लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर बढ़ेगा ट्रैफिक तो बढ़ेंगी लेन, एनएचएआई ने बनाई योजना

 लखनऊ
 दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का आठ लेन और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे कई स्थानों पर 14 लेन तक बना हैं। अब इसी तर्ज पर लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे को डिजाइन किया गया है। यहां छह लेन के बाद आठ और ट्रैफिक बढ़ते ही दस लेन करने की पूरी गुंजाइश रखी गई है।

वर्तमान में 25 हजार वाहन प्रतिदिन आवागमन छह लेन के एक्सप्रेसवे पर करते हैं। अगर हर साल छह से सात प्रतिशत वाहनों का ग्राफ बढ़ता है तब भी पचास सालों तक किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होने वाली है। वाहन 120 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से फर्राटा भर सकेंगे।

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) का दावा है कि वाहनों की संख्या बढ़ने के साथ ही प्राधिकरण के पास लेन बढ़ाने का विकल्प भी मौजूद है, क्योंकि पैंसठ प्रतिशत ही जमीन का उपयाेग अभी एक्सप्रेसवे को बनाने में किया गया है।

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे को बनाने के लिए लखनऊ व उन्नाव के 43 गांवों की 480 हेक्टेअर जमीन अधिगृहित की गई थी। इनमें 45 प्रतिशत से अधिक जमीन अभी खाली पड़ी है। सड़क के दोनों तरफ दस लेन तक विस्तार बड़ी सुगमता से किया जा सकेगा।

आठ लेन पर तीन लाख से अधिक वाहन प्रतिदिन चल सकेंगे और दस लेन होने पर चार लाख वाहन चौबीस घंटे में आ जा सकेंगे। उसी हिसाब से साइड वे एमेनिटीज भी विकसित की गई हैं। सड़क के दोनों तरफ छह-छह हेक्टेअर जमीन सिर्फ एमेनिटीज के लिए छोड़ी गई है। भविष्य में अगर लेने बढ़ती हैं तो रेस्तरां का विस्तार करने की जरूरत नहीं है।

उसी छह हेक्टेअर जमीन में सुविधाएं बड़ी आसानी से बढ़ाई जा सकेंगी। वर्तमान मेंं एनएचएआई ने खाली जमीन पर 46 हजार से अधिक पौधे लगा दिए हैं। इसके अलावा जमीन को खाली छोड़ दिया गया है।

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे को अभी छह लेन का बनाया गया है। इसमेंं आठ लेन नहीं दस लेन बनाने के लिए जमीन छोड़ी गई है। भविष्य की जरूरतों को देखते हुए इसका विस्तार किया जा सकेगा। इसके लिए जमीन अधिगृहण करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। एनएचएआइ के पास पर्याप्त जमीन है।
                                                         नकुल प्रकाश वर्मा, परियोजना निदेशक, एनएचएआई

 

Related Posts

तोमन कुमार को 51 लाख और अभिजीत सखूजा को 31 लाख रुपये मिलेंगे

स्वर्ण पदक विजेता तोमन कुमार को 51 लाख और कांस्य पदक विजेता अभिजीत सखूजा को 31 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा नक्सली हमले में पैर गंवाने के…

RERA के निर्देशों को बिल्डर ने किया नजरअंदाज, न विज्ञापन हटाया और न भरा जुर्माना

 रायपुर जमीन और मकान खरीदने वालों को सुरक्षित निवेश का भरोसा देने के लिए बने रेरा के आदेशों की भी अनदेखी हो रही है। रायपुर जिले के डूमर में करीब…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

चंडीगढ़ से मोहाली तक बम की धमकी, बैंक और एयरपोर्ट के बाद दिलजीत के कॉन्सर्ट पर खतरा?

चंडीगढ़ से मोहाली तक बम की धमकी, बैंक और एयरपोर्ट के बाद दिलजीत के कॉन्सर्ट पर खतरा?

बठिंडा में सांस लेना हुआ मुश्किल, खतरनाक प्रदूषण ने बढ़ाई लोगों की चिंता

बठिंडा में सांस लेना हुआ मुश्किल, खतरनाक प्रदूषण ने बढ़ाई लोगों की चिंता

पंजाब में पुलिस की करतूत पर कोर्ट का शिकंजा, ट्रांसपोर्टर अपहरण मामले में पूर्व SSP दोषी करार

पंजाब में पुलिस की करतूत पर कोर्ट का शिकंजा, ट्रांसपोर्टर अपहरण मामले में पूर्व SSP दोषी करार

अरविंद केजरीवाल को मिली हत्या की धमकी, बेटी को भी बनाया निशाना; 7 करोड़ की रंगदारी से मचा हड़कंप

अरविंद केजरीवाल को मिली हत्या की धमकी, बेटी को भी बनाया निशाना; 7 करोड़ की रंगदारी से मचा हड़कंप

Amul Milk Price Hike: पंजाब में अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दूध के दाम

Amul Milk Price Hike: पंजाब में अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दूध के दाम

केजरीवाल के आवास पर AAP नेताओं की बैठक आज, पंजाब चुनाव के लिए उम्मीदवारों पर लगेगी मुहर?

केजरीवाल के आवास पर AAP नेताओं की बैठक आज, पंजाब चुनाव के लिए उम्मीदवारों पर लगेगी मुहर?

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581