चंडीगढ़ में इंस्पेक्टरों पर बड़ी कार्रवाई, छेड़छाड़ के सबूत मिटाने के आरोप में चलेगा केस

चंडीगढ़.

छेड़छाड़ केस में सबूत गायब करने के आरोप में इंस्पेक्टर रामरत्न शर्मा बुरी तरह फंस गए हैं। सीबीआई की ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट कोर्ट में उनके खिलाफ सबूत मिटाने, सबूतों से छेड़छाड़ और विश्वासघात जैसे आरोपों में मुकदमा चलेगा।

कोर्ट ने इन आरोपों के तहत दायर की गई सीबीआई की चार्जशीट पर संज्ञान ले लिया है। कोर्ट ने उन्हें बतौर आरोपित पेश होने के लिए तलब किया है। मामले की सुनवाई 25 अगस्त को होगी। इस मामले में उनके साथ एक सब-इंस्पेक्टर सत्यवान और शहर के एक बड़े माॅल के पूर्व जीएम अनिल मल्होत्रा को भी आरोपित बनाया गया है। चार अप्रैल 2022 को इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर अनिल मल्होत्रा के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज किया था।

पुलिस ने मल्होत्रा को गिरफ्तार कर उसका आइफोन-12 कब्जे में ले लिया। आरोप है कि इंस्पेक्टर रामरत्न और सब-इंस्पेक्टर सत्यवान ने अनिल मल्होत्रा को बचाने की साजिश रची। पुलिस ने मल्होत्रा से आईफोन-12 जब्त किया था, जिसमें कई ऐसे सबूत थे जिनसे वह बुरी तरह फंस रहे थे। आरोप है कि इन पुलिस अधिकारियों ने बेहद चालाकी के साथ केस फाइल से आईफोन-12 को निकाल दिया और उसकी जगह आईफोन-7 रख दिया। सीबीआई ने लंबी जांच के बाद दो साल पहले रामरत्न, सत्यवान और अनिल मल्होत्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।

कोर्ट ने जोड़ी गैर जमानती धारा
आरोपित पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कोर्ट ने गैर जमानती धारा भी जोड़ दी है। सीबीआई की चार्जशीट में पहले आईपीसी धारा 409 यानी लोक सेवक द्वारा आपराधिक विश्वासघात नहीं थी, लेकिन इसे अब केस में जोड़ दिया गया है। यह गैर जमानती धारा है, इसलिए आरोपितों को अब गिरफ्तारी का डर हो गया जिस कारण दोनों पुलिस अधिकारियों ने सीबीआई कोर्ट में जमानत अर्जी दायर कर दी है जिस पर 11 अगस्त को सुनवाई होगी।

कोर्ट ने इन धाराओं के तहत लिया संज्ञान
आईपीसी- 120बी : साजिश रचना
आईपीसी- 193 : झूठे सबूत तैयार करना
आईपीसी – 201 : सबूतों को नष्ट करना
आईपीसी – 204 : दस्तावेज या इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड को छिपाना
आईपीसी – 218 : लोक सेवक द्वारा किसी को बचाने के लिए फर्जी रिकॉर्ड तैयार करना
आईपीसी – 409 : लोक सेवक द्वारा आपराधिक विश्वासघात
आईपीसी – 405 : विश्वासघात

Related Posts

*योगी सरकार के नेतृत्व में पीएम स्वनिधि सम्मान-2026 में यूपी का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, मिले आठ पुरस्कार*

*लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश को पीएम स्वनिधि योजना के उत्कृष्ट क्रियान्वयन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी पहचान मिली है। भारत सरकार के आवासन एवं…

शिक्षा के क्षेत्र में अब नई भूमिका निभाएंगी किरण बेदी, सरकार ने दी बड़ी जिम्मेदारी

नई दिल्ली देश की पहली महिला आईपीएस अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल डॉ किरण बेदी को सरकार ने बड़ा रोल दिया है। हाल ही में किरण बेदी को राष्ट्रीय…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

फिल्म ‘निहंग’ को लेकर राज कुंद्रा को झटका, अकाल तख्त साहिब ने अनुमति देने से किया इनकार

फिल्म ‘निहंग’ को लेकर राज कुंद्रा को झटका, अकाल तख्त साहिब ने अनुमति देने से किया इनकार

हरजिंदर सिंह धामी पर फिर जताया भरोसा, छठी बार चुने गए SGPC के अध्यक्ष

हरजिंदर सिंह धामी पर फिर जताया भरोसा, छठी बार चुने गए SGPC के अध्यक्ष

करोड़ों की ज्वेलरी बरामदगी मामले में CBI की एंट्री, मुंबई यूनिट करेगी IRS अमित सिंघल से जुड़े मामले की जांच

करोड़ों की ज्वेलरी बरामदगी मामले में CBI की एंट्री, मुंबई यूनिट करेगी IRS अमित सिंघल से जुड़े मामले की जांच

चाइनीज डोर से जानलेवा हादसों पर पंजाब हाईकोर्ट का सवाल, सरकार से अपराध की गंभीरता पर मांगा जवाब

चाइनीज डोर से जानलेवा हादसों पर पंजाब हाईकोर्ट का सवाल, सरकार से अपराध की गंभीरता पर मांगा जवाब

पंजाब में पुलों की सुरक्षा पर बड़ा फैसला, हाईवे ब्रिज का होगा ऑडिट; केंद्र को भेजा पत्र

पंजाब में पुलों की सुरक्षा पर बड़ा फैसला, हाईवे ब्रिज का होगा ऑडिट; केंद्र को भेजा पत्र

पटियाला में पुल ढहने के बाद जांच के आदेश, हादसे वाली जगह का रूट डायवर्ट; रिकॉर्ड होंगे सुरक्षित

पटियाला में पुल ढहने के बाद जांच के आदेश, हादसे वाली जगह का रूट डायवर्ट; रिकॉर्ड होंगे सुरक्षित

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581