसी’, होमर की ग्रीक कविता पर आधारित है। फिल्म की कहानी ग्रीक हीरो और इथाका के राजा ओडीसियस की है जो घर लौटने के लिए समुद्री तूफानों और राक्षसों से जूझता है। फिल्म में मैट डेमन, रॉबर्ट पैटिनसन, टॉम हॉलैंड, जेंडया, ऐनी हैथवे, चार्लीज थेरॉन और ट्रैविस स्कॉट जैसे सितारे अहम किरदार निभाते नजर आए।

Related Posts

75 की उम्र में भी कायम है रजनीकांत का जलवा, जानिए क्यों बरकरार है थलाइवा का स्टारडम

जब भी रजनीकांत पर्दे पर आते हैं, सिनेमाघर महज थिएटर नहीं रहते, बल्कि किसी बड़े स्टेडियम में तब्दील हो जाते हैं. लोग वहां सिर्फ किसी स्टार की झलक पाने के…

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर बॉलीवुड अभिनेता तुषार कपूर को धमकी, मचा हड़कंप

मुंबई  मुंबई. अभिनेता तुषार कपूर को कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर फोन कर पांच करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई है. इस मामले में मुंबई क्राइम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581