राजस्थान में सफाई कर्मचारी भर्ती का मौका, 24,752 पदों पर निकली वैकेंसी

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे राजस्थान के युवाओं के यह बेहद अच्छा समय है. राजस्थान स्वायत्त शासन विभाग ने संविदा सफाई कर्मचारी के 24,752 पदों  पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस पदों पर आवेदन 15 अगस्त से शुरू होंगे जो, 28 सितंबर तक चलेंगे. ऐसे में अगर आप भी इस पद पर आवेदन करना चाहते हैं, तो उसके पहले सारे डिटेल चेक कर लीजिए. इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि कोई भी बिना पढ़ा-लिखा व्यक्ति भी आवेदन कर सकता है l

क्या होनी चाहिए योग्यता?
इस पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी योग्यता की जरूरत नहीं है. राज्य के किसी नगरीय निकाय, संवेदक या अधिकृत संस्था के माध्यम से सफाई के काम का कम से कम एक साल का अनुभव जरूरी है. इसके साथ ही एक्सपीरियंस लेटर उस निकाय की ओर से जारी होना चाहिए l

कितना है आवेदन शुल्क?
वहीं, इन पदों पर अप्लाई करने के  लिए आवेदन शुल्क का भी भुगतान करना होगा. सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए ये 600 रुपये निर्धारित किया गया है. वहीं, आरक्षित या दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए ये 400 रुपये हैं. वहीं, अगर एज लीमिट की बात करें, तो ये 21 से 40 साल है. हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के मुताबिक छूट दी जाएगी l

कैसे होगा सिलेक्शन प्रोसेस और सैलरी?
इस पद पर चयनित उम्मीदवारों का सिलेक्शन लॉटरी प्रोसेस के माध्यम से किया जाएगा और जो भी उम्मीदवार इसमें चयनित हो जाते हैं, उन्हें हर महीने 7,410 रुपये की सैलरी दी जाएगी l  

कैसे करें आवेदन
पदों पर आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑनलाइन पोर्टल  1sg.urban.rajasthan.gov.in या एस.एस.ओ. पोर्टल sso.rajasthan.gov.in से लॉगिन करें l

इसके बाद यहां पर दिए गए रिक्रूटमेंट लिंक पर क्लिक करें.

मांगी गई सारी डिटेल को ध्यान से भरें.

Related Posts

धनतेरस की शॉपिंग से पहले देखें लिस्ट, इन 9 चीजों की खरीदारी से मिलेगा शुभ फल

धनतेरस का त्योहार दिवाली से पहले मनाया जाता है. इस साल धनतेरस  6 नवंबर 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा. इस दिन कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि सुबह…

गुरुवार का राशिफल: 5 नवंबर को किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान? पढ़ें पूरा राशिफल

मेष राशि मेष राशि आज कई स्रोतों से धन लाभ होने की संभावना है। डाइट में हरी सब्जियों को शामिल करें। मेडिटेशन करने से आपको अच्छा महसूस होगा। अपनी फैमिली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581