झीरम घाटी केस में इंसाफ की घड़ी करीब, 13 साल बाद 10 अगस्त को आखिरी बहस

जगदलपुर.

13 साल… एक ऐसा इंतजार, जिसमें बस्तर ने अपने नेताओं, जवानों और आम नागरिकों को खोने का दर्द झेला। अब इसी इंतजार का मामला न्याय की दहलीज पर पहुंच चुका है। 25 मई 2013 के झीरम घाटी नक्सली हमले की सुनवाई अब अंतिम दौर में है।

10 अगस्त को अदालत में मामले की अंतिम बहस होगी। इसके बाद अदालत फैसला सुरक्षित रख सकती है या निर्णय की तारीख तय कर सकती है। बता दें कि इस मामले में 11 आरोपियों के खिलाफ अभियोजन चला है, जिनमें एक आरोपी की मौत हो चुकी है। अभियोजन पक्ष की ओर से 101 गवाहों के बयान अदालत में दर्ज किए जा चुके हैं। गवाहों के बयान और दस्तावेजी साक्ष्यों के बाद अब दोनों पक्ष अपने अंतिम तर्क रखेंगे।

दरअसल, झीरम हमले में कांग्रेस की एक पूरी पीढ़ी खत्म हो गई थी। महेंद्र कर्मा, नंदकुमार पटेल, विद्याचरण शुक्ल, उदय मुदलियार समेत कई लोगों और पुलिस जवानों की जान गई थी। अब 13 साल बाद सवाल सिर्फ उस हमले की याद का नहीं, बल्कि उसके गुनहगारों तक कानून पहुंचने का है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी विधि विभाग के प्रदेश महासचिव और अधिवक्ता अवधेश कुमार झा का कहना है कि कांग्रेस लगातार झीरम मामले में न्याय की मांग करती रही है। उन्होंने कहा कि 100 से ज्यादा गवाहों की गवाही और परीक्षण-प्रतिपरीक्षण पूरा हो चुका है और मामला अब फैसले के स्तर पर पहुंच गया है। अब 10 अगस्त की अंतिम बहस के बाद देश की नजर अदालत के अगले कदम पर होगी।

Related Posts

मध्य प्रदेश में DGP को लेकर असमंजस, कैलाश मकवाणा की विदाई या एक्सटेंशन पर नजरें

भोपाल  मध्य प्रदेश के अगले पुलिस महानिदेशक (DGP) की नियुक्ति को लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में सस्पेंस बढ़ता जा रहा है. मौजूदा DGP कैलाश मकवाणा का कार्यकाल 30 नवंबर…

दिसंबर में भोपाल-बेंगलुरु स्पेशल ट्रेन का होगा संचालन, रानी कमलापति समेत कई स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन

भोपाल  दिसंबर में प्रयागराज से बेंगलुरु जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। प्रयागराज–एसएमवीटी बेंगलुरु के बीच दो-दो ट्रिप ट्रेन संचालित होगी। इसका…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मालिकाना हक के मुद्दे पर चंडीगढ़ में सियासी घमासान, AAP और कांग्रेस ने घेरा

मालिकाना हक के मुद्दे पर चंडीगढ़ में सियासी घमासान, AAP और कांग्रेस ने घेरा

पटियाला में वोटिंग के बीच मचा बवाल, कांग्रेस प्रत्याशी ने लगाया अभद्र व्यवहार का आरोप

पटियाला में वोटिंग के बीच मचा बवाल, कांग्रेस प्रत्याशी ने लगाया अभद्र व्यवहार का आरोप

चंडीगढ़ स्मार्टसिटी घोटाले की जांच में बड़ा खुलासा, अनुभव मिश्रा तक पहुंची करोड़ों की रकम

चंडीगढ़ स्मार्टसिटी घोटाले की जांच में बड़ा खुलासा, अनुभव मिश्रा तक पहुंची करोड़ों की रकम

पंजाब के 12 जिलों पर धुंध का असर, तापमान में बदलाव से मिली राहत

पंजाब के 12 जिलों पर धुंध का असर, तापमान में बदलाव से मिली राहत

पंजाब में ईडी का शिकंजा तेज, मुख्य सचिव से लेकर पुलिस अफसरों तक समन जारी

पंजाब में ईडी का शिकंजा तेज, मुख्य सचिव से लेकर पुलिस अफसरों तक समन जारी

सीमा पार से हथियार तस्करी की कोशिश नाकाम, गुरदासपुर में चार हैंड ग्रेनेड बरामद

सीमा पार से हथियार तस्करी की कोशिश नाकाम, गुरदासपुर में चार हैंड ग्रेनेड बरामद

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581