Hourly Husband Service: यूरोप के इस देश में महिलाएं किराए पर रखती हैं ‘पति’, जानें इसके पीछे की असली वजह

रिगा 

हमारे देश में शादी के बाद लड़का पति बनता है और उसके बाद भी घर के लगभग सभी कामों की जिम्मेदारी औरतों पर रहती है। आज हम आपको ऐसे देश के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां किराए पर पति मिल जाते हैं और यहां की औरतें इस सुविधा का पूरा फायदा उठाती हैं। यहां पर महिलाएं घंटे के हिसाब से पति को रेंट पर लेती हैं और काम पूरा होने के बाद पेमेंट कर देती हैं। रेंट पर हस्बैंड लेने पर ना ही कोई कमिटमेंट होता है और ना ही कोई रिश्ता। किराए पर पति मिलने की बात थोड़ी अजीब जरूर लग रही है लेकिन यूरोप के इस देश में यही ट्रेंड है। यहां पर आदमियों का इतना अकाल है कि महिलाएं इस सर्विस को अपनाती हैं। चलिए आपको इस बारे में पूरी जानकारी देते हैं।

यूरोप का कौन सा देश
उत्तरी यूरोप के बाल्टिक क्षेत्र में स्थित देश लातविया (Latvia) में एक घंटे के हिसाब से पति किराए पर मिलते हैं। यह सर्विस पूरी तरह से पेड होती हैं और इसमें कोई प्यार, शादी, रिश्ता या फिर कमिटमेंट जैसी चीजें नहीं होती हैं। इस सर्विस में कुछ ही घंटों के लिए पति को हायर किया जा सकता है।

इस सर्विस में क्या होता है
हस्बैंड फॉर एन ऑवर पूरी तरह से प्रोफेशनल सर्विस है, जिसमें सभी आदमियों को घर के काम करने की ट्रेनिंग दी जाती है। लातविया में ज्यादातर महिलाएं अकेले रहती हैं और ऐसे में उन्हें घर के बेसिक कामों जैसे नल ठीक करना, पानी भरना, पाइप सही करना, पर्दे टांगना, मरम्मत का काम करने के लिए मर्दों की जरूरत पड़ती है। इन कामों के लिए महिलाएं 1 या 2 घंटे के लिए किसी भी आदमी को हायर कर सकती हैं। काम पूरा हो जाने के बाद पैसे दिए जाते हैं और फिर सर्विस खत्म। ऐसे समझ लीजिए कि ऐप के जरिए किसी आदमी को घर के कामों के लिए बुक किया, वह आया उसने काम पूरा किया और आपने पेमेंट कर दी।

महिलाएं सर्विस को कर रही पसंद
लातविया में Komanda24 और Remontdarbi.lv जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म इस तरह की सुविधा को उपलब्ध कराते हैं और इनके जरिए ही बुकिंग हो सकती है। महिलाओं के बीच ये ट्रेंड काफी पॉपुलर हो चुका है और औरतों को ये पसंद भी आ रहा है। खासतौर पर सिंगल मदर, वर्किंग या फिर बूढ़ी औरतों के लिए ये सर्विस काफी मददगार साबित हो रही है।

रेंटिंग हस्बैंड की क्या है वजह
बता दें यूरोप के लातविया देश में औरतों की अपेक्षा पुरुषों की जनसंख्या काफी कम है। यहां पर महिलाओं की तुलना में पुरुष लगभग 15.5% तक कम है और यही कारण है कि घर के भारी-भरकम काम के लिए यह देश ‘husband for an hour’ जैसी सर्विस दे रहा है।

कहां से शुरू हुआ ये कॉन्सेप्ट
साल 2022 में लौरा यंग नाम की महिला ने अपने पति को दूसरों के घर के छोटे-मोटे कामों के लिए किराए पर भेजना शुरू किया, जिससे घर में कुछ पैसे आ सके। तभी से ये कॉन्सेप्ट काफी वायरल हुआ और कई महिलाओं ने इसे पसंद भी किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लौरा के पति जेम्स आधे दिन के 44 डॉलर यानी 4 हजार रुपये की कमाई करते थे और पूरे दिन के 280 डॉलर यानी 27 हजार रुपये कमा लेते थे। ऐसे आदमियों के लिए ये सर्विस कमाई का जरिया बन गई और औरतों के लिए सुविधा। अब लातविया में ये सर्विस हर कोई अपना रहा है और कई पुरुष काम की तलाश में भी इस देश में आकर बसने लगे हैं।

Related Posts

ईरान पर हमले को लेकर ट्रंप और नेतन्याहू के बीच बढ़ा दबाव, नए साल से पहले मिडिल ईस्ट में तनाव तेज

वाशिंगटन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह ईरान पर सैन्य कार्रवाई को लेकर नए साल की शुरुआत के बाद ही फैसला करेंगे. उन्होंने साफ किया कि फिलहाल…

बांग्लादेश में अशांति के बीच PM रहमान का बयान, शेख हसीना पर लगाया बड़ा आरोप

ढाका  बांग्लादेश में शांति स्थापित करने में नाकाम प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने भारत को बदनाम करने की कोशिश की है. इसके लिए उन्होंने पर्व पीएम शेख हसीना का सहारा लिया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब में पराली संकट बरकरार, हजारों किसानों पर कार्रवाई; सरकारी खजाने में जमा होगा 11.94 करोड़ का जुर्माना

पंजाब में पराली संकट बरकरार, हजारों किसानों पर कार्रवाई; सरकारी खजाने में जमा होगा 11.94 करोड़ का जुर्माना

फिल्म ‘निहंग’ को लेकर राज कुंद्रा को झटका, अकाल तख्त साहिब ने अनुमति देने से किया इनकार

फिल्म ‘निहंग’ को लेकर राज कुंद्रा को झटका, अकाल तख्त साहिब ने अनुमति देने से किया इनकार

हरजिंदर सिंह धामी पर फिर जताया भरोसा, छठी बार चुने गए SGPC के अध्यक्ष

हरजिंदर सिंह धामी पर फिर जताया भरोसा, छठी बार चुने गए SGPC के अध्यक्ष

करोड़ों की ज्वेलरी बरामदगी मामले में CBI की एंट्री, मुंबई यूनिट करेगी IRS अमित सिंघल से जुड़े मामले की जांच

करोड़ों की ज्वेलरी बरामदगी मामले में CBI की एंट्री, मुंबई यूनिट करेगी IRS अमित सिंघल से जुड़े मामले की जांच

चाइनीज डोर से जानलेवा हादसों पर पंजाब हाईकोर्ट का सवाल, सरकार से अपराध की गंभीरता पर मांगा जवाब

चाइनीज डोर से जानलेवा हादसों पर पंजाब हाईकोर्ट का सवाल, सरकार से अपराध की गंभीरता पर मांगा जवाब

पंजाब में पुलों की सुरक्षा पर बड़ा फैसला, हाईवे ब्रिज का होगा ऑडिट; केंद्र को भेजा पत्र

पंजाब में पुलों की सुरक्षा पर बड़ा फैसला, हाईवे ब्रिज का होगा ऑडिट; केंद्र को भेजा पत्र

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581