पंजाब में बारिश पर ब्रेक, अगले पांच दिन नहीं बरसेंगे बादल; उमस और गर्मी करेगी परेशान

अमृतसर.

पंजाब में मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी पड़ गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के चंडीगढ़ केंद्र की ओर से जारी ताजा कृषि-मौसम बुलेटिन के अनुसार अगले पांच दिनों तक राज्य में किसी भी प्रकार का मौसम अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

इस दौरान अधिकांश जिलों में केवल हल्की या छिटपुट बारिश की संभावना है। ऐसे में जिन क्षेत्रों में बारिश नहीं होगी, वहां लोगों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार 8 अगस्त को अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, मोगा, फिरोजपुर, फरीदकोट, मुक्तसर, फाजिल्का, बरनाला, संगरूर, पटियाला और फतेहगढ़ साहिब सहित कई जिलों में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। वहीं गुरदासपुर, पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, बठिंडा, मानसा और मोहाली जैसे जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा होने का अनुमान है। किसी भी जिले के लिए भारी बारिश या चेतावनी जारी नहीं की गई है।

पूरा सप्ताह सामान्य से कम बारिश
विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक राज्य में केवल छिटपुट स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। व्यापक या तेज वर्षा के आसार फिलहाल नहीं हैं। इसी कारण 11 अगस्त के लिए किसी प्रकार का यलो, ऑरेंज या रेड अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

मौसम को देखकर उर्वरकों के प्रयोग की सलाह
कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी है कि अगले चार से पांच दिनों तक फसलों में सिंचाई फिलहाल टालें और खेतों से अतिरिक्त वर्षा जल की निकासी की उचित व्यवस्था रखें। मौसम साफ होने पर ही उर्वरकों और फसल सुरक्षा रसायनों का छिड़काव करने की सलाह दी गई है। धान, गन्ना और कपास की फसलों की नियमित निगरानी करने तथा कीट प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने को भी कहा गया है।

मौसम विभाग का मानना है कि फिलहाल मानसून कमजोर रहने से राज्य के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश की संभावना नहीं है। ऐसे में जहां बारिश नहीं होगी, वहां दिन के समय उमस बढ़ सकती है और लोगों को गर्मी का अधिक एहसास हो सकता है। फिलहाल मौसम में किसी बड़े बदलाव के संकेत भी नहीं हैं।

Related Posts

राशन वितरण को लेकर योगी सरकार सख्त, कोटेदारों को परेशान करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सार्वजनिक वितरण प्रणाली को पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के साथ ही इससे जुड़े उचित दर विक्रेताओं (कोटेदारों) के हितों की रक्षा…

राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब

रायपुर रामसर साइट के रूप में विकसित करने तेज हुए प्रयास प्रकृति अपनी गोद में अनगिनत धरोहरों को संजोए रखती है। कहीं नदियों की कलकल ध्वनि जीवन का संगीत रचती…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मालिकाना हक के मुद्दे पर चंडीगढ़ में सियासी घमासान, AAP और कांग्रेस ने घेरा

मालिकाना हक के मुद्दे पर चंडीगढ़ में सियासी घमासान, AAP और कांग्रेस ने घेरा

पटियाला में वोटिंग के बीच मचा बवाल, कांग्रेस प्रत्याशी ने लगाया अभद्र व्यवहार का आरोप

पटियाला में वोटिंग के बीच मचा बवाल, कांग्रेस प्रत्याशी ने लगाया अभद्र व्यवहार का आरोप

चंडीगढ़ स्मार्टसिटी घोटाले की जांच में बड़ा खुलासा, अनुभव मिश्रा तक पहुंची करोड़ों की रकम

चंडीगढ़ स्मार्टसिटी घोटाले की जांच में बड़ा खुलासा, अनुभव मिश्रा तक पहुंची करोड़ों की रकम

पंजाब के 12 जिलों पर धुंध का असर, तापमान में बदलाव से मिली राहत

पंजाब के 12 जिलों पर धुंध का असर, तापमान में बदलाव से मिली राहत

पंजाब में ईडी का शिकंजा तेज, मुख्य सचिव से लेकर पुलिस अफसरों तक समन जारी

पंजाब में ईडी का शिकंजा तेज, मुख्य सचिव से लेकर पुलिस अफसरों तक समन जारी

सीमा पार से हथियार तस्करी की कोशिश नाकाम, गुरदासपुर में चार हैंड ग्रेनेड बरामद

सीमा पार से हथियार तस्करी की कोशिश नाकाम, गुरदासपुर में चार हैंड ग्रेनेड बरामद

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581