समर कैंप अप्रैल में होगा शुरू, नई प्रतिभाओं को मिलेगा अवसर: मंत्री सारंग

अप्रैल माह में शुरु होगा समर कैंप, नई प्रतिभाओं को मिलेगा मंच : मंत्री सारंग

खेल एवं युवा कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक ली

भोपाल 

सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने मंगलवार को टीटी नगर स्टेडियम, भोपाल स्थित मेजर ध्यानचंद हॉल में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक की। बैठक में विभागीय गतिविधियों और आगामी कार्य योजनाओं पर चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में मंत्री सारंग ने अप्रैल माह में होने वाले समर कैंप की तैयारियों पर विशेष जोर देते हुए निर्देश दिए कि इसका आयोजन पुख्ता किया जाए, जिससे अधिक से अधिक नए बच्चे खेल मैदान तक पहुंचें और उनकी प्रतिभा को प्रारंभिक स्तर से ही पहचानकर उन्हें उत्कृष्ट खिलाड़ी के रूप में निखारा जा सके।

मंत्री सारंग ने कहा कि खेल अधोसंरचना के विकास को गति देने के उद्देश्य से विभाग का स्वयं का सिविल विंग स्थापित करने की दिशा में ठोस कार्य योजना के साथ एक प्रस्ताव तैयार करें। उक्त प्रस्ताव को आगे की प्रक्रिया के लिए विभाग द्वारा सरकार के पास भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे निर्माण कार्यों में तेजी आएगी और खेल परिसरों के रख-रखाव को भी अधिक व्यवस्थित एवं प्रभावी बनाया जा सकेगा।

मंत्री सारंग ने कोचिंग व्यवस्था को बेहतर करने पर बल देते हुए कहा कि कोचों की पदोन्नती प्रक्रिया की कार्य योजना तैयार करें। साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि हेड कोच एवं कोचों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हो। इससे प्रशिक्षण की गुणवत्ता में सुधार होगा और खिलाड़ियों को बेहतर मार्गदर्शन प्राप्त होगा। उन्होंने फीडर सेंटर, स्मॉल सेंटर एवं खेल अकादमियों की कार्य प्रणाली का पुनरावलोकन कर उन्हें रीडिजाइन करने के निर्देश दिए जिससे सभी इकाइयों में एकरूपता स्थापित हो और खिलाड़ियों के विकास की प्रक्रिया क्रमबद्ध एवं सुव्यवस्थित तरीके से संचालित हो सके।

बैठक में प्रमुख सचिव खेल एवं युवा कल्याण मनीष सिंह, संचालक अंशुमान यादव, उप-संचालक बी.एस. यादव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। 

 

Related Posts

बिहार में किसानों की आय बढ़ाने की तैयारी, सब्जी संग्रहण केंद्रों पर गोदाम से लेकर कोल्ड स्टोरेज तक की सुविधा मिलेगी

पटना  सहकारिता विभाग द्वारा 350 पंचायतों में सब्जी संग्रहण केंद्र की स्थापित की जाएगी। इसके तहत पहले चरण में 114 पंचायतों में केंद्र निर्माण पर 124 करोड़ रुपये खर्च करने…

खनन और सड़क निर्माण के बीच हाथियों को मिला सुरक्षित रास्ता, झारखंड में 600 के करीब हाथियों का बसेरा

रांची झारखंड में हाथियों की आवाजाही के तीन नए कारिडोर सामने आए हैं। दलमा से निकलकर हाथी रांची और लोहरदगा होते हुए गिरिडीह-हजारीबाग के रास्ते दुमका तक जा रहे हैं।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब की आशीर्वाद योजना बनी परिवारों का सहारा, बेटियों की शादी के लिए मिलती है 51 हजार रुपये की मदद

पंजाब की आशीर्वाद योजना बनी परिवारों का सहारा, बेटियों की शादी के लिए मिलती है 51 हजार रुपये की मदद

पंजाब में फिर थमेंगे सरकारी बसों के पहिए, 16 नवंबर से कर्मचारी करेंगे हड़ताल

पंजाब में फिर थमेंगे सरकारी बसों के पहिए, 16 नवंबर से कर्मचारी करेंगे हड़ताल

फिरोजपुर में तेज आवाज वाले पटाखे खरीदने-बेचने पर रोक, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

फिरोजपुर में तेज आवाज वाले पटाखे खरीदने-बेचने पर रोक, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

चंडीगढ़ में 3 दिन सजेगा सैन्य विरासत का मंच, मिलिट्री फेस्टिवल में दिखेगा रोमांच और देशभक्ति का संगम

चंडीगढ़ में 3 दिन सजेगा सैन्य विरासत का मंच, मिलिट्री फेस्टिवल में दिखेगा रोमांच और देशभक्ति का संगम

मान सरकार का युवाओं को तोहफा, पंजाब में पटवारियों के 1001 पदों पर होगी भर्ती

मान सरकार का युवाओं को तोहफा, पंजाब में पटवारियों के 1001 पदों पर होगी भर्ती

चंडीगढ़ में छाईं जेल के कैदियों की मिठाइयां, स्वाद के दीवाने हुए लोग

चंडीगढ़ में छाईं जेल के कैदियों की मिठाइयां, स्वाद के दीवाने हुए लोग

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581