किसान परिवारों के मेधावी छात्रों की बढ़ेगी मदद, मंडियों के आधुनिकीकरण पर भी जोर

लखनऊ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों और खेतिहर मजदूरों के मेधावी बच्चों के लिए संचालित मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति योजना का दायरा बढ़ाने का निर्देश दिया है। इसके तहत छात्रवृत्ति राशि को तीन हजार रुपये प्रतिमाह से बढ़ाकर पांच हजार रुपये प्रतिमाह किया जाएगा।

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के संचालक मंडल की 172वीं बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि राशि बढ़ाने के साथ योजना से अधिक से अधिक पात्र विद्यार्थियों को लाभान्वित करने की रूपरेखा तैयार की जाए। मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना सहायता योजना तथा मुख्यमंत्री खेत-खलिहान अग्निकांड दुर्घटना सहायता योजना की अवधि एक जुलाई 2025 से 30 जून 2030 तक बढ़ाने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी।

वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 3025.49 करोड़ रुपये के बजट सहित किसान कल्याण, कृषि विपणन व मंडी व्यवस्था से जुड़े प्रस्तावों को भी स्वीकृत किया गया।

आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगी मंडियां
बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि मंडियों का आधुनिकीकरण व पुनरोद्धार कर उन्हें आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाए ताकि किसानों को बेहतर विपणन व्यवस्था उपलब्ध हो। मंडियों में पेयजल, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था आदि सभी मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ किया जाए। मुख्यमंत्री ने मंडी स्थलों में पीपीपी मॉडल पर कृषि उपज प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना को प्रोत्साहित करने और इससे संबंधित नियमों को व्यावहारिक व निवेश अनुकूल बनाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने दिए योजना दायरा बढ़ाने के निर्देश
सीएम ने कहा कि किसानों को उपज का बेहतर मूल्य, मूल्य संवर्धन व ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने में कृषि प्रसंस्करण अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा मंडियों को ई-नाम (राष्ट्रीय कृषि बाजार) प्लेटफार्म से जोड़ने, राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन को बढ़ाने और हर जिले में जैविक उत्पादों के प्रमाणीकरण की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

वर्ष 2030 तक बढ़ी किसान सहायता योजनाओं की अवधि
संचालक मंडल ने मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना सहायता योजना व मुख्यमंत्री खेत-खलिहान अग्निकांड दुर्घटना सहायता योजना के संचालन के लिए वर्ष 2026-27 के बजट में 30 करोड़ रुपये का प्रविधान किया है।

2026-27 के लिए 3025.49 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत
बैठक में वर्ष 2026-27 के लिए 2228.59 करोड़ रुपये की अनुमानित प्राप्तियों को स्वीकृति दी गई। बताया गया कि प्रदेश की मंडी समितियों की आय वर्ष 2024-25 के 1991.33 करोड़ रुपये थी, वह 2025-26 में बढ़कर 2305.80 करोड़ रुपये पहुंच गई है। यह 15.79 प्रतिशत की वृद्धि है।

कृषि प्रसंस्करण को मिलेगा बढ़ावा
बजट में मंडी स्थलों के निर्माण व विस्तार, संपर्क मार्गों के निर्माण व मरम्मत, ग्रामीण हाट, किसान बाजार, गोवंशी आश्रय स्थलों, छात्रावास निर्माण, मंडी समितियों के लिए भूमि क्रय आदि कार्यों के लिए प्रविधान किए गए हैं। पूर्व से स्वीकृत निर्माण कार्यों के लिए भी 1212.02 करोड़ रुपये रखे गए हैं। बैठक में मूल्य समर्थन योजना के तहत दलहन-तिलहन की खरीद को और प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न सहकारी संस्थाओं को ब्याजमुक्त कार्यशील पूंजी उपलब्ध कराने के प्रस्तावों को भी स्वीकृति दी गई।

 

Related Posts

60 साल का इंतजार खत्म, परिवार में बेटी के जन्म पर 50 हजार मेहमानों को न्योता

जींद बेटी के जन्म पर खुशियां मनाने की परंपरा को एक परिवार ने भव्य उत्सव का रूप दिया है। सफीदों के रियल एस्टेट कारोबारी नरेंद्र बैरागी के परिवार में 60…

निकाय चुनाव को लेकर बढ़ी हलचल, डिप्टी सीएम साव बोले- दिसंबर में हो सकते हैं चुनाव

रायपुर. अंतिम मतदाता सूची का सोमवार को प्रकाशन होगा. इसके साथ ही नगरीय निकाय चुनाव की तारीखों के ऐलान पर न केवल राजनीतिक दलों की बल्कि आम लोगों की निगाहें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जालंधर के कई इलाकों में आज बिजली संकट, 18 फीडरों पर रहेगा पावर कट

जालंधर के कई इलाकों में आज बिजली संकट, 18 फीडरों पर रहेगा पावर कट

मालिकाना हक के मुद्दे पर चंडीगढ़ में सियासी घमासान, AAP और कांग्रेस ने घेरा

मालिकाना हक के मुद्दे पर चंडीगढ़ में सियासी घमासान, AAP और कांग्रेस ने घेरा

पटियाला में वोटिंग के बीच मचा बवाल, कांग्रेस प्रत्याशी ने लगाया अभद्र व्यवहार का आरोप

पटियाला में वोटिंग के बीच मचा बवाल, कांग्रेस प्रत्याशी ने लगाया अभद्र व्यवहार का आरोप

चंडीगढ़ स्मार्टसिटी घोटाले की जांच में बड़ा खुलासा, अनुभव मिश्रा तक पहुंची करोड़ों की रकम

चंडीगढ़ स्मार्टसिटी घोटाले की जांच में बड़ा खुलासा, अनुभव मिश्रा तक पहुंची करोड़ों की रकम

पंजाब के 12 जिलों पर धुंध का असर, तापमान में बदलाव से मिली राहत

पंजाब के 12 जिलों पर धुंध का असर, तापमान में बदलाव से मिली राहत

पंजाब में ईडी का शिकंजा तेज, मुख्य सचिव से लेकर पुलिस अफसरों तक समन जारी

पंजाब में ईडी का शिकंजा तेज, मुख्य सचिव से लेकर पुलिस अफसरों तक समन जारी

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581