अशोक कुमार और असलम शेर खान ने भारतीय हॉकी टीम से कहा, देश के लिए खेलो

नई दिल्ली
 1975 की विश्व कप विजेता हॉकी टीम के खिलाड़ियों ने इस माह विश्व कप खेलने जा रही भारतीय टीम का हौसला बढ़ाया है। पूर्व खिलाड़ियों ने कहा है कि आपको यह भूल जाना है कि आप अपने या टीम के लिए खेल रहे हैं, बस यही भाव रखना है कि देश के लिये हर हालत में जीतना है तो आपको पदक जीतने से कोई नहीं रोक सकता।

भारत ने एकमात्र हॉकी विश्व कप 1975 में कुआलालम्पुर में जीता था और उस जीत के सूत्रधार असलम शेर खान और अशोक कुमार ध्यानचंद रहे थे। 1975 विश्व कप के फाइनल में पाकिस्तान के विरुद्ध 51वें मिनट में विजयी गोल करके भारत को 2-1 से जीत दिलाने वाले अशोक कुमार ने कहा कि मैं भारतीय टीम से इतना ही कहूंगा कि यह ध्यान में रखें कि जीत या हार आपकी नहीं, आपके देश की होगी। इससे आपको खुद ब खुद प्रेरणा मिलेगी। यह 51 साल का इंतजार बहुत लंबा हो गया है और अब पदक जीतना ही है।

वहीं 1975 में सेमीफाइनल में आखिरी मिनटों में स्थानापन्न खिलाड़ी के तौर पर उतरकर मलेशिया के विरुद्ध बराबरी का गोल दागने वाले असलम शेर खान ने कहा कि हम विश्व कप खेलने उतरे तो हमारे लिये देश मां की तरह था और हम उसी जज्बे से खेलते थे। आपको भी यह सोचकर मैदान पर उतरना होगा कि हम मां के लिये खेल रहे हैं और जुनून ऐसा होना चाहिये कि हर कीमत पर जीतकर उतरेंगे। विश्व कप 15 से 30 अगस्त तक नीदरलैंड्स और बेल्जियम में खेला जाएगा।

Related Posts

भारत-पाकिस्तान मैच देखने को बेताब फैंस, ICC के पास पहुंचीं 8.4 मिलियन टिकट रिक्वेस्ट

नई दिल्ली  भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच का क्रेज एक बार फिर देखने को मिल रहा है. अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में दोनों टीमें 10…

8 नवंबर से शुरू होगा भारत-पाक मुकाबलों का रोमांच, वैभव और अभिषेक पर रहेंगी नजरें

 नई दिल्ली क्रिकेट जगत की सबसे बड़ी राइवलरी यानी भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत को लेकर एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है. आने वाले एक साल के भीतर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

फतेहगढ़ साहिब के पर्यटन विकास को लेकर राज्यपाल का बड़ा बयान, प्रस्ताव मिलते ही होगी मंजूरी

फतेहगढ़ साहिब के पर्यटन विकास को लेकर राज्यपाल का बड़ा बयान, प्रस्ताव मिलते ही होगी मंजूरी

फर्जी NHAI अधिकारी की जमानत याचिका खारिज, 7.29 करोड़ की ठगी का मामला

फर्जी NHAI अधिकारी की जमानत याचिका खारिज, 7.29 करोड़ की ठगी का मामला

PGI मरीजों के पैसों का खेल उजागर, ढाबा संचालक और दुकानदारों के खातों में पहुंचे करोड़ों रुपये

PGI मरीजों के पैसों का खेल उजागर, ढाबा संचालक और दुकानदारों के खातों में पहुंचे करोड़ों रुपये

पंजाब में मौसम के बीच प्रदूषण की मार, कई शहरों में AQI 200 के पार पहुंचा

पंजाब में मौसम के बीच प्रदूषण की मार, कई शहरों में AQI 200 के पार पहुंचा

पंजाब में पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर ED का छापा, दूसरे दिन भी दस्तावेज खंगाल रही टीम

पंजाब में पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर ED का छापा, दूसरे दिन भी दस्तावेज खंगाल रही टीम

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581