Raipur में भगवान जगन्नाथ के श्रीचरणों में श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं समर्पित

रायपुर.

अनूपचंद तिलोकचंद ज्वैलर्स प्रा. लि. द्वारा आयोजित "जोहार जगन्नाथ" कार्यक्रम के अंतर्गत श्रद्धालुओं द्वारा लिखित मनोकामनाओं को 31 जुलाई 2026 को पुरी स्थित भगवान श्री जगन्नाथ के पावन श्रीचरणों में श्रद्धापूर्वक समर्पित किया गया।

इस अवसर पर कंपनी के डायरेक्टर निकेश बरडिया एवं बस्तर के महाराज श्री कमल चंद्र भंजदेव ने भगवान श्री जगन्नाथ के श्रीचरणों में प्रदेश एवं देशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं मंगलमय जीवन की कामना की। उल्लेखनीय है कि भगवान श्री जगन्नाथ के स्थापना दिवस एवं पावन रथयात्रा के अवसर पर 09 से 16 जुलाई 2026 तक ए.टी. पैलेस, कोतवाली चौक, रायपुर में "जोहार जगन्नाथ" कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया था। इस दौरान विशेष रूप से तैयार किए गए "मनोकामना रथ" के माध्यम से शहर की विभिन्न सोसायटियों, सामाजिक संगठनों एवं हजारों श्रद्धालुओं ने अपनी मनोकामनाएँ लिखीं और भगवान श्री जगन्नाथ को समर्पित कीं।

कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं की आस्था को ध्यान में रखते हुए यह संकल्प लिया गया था कि सभी मनोकामनाओं को पुरी धाम ले जाकर भगवान श्री जगन्नाथ के पवित्र श्रीचरणों में अर्पित किया जाएगा। इसी संकल्प की पूर्ति करते हुए 31 जुलाई को सभी मनोकामनाएँ भगवान श्री जगन्नाथ के श्रीचरणों में समर्पित की गईं। कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा तथा छत्तीसगढ़ बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ था। सभी अतिथियों ने भगवान श्री जगन्नाथ से छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, शांति एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिदिन पुरी धाम से लाए गए पावन महाप्रसाद का वितरण भी श्रद्धालुओं के बीच किया गया, जिससे हजारों भक्तों ने महाप्रभु का आशीर्वाद एवं प्रसाद ग्रहण किया। अनूपचंद तिलोकचंद ज्वैलर्स प्राइवेट लिमिटेड ने सभी श्रद्धालुओं, सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े ऐसे आयोजनों के माध्यम से समाज को जोड़ने का प्रयास निरंतर जारी रहेगा।

अनूपचंद तिलोकचंद ज्वैलर्स प्रा. लि.
ए टी पैलेस, कोतवाली चौक रायपुर (छ.ग)

Related Posts

हरियाणा में नर्सिंग कर्मचारियों का आंदोलन, पंचकूला मामले के विरोध में 23 नवंबर को झज्जर में सेवाएं बंद रखने का ऐलान

झज्जर. पंचकूला के नागरिक अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ के निलंबन के विरोध में नर्सिंग आफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने 23 नवंबर को पूरे जिले के स्वास्थ्य संस्थानों में दिन-रात की पूर्ण…

रांची से हजारीबाग, बोकारो और जमशेदपुर जाना होगा आसान, 6 बड़े प्रोजेक्ट पर काम तेज

 रांची राजधानी रांची से हजारीबाग, बोकारो, जमशेदपुर और गुमला का सफर आने वाले वर्षों में आसान और तेज होने वाला है। बढ़ते वाहनों के दबाव को कम करने के लिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

चंडीगढ़ में पहली बार महिला वकीलों का बड़ा क्रिकेट मुकाबला, दिसंबर में ऑल इंडिया टूर्नामेंट का आयोजन

चंडीगढ़ में पहली बार महिला वकीलों का बड़ा क्रिकेट मुकाबला, दिसंबर में ऑल इंडिया टूर्नामेंट का आयोजन

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव की तारीखों का ऐलान, वोटिंग और रिजल्ट का पूरा शेड्यूल जारी

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव की तारीखों का ऐलान, वोटिंग और रिजल्ट का पूरा शेड्यूल जारी

मुआवजे के लिए किसान अब भी जा सकते हैं अदालत, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत

मुआवजे के लिए किसान अब भी जा सकते हैं अदालत, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत

पंजाब की राजनीति में BJP को मिली मजबूती, कई विपक्षी नेता पार्टी में शामिल

पंजाब की राजनीति में BJP को मिली मजबूती, कई विपक्षी नेता पार्टी में शामिल

पंजाब में सिविल सेवा भर्ती पर संकट, हाईकोर्ट के आदेश से प्रक्रिया रुकी

पंजाब में सिविल सेवा भर्ती पर संकट, हाईकोर्ट के आदेश से प्रक्रिया रुकी

पराली बनी कमाई का जरिया, फरीदकोट के चाचा-भतीजे ने पेश की मिसाल

पराली बनी कमाई का जरिया, फरीदकोट के चाचा-भतीजे ने पेश की मिसाल

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581