तिरंगा यात्रा में गूंजा वंदे मातरम्, योगी बोले- देश के प्रतीकों का अपमान नहीं चलेगा

लखनऊ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अपने सरकारी आवास से तिरंगा यात्रा को रवाना किया। पूर्व आजादी के पर्व से पहले बड़ी संख्या में युवाओं और स्कूली बच्चों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई। मुख्यमंत्री के साथ उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी थे।

कार्यक्रम की शुरुआत पांच कालीदास मार्ग पर हुई। यात्रा रवाना होने से पहले भातखंडे के कलाकारों की अगुवाई में वंदेमातरम् का सामूहिक गायन हुआ। यहां उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंच से युवाओं को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ तिरंगा सेल्फी भी ली।

तिरंगा यात्रा में शामिल युवाओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज केंद्र और प्रदेश की सरकार ने युवाओं और महिलाओं की कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए एक आदर्श प्रस्तुत किया है। इसी क्रम में यह तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है।

मुख्यमंत्री ने मंच से एक बार फिर कड़े शब्दों में कहा कि अब ऐसा नहीं चलेगा की रहेंगे देश में और देश के प्रतीकों, महापुरुषों, राष्ट्रगान और गीत को अपमानित करेंगे। उन्होंने कहा राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में यह वर्ष हमारे लिए महत्वपूर्ण है।

पूरे देश में वन्देमातरम का गान हो रहा है। आज ही के दिन 1925 में काकोरी ट्रेन एक्शन को उस समय के युवा और वीर क्रांतिकारियों ने अंजाम देकर ब्रिटिश हुकूमत की चूले हिला दी थी। उन्होंने कहा तिरंगा यात्रा में 25 से 30 हज़ार युवाओं ने सहभागिता करके राष्ट्र प्रथम का संदेश दिया है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी की कल्याणकारी योजनाओं को भी युवा व मातृशक्ति के सामने रखा।

इससे पांच कालीदास मार्ग से शुरू होकर तिरंगा यात्रा गोल्फ क्लब, सिविल अस्पताल और अटल चौराहा होते हुए यात्रा विधानसभा तक पहुंची। यात्रा का समापन विधानभवन के सामने युवाओं के साथ गुब्बारे छोड़कर किया गया।

आयोजकों के मुताबिक तिरंगा यात्रा का उद्देश्य युवाओं में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करना तथा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान को जनभागीदारी से आगे बढ़ाना है। यात्रा के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, मंत्री सुरेश खन्ना, स्वतंत्र देव सिंह व भाजपा के संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह समेत बड़ी संख्या में विधायक मौजूद रहे।

 

Related Posts

प्रदेश ने रचा बिजली आपूर्ति का नया कीर्तिमान : ऊर्जा मंत्री श्री तोमर

भोपाल  ऊर्जा मंत्री  प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि मध्यप्रदेश के ऊर्जा क्षेत्र ने शनिवार को फिर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है । प्रदेश ने पहली बार 20000 मेगावाट…

धान खरीदी 2026-27 किसानों की समस्याओं पर शासन की त्वरित कार्रवाई

रायपुर  छत्तीसगढ़ राज्य में धान खरीदी वर्ष 2026-27 के दौरान किसानों की समस्याओं और शिकायतों पर शासन ने सख्त रुख अपनाते हुए ज़िला स्तर तक प्रभावी कार्रवाई शुरू कर दी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, अकाली-BJP गठबंधन पर फैसला नहीं; भाजपा ने शुरू की अपनी तैयारी

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, अकाली-BJP गठबंधन पर फैसला नहीं; भाजपा ने शुरू की अपनी तैयारी

चंडीगढ़ पुलिस की निगरानी व्यवस्था होगी डिजिटल, ई-बीट ऐप में नए फीचर जोड़ने की तैयारी शुरू

चंडीगढ़ पुलिस की निगरानी व्यवस्था होगी डिजिटल, ई-बीट ऐप में नए फीचर जोड़ने की तैयारी शुरू

PCS मेन्स विवाद में बड़ा अपडेट, 23 नवंबर तक कोर्ट पहुंचेगा परीक्षा रिकॉर्ड, नतीजों पर लगी रोक कायम

PCS मेन्स विवाद में बड़ा अपडेट, 23 नवंबर तक कोर्ट पहुंचेगा परीक्षा रिकॉर्ड, नतीजों पर लगी रोक कायम

मौसम और प्रदूषण का डबल असर, पंजाब के 10 जिलों में धुंध का अलर्ट; शहरों के AQI में उतार-चढ़ाव

मौसम और प्रदूषण का डबल असर, पंजाब के 10 जिलों में धुंध का अलर्ट; शहरों के AQI में उतार-चढ़ाव

SGPC चुनाव कराने की मांग तेज, KBS सिद्धू ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र भेजे सुझाव

SGPC चुनाव कराने की मांग तेज, KBS सिद्धू ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र भेजे सुझाव

3 घंटे की पैरोल पर अमृतपाल सिंह की पंजाब वापसी, अमृतसर एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

3 घंटे की पैरोल पर अमृतपाल सिंह की पंजाब वापसी, अमृतसर एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581