सोना खरीदना हुआ और महंगा! लगातार दूसरे दिन बढ़े गोल्ड-चांदी के दाम, जानें आज का 22K रेट

इंदौर 

सावन की शुरुआत हो चुकी है और इस पावन महीने में आज 4 अगस्त को लगातार दूसरे दिन सोने-चांदी का भाव चढ़ गया है. MCX पर सोने का भाव 1018 रुपये उछलकर 142113 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है. चांदी का रेट 2475 रुपये चढ़कर 219221 पर ट्रेड कर रहा है. इससे पहले सोमवार को भी सोने-चांदी का भाव उछल गया था। 

इंटरनेशनल मार्केट में भी सोने-चांदी की कीमतों में बढ़त बनी हुई है. कॉमैक्स पर सोने का भाव 0.53 फीसदी चढ़कर 4112 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है. चांदी भी 1.80 फीसदी चढ़कर 58.895 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है. अगर आज आप सोने-चांदी की खरीदारी करने का मन बना रहे हैं तो उससे पहले लेटेस्ट रेट जरूर चेक कर लें। 

22 कैरेट सोने का भाव कितना?
आज दिल्ली में सोने की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई है 24 कैरेट सोना ₹14,415 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोना ₹13,215 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना ₹10,815 प्रति ग्राम पर बिक रहा है. यानी तीनों कैटेगरी में पिछले कारोबारी दिन के मुकाबले मामूली कमी आई है। 

आज मुंबई में भी सोने की कीमतों में मामूली गिरावट देखने को मिली है. 24 कैरेट सोना ₹14,400 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोना ₹13,200 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना ₹10,800 प्रति ग्राम पर पहुंच गया है. आज जयपुर में 24 कैरेट सोना ₹14,415 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोना ₹13,215 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना ₹10,815 प्रति ग्राम पर बिक रहा है। 

आज चांदी का रेट
आज दिल्ली में चांदी का भाव ₹235 प्रति ग्राम और ₹2,35,000 प्रति किलोग्राम है. अगर आप चांदी खरीदने की सोच रहे हैं, तो ज्वेलरी खरीदते समय मेकिंग चार्ज और जीएसटी जोड़कर ही रेट देखें। 

सोने-चांदी के भाव में किस वजह से आई तेजी?
सोमवार के कारोबार में चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली. कमजोर अमेरिकी डॉलर और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बाद निवेशकों ने इन मेटल्स में खरीदारी बढ़ाई, जिससे चांदी को भी सहारा मिला है. अमेरिकी डॉलर मिड जून के बाद अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया. साथ ही, जापानी येन को मजबूत करने के लिए अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद डॉलर पर दबाव बढ़ा, जिससे सोना और चांदी जैसी मेटल्स की मांग में इजाफा देखने को मिला। 

Related Posts

सोना-चांदी की कीमतों ने बदला रुख, नवंबर में तेजी से निवेशकों की बढ़ी चिंता

इंदौर  अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शंस में डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी की हार ने सोने-चांदी की कीमतों का रुख पलट दिया है। इन चुनावों में डेमोक्रेट्स की जीत हुई है। इससे…

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में ट्रंप को झटका, शेयर बाजार में जबरदस्त रैली से निवेशक गदगद

मुंबई  अमेरिका के शेयर बाजार बीते कारोबारी दिन बमबम नजर आए. दरअसल, US Stock Market डोनाल्ड ट्रंप की हार के बाद अचानक तूफानी तेजी पकड़े हुए दिखे. डाउ जोन्स ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581