मनी प्लांट के वास्तु नियम, सही दिशा से बढ़ेगी धन और सुख-समृद्धि

वास्तु शास्त्र में पेड़-पौधों का हमारे जीवन और आर्थिक स्थिति पर बहुत गहरा प्रभाव पड़ता है. हर घर में आपको मनी प्लांट का पौधा लगा हुआ मिल जाएगा, जिसे लोग सुंदरता और सुख-समृद्धि के प्रतीक के रूप में लगाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि गलत दिशा या गलत नियमों के तहत रखा गया मनी प्लांट फायदे की जगह भारी आर्थिक नुकसान का कारण बन सकता है? वास्तु जानकारों के अनुसार, मनी प्लांट को घर में रखने के कुछ बेहद कड़े और सटीक नियम होते हैं, जिनका पालन करने से धन की आवक बढ़ती है और घर में बरकत बनी रहती है. आइए जानते हैं मनी प्लांट से जुड़े उन जरूरी वास्तु नियमों के बारे में, जिन्हें अपनाकर आप अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैंl

मनी प्लांट के लिए कौन सी दिशा है सबसे शुभ?
वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट को हमेशा दक्षिण-पूर्व दिशा (आग्नेय कोण) में रखना सबसे उत्तम माना गया है. इस दिशा के देवता गणेश जी हैं और प्रतिनिधि शुक्र ग्रह हैं, जिन्हें सुख-समृद्धि और धन का कारक माना जाता है. इस दिशा में पौधा रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. आर्थिक तंगी दूर होती है. इसके विपरीत, मनी प्लांट को कभी भी उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) दिशा में नहीं रखना चाहिए, क्योंकि इसे बृहस्पति की दिशा माना गया है. शुक्र-गुरु का मेल इस स्थान पर अमंगलकारी हो सकता है l

रखें इन बातों का विशेष ध्यान (वास्तु नियम):
जमीन पर न छुए लताएं:
मनी प्लांट की लताएं या बेलें कभी भी जमीन को नहीं छूने चाहिए. इन्हें हमेशा ऊपर की ओर बांधना या सहारा देना चाहिए. बेलों का ऊपर उठना प्रगति और उन्नति का प्रतीक माना जाता है, जबकि नीचे की ओर फैलना आर्थिक गिरावट का संकेत देता है l

घर से बाहर न लगाएं:
कई लोग मनी प्लांट को मुख्य द्वार के बाहर या बालकनी में ऐसे रख देते हैं कि बाहरी लोगों की नजर उस पर पड़े. वास्तु के अनुसार मनी प्लांट हमेशा घर के भीतर ऐसी जगह पर लगाना चाहिए जहां सबकी नजर न पड़े, इसे गुप्त रखना आर्थिक समृद्धि के लिए अच्छा होता है l

पीले या सूखे पत्ते हटाएं:
यदि पौधे की पत्तियां पीली पड़ने लगें या सूख जाएं, तो उन्हें तुरंत कैंची से काट कर अलग कर दें. सूखे या सड़े हुए पत्ते घर में नकारात्मकता और वास्तु दोष पैदा करते हैं l

कभी किसी को न दें अपना मनी प्लांट:
ऐसा माना जाता है कि मनी प्लांट को शुक्रवार के दिन किसी को उपहार में नहीं देना चाहिए, न ही किसी दूसरे के घर से चोरी करके लाना चाहिए. अपना पौधा दूसरों को देने से आपका शुक्र ग्रह कमजोर हो सकता है, जिससे धन हानि की आशंका बढ़ती है l

Related Posts

गुरुवार का राशिफल: 5 नवंबर को किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान? पढ़ें पूरा राशिफल

मेष राशि मेष राशि आज कई स्रोतों से धन लाभ होने की संभावना है। डाइट में हरी सब्जियों को शामिल करें। मेडिटेशन करने से आपको अच्छा महसूस होगा। अपनी फैमिली…

दिवाली पर घर पर बनाएं बाजार जैसी चंद्रकला मिठाई, मावा और ड्राई फ्रूट्स से भरपूर है स्वाद

 दिवाली का त्योहार हो और घर में मिठाइयों की खुशबू न हो, ऐसा कैसे हो सकता है. इस खास मौके पर लोग घर में कई तरह के पकवान और मिठाइयां…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581