Gold Price Today: सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल, 7 हफ्ते के हाई पर पहुंचा; चांदी भी महंगी

मुंबई 

सोने और चांदी की कीमतों में शनिवार को तेजी जारी है। इंटरनेशनल मार्केट में सोने का दाम 7 हफ्ते के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। स्पॉट गोल्ड का रेट 2.4 प्रतिशत की उछाल के साथ 4341.69 डॉलर प्रति आउंस के स्तर पर है। यह 17 जून के बाद सबसे उच्चतम स्तर है। एक हफ्ते में सोने का दाम 7 प्रतिशत बढ़ चुका है। जनवरी के बाद किसी एक महीने में सोने की कीमतों में यब सबसे अधिक तेजी है। बता दें, सोने की कीमतों में तेजी के पीछे की वजह अमेरिकी जॉब डेटा से जुड़ा अनुमान को माना जा रहा है। उम्मीद है कि इस बार यह कमजोर रहेगा।

8 अगस्त को देश के अन्य शहरों में क्या है रेट (प्रति ग्राम) (Gold Price Today)

दिल्ली – 15005 रुपये

मुंबई – 14999 रुपये

कोलकाता – 14990 रुपये

जयपुर – 15005 रुपये

बेंगलुरू – 14990 रुपये

हैदराबाद – 14990 रुपये

लखनऊ – 15005 रुपये

अहमदाबाद – 14995 रुपये

पुणे – 14990

यह दाम 24 कैरेट गोल्ड का है।

चांदी का क्या है रेट (Silver Price Today)

दिल्ली में आज शनिवार को 1 किलोग्राम चांदी का रेट 239900 रुपये के करीब है। वहीं, इंटरनेशनल मार्केट में यह 62.36 डॉलर प्रति आउंस के स्तर पर है। बिजनेस टुडे की रिपोर्ट के अनुसार एमसीएक्स सितंबर सिल्वर फ्यूचर का रेट 228397 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर तक पहुंच गया था। जोकि पिछली क्लोजिंग की तुलना में 813 रुपये या 0.35 प्रतिशत अधिक है।

सोने की कीमतों में उछाल के पीछे की वजह क्या?
यूएस ट्रेजरी यील्ड में गिरावट ने गोल्ड में तेजी को सपोर्ट किया है। इसके अलावा यूएस डॉलर के कमजोर होने और वैश्विक अनिश्चितता ने भी सोने की रफ्तार को मजबूती प्रदान की है। निवेशक एक बार फिर से सोने की तरफ लौट रहे हैं।

एक्सपर्ट्स की क्या है राय
ब्रोकरेज हाउस यूबीएस सोने की कीमतों को लेकर बुलिश है। एक्सपर्ट का मानना है कि सोने का दाम इंटरनेशनल मार्केट में 5000 डॉलर तक पहुंच सकता है। एक्सपर्ट्स इस स्तर पर सोने को 2027 की पहली छमाही में देख रहे हैं। बता दें, युद्ध शुरू होने के बाद से ही गोल्ड और सिल्वर के रेट में भारी गिरावट देखने को मिली है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। सोने और चांदी की कीमतों में उछाल और गिरावट के पीछे कई कारण होते हैं। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर सोने और चांदी को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

Related Posts

सोना-चांदी की कीमतों ने बदला रुख, नवंबर में तेजी से निवेशकों की बढ़ी चिंता

इंदौर  अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शंस में डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी की हार ने सोने-चांदी की कीमतों का रुख पलट दिया है। इन चुनावों में डेमोक्रेट्स की जीत हुई है। इससे…

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में ट्रंप को झटका, शेयर बाजार में जबरदस्त रैली से निवेशक गदगद

मुंबई  अमेरिका के शेयर बाजार बीते कारोबारी दिन बमबम नजर आए. दरअसल, US Stock Market डोनाल्ड ट्रंप की हार के बाद अचानक तूफानी तेजी पकड़े हुए दिखे. डाउ जोन्स ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581