आयरलैंड को 92 रन से रौंदा, राशिद के पंजे से अफगानिस्तान ने 2027 वर्ल्ड कप में बनाई जगह

 नई  दिल्ली
आयरलैंड और अफगानिस्तान के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 7 अगस्त (शुक्रवार) को नॉर्दर्न आयरलैंड के ब्रेडी क्रिकेट क्लब ग्राउंड में खेला गया. इस मुकाबले में अफगानी टीम ने 92 रनों से जीत हासिल की. मुकाबले में मेजबान टीम को जीत के लिए 300 रनों का टारगेट मिला था, लेकिन वो 33.4 ओवरों में 207 रनों पर सिमट गई. अफगानिस्तान की जीत के हीरो स्पिन गेंदबाज राशिद खान रहे, जिन्होंने 34 रन देकर 6 विकेट झटकेl  

इस जीत के साथ ही अफगानिस्तान ने वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है. अफगानिस्तान आगामी वर्ल्ड कप के लिए डायरेक्ट क्वालिफिकेशन हासिल करने वाली 9वीं टीम है. भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, श्रीलंका पहले ही वनडे वर्ल्ड कप में अपनी जगह सुनिश्चित कर चुके थे. साथ ही साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे को मेजबान देश के तौर पर ऑटोमैटिक क्वालिफेशन मिला था l  

अब वर्ल्ड कप में डायरेक्ट एंट्री पाने के लिए सिर्फ एक स्पॉट बचा है, जिसके लिए बांग्लादेश और वेस्टइंडीज रेस में हैं. हालांकि वेस्टइंडीज की टीम भी लगभग इस रेस से बाहर हो चुकी है. दो बार की वर्ल्ड चैम्पियन टीम फिलहाल वनडे रैंकिंग में 10वें स्थान पर है और 30 सितंबर की कटऑफ से पहले उसके पास सिर्फ दो वनडे मुकाबले बचे हैं. ये दोनों मैच सितंबर में भारत के खिलाफ होने हैं l

बांग्लादेश की एंट्री भी लगभग पक्की
अगर बांग्लादेश और भारत के बीच सितंबर में प्रस्तावित वनडे सीरीज नहीं होती है, तो फिर वेस्टइंडीज का वर्ल्ड कप क्वालिफायर में भाग लेना तय हो जाएगा. भारतीय टीम को बांग्लादेश के खिलाफ उसकी धरती पर 1 से 13 सितंबर के दौरान तीन वनडे और तीन टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेलने हैं. मौजूदा हालात में भारतीय टीम शायद ही बांग्लादेश का दौरा करे. ऐसे में रैंकिंग में नौवें पायदान पर काबिज बांग्लादेश की भी वर्ल्ड कप में एंट्री तय ही मानी जा रही है l

बता दें कि वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए ICC ने बड़े बदलाव किए हैं. 14 टीमों वाले इस टूर्नामेंट में क्वालिफायर से आने वाली टीमों को सीधे मुख्य ग्रुप में जगह नहीं मिलेगी. 10 टीमों के वर्ल्ड कप क्वालिफायर की विजेता टीम सीधे मुख्य चरण में पहुंचेगी, जबकि दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों को एक अतिरिक्त बाधा पार करनी होगी. ICC ने जुलाई में नए फॉर्मेट की घोषणा की थी. इसके तहत क्वालिफायर में दूसरे से चौथे स्थान पर रहने वाली तीन टीमें वर्ल्ड कप के शुरुआती दौर 'सुपर सीरीज' में उतरेंगी. इनमें से सिर्फ एक टीम आगे बढ़कर 12 टीमों वाले मुख्य स्टेज में जगह बनाएगी l  

वनडे वर्ल्ड कप 2027 का आयोजन साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होगा. टूर्नामेंट 4 अक्टूबर से शुरू होकर 21 नवंबर तक चलेगा और मुकाबले कुल 12 वेन्यू पर आयोजित किए जाएंगे. साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे को मेजबान होने के कारण ऑटोमैटिक क्वालिफिकेशन मिला. वहीं एक अन्य मेजबान देश नामीबिया को क्वालिफिकेशन प्रक्रिया से गुजरना होगा l

वर्ल्ड कप क्वालिफायर में कुल 10 टीमें उतरेंगी. इसमें 30 सितंबर 2026 की ICC वनडे रैंकिंग में सबसे नीचे रहने वाली दो फुल मेंबर टीमें शामिल होंगी. इनमें एक टीम आयरलैंड है, जबकि दूसरी टीम वेस्टइंडीज या बांग्लादेश होगी. इसके अलावा CWC League 2 की शीर्ष चार टीमों को क्वालिफायर में जगह मिलेगी. बाकी चार स्थान वर्ल्ड कप क्वालिफायर प्लेऑफ से आने वाली टीमों के लिए होंगे l

वेस्टइंडीज के लिए यह स्थिति इसलिए ज्यादा चिंताजनक है क्योंकि टीम 2023 वनडे वर्ल्ड कप के लिए भी क्वालिफाई नहीं कर पाई थी. हरारे में खेले गए क्वालिफायर में नीदरलैंड्स के खिलाफ सुपर ओवर में हार उसके अभियान के लिए बड़ा झटका साबित हुआ था. अब दो बार की चैम्पियन टीम के सामने लगातार दूसरी बार वनडे वर्ल्ड कप से बाहर रहने का खतरा है l

 

 

Related Posts

Vivo T5 Pro 5G पर ₹13,000 की छूट, 9020mAh बैटरी और 50MP कैमरे वाला फोन सस्ते में खरीदने का मौका

अगर आप बड़ी बैटरी और अच्छे फीचर्स वाला 5G स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो Vivo T5 Pro 5G आपके लिए एक विकल्प हो सकता है. इस फोन में 9020mAh की…

धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने से पहले जान लें शुभ मुहूर्त, घर पर ऐसे करें मां लक्ष्मी और कुबेर की पूजा

Dhanteras  2026 : धनतेरस के पावन पर्व पर मुख्य रूप से भगवान धन्वतंरि, माता लक्ष्मी, भगवान कुबेर और यमराज की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन धन्वतंरि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581