विकसित भारत-2047 के निर्माण में युवाओं की बड़ी भूमिका, CM डॉ. मोहन यादव ने दिया संदेश

प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत-2047 के संकल्प को पूरा करेगी युवा पीढ़ी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छिंदवाड़ा में किया सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स से संवाद
भारत-मध्यप्रदेश को नंबर वन बनाएंगे युवा
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 का शुभारंभ

भोपाल

'हमारा प्रदेश विकास की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत 2047 के संकल्प की दिशा में आज की युवा पीढ़ी भारत और मध्यप्रदेश को नंबर-वन पर ले जाएगी। हम सभी को इसी दिशा में काम करना होगा। प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक सरकार द्वारा चलाई जा रही जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे, इसके लिए हमारी सरकार जन विश्वास अभियान चला रही है। सरकार के अधिकारी-कर्मचारी शिविर लगाकर हितग्राहियों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान करेंगे। प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में लगातार भर्ती की जा रही है। अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रमोशन दिया जा रहा है। सभी विभागों में लगातार भर्तियां की जा रही हैं।' यह बात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 7 अगस्त को छिंदवाड़ा में जन विश्वास अभियान 2026 के मौके पर आयोजित सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स कार्यक्रम में कही। बता दें, सरकार युवाओं को सशक्त करने के लिए इंफ्लूएंसर्स को सम्मानित भी कर रही है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, पांर्ढुना, नरसिंहपुर और बैतूल के सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स और कंटेंट क्रिएटर्स से संवाद किया। उन्होंने सोशल मीडिया की बदलती भूमिका और जनसंचार में उसकी महत्ता पर विचार व्यक्त किए। इससे पहले कंटेंट क्रिएटर ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंफ्लूएंसर्स के साथ सीधा भी संवाद किया। इस दौरान उन्होंने कंटेंट क्रिएटर्स के सवालों का बखूबी जबाव भी दिया।

सशक्त और प्रभावी माध्यम है सोशल मीडिया

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया अपनी बात को तेजी से जन-जन तक पहुंचाने का एक सशक्त और प्रभावी माध्यम बन चुका है। सकारात्मक, तथ्यपरक और समाज हित से जुड़े संदेशों के व्यापक प्रसार में कंटेंट क्रिएटर्स की महत्वपूर्ण भूमिका है। सोशल मीडिया के माध्यम से शासन की जन-कल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले प्रयासों को अधिक प्रभावी ढंग से लोगों तक पहुंचाया जा सकता है। सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स अपनी रचनात्मकता और प्रभाव का उपयोग समाज में सकारात्मक वातावरण बनाने तथा जनहित के संदेशों को व्यापक स्तर पर प्रसारित करने के लिए करें। डिजिटल माध्यमों के बढ़ते प्रभाव के इस दौर में विश्वसनीय और सकारात्मक जानकारी का प्रसार समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं को रोजगार मिले, इसके लिए निवेश व उद्योग को बढ़ावा दिया जा रहा है। साथ ही प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। इससे भी प्रदेश में युवाओं को रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

कंटेंट क्रिएटर्स और इंफ्लूएंसर्स को देंगे अवॉर्ड

प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स के लिए 'डिजिटल कंटेंट क्रिएटर अवॉर्ड' दिये जायेंगे। सकारात्मक सोच, सामाजिक जागरूकता और नवाचार को बढ़ावा देने वाले यूट्यूबर्स और रील मेकर्स को सम्मानित और पुरस्कृत किया जाएगा। इससे प्रेरित होकर कई युवाओं ने सकारात्मक सोच के साथ नवाचार भी किया है।

 

Related Posts

त्यौहारों के मौसम में बांधवगढ़ के वन्यप्राणी भी मना रहे उत्सव

वन्यजीवों की बढ़ती आमद से समृद्ध हो रही बांधवगढ़ की जैव विविधता भोपाल शरद ऋतु के आगमन के साथ ही नागरिकों के साथ ही वन्य प्राणियों के लिये भी त्यौहारों…

दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

अवैध शराब कतई नही बिकने पाए प्रतिबंधित पटाखों, कार्बाइड गन और कार्बाइड लैंप का उपयोग नही होने पाए मादक पदार्थों की अवैध खेती और इनके उपयोग पर लगाएं रोक धनतेरस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581