मानसून में अपनाएं ये वास्तु उपाय, घर में बनी रहेगी सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा

 बरसात के दिन आ गए है और ये दिन अपने साथ हरियाली और प्रचंड गर्मी से राहत भी लेकर आते है. लेकिन इसी मौसम में नमी, सीलन और पानी का रिसाव जैसी समस्याएं भी बढ़ जाती हैं. वास्तु शास्त्र में माना जाता है कि घर में बढ़ी हुई नमी केवल स्वास्थ्य पर ही नहीं, बल्कि आर्थिक स्थिति और सकारात्मक ऊर्जा पर भी बुरा असर डाल सकती है. बरसात के दिनों में कुछ आसान वास्तु उपाय अपनाकर घर की नकारात्मकता को कम कर आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाया जा सकता है l

जल निकासी की सही दिशा
वास्तु शास्त्र में उत्तर और उत्तर-पूर्व दिशा (ईशान कोण) को जल तत्व की दिशा माना गया है. इसलिए यदि घर में पानी की टंकी, फव्वारा या वर्षा जल संचयन की व्यवस्था हो तो उसे इसी दिशा में रखना बेहतर माना जाता है. वहीं बारिश के पानी की निकासी भी इसी दिशा में होनी चाहिए. उसका प्राकृतिक ढलान उत्तर या उत्तर-पूर्व की ओर रहे.

दीवारों पर सीलन
घर की दीवारों में दरारें, सीलन या छत से पानी टपकना शुभ संकेत नहीं माना जाता है. कहते हैं कि इससे घर का वातावरण नकारात्मक हो सकता है और आर्थिक परेशानियां बढ़ने लगती हैं. इसलिए मानसून आने से पहले दीवारों की मरम्मत, छत की वॉटरप्रूफिंग और ड्रेनेज सिस्टम की सफाई करवा लेना उचित है. अन्यथा इसके कारण पैदा हुआ वास्तु दोष आर्थिक मोर्चे पर बुरा असल डाल सकता है l

दरवाजे के सामने पानी का जमाव
बरसात शुरू होने से पहले घर के मुख्य प्रवेश द्वार या उसके आस-पास गंदे पानी का जमाव नहीं होना चाहिए. वास्तु के अनुसार, यदि मुख्य द्वार के सामने पानी जमा हो जाए तो इसे शुभ नहीं माना जाता है. इसलिए निकासी की ऐसी व्यवस्था रखें कि बारिश का पानी ठहरे नहीं, बल्कि सहज रूप से बह जाए. इससे घर का प्रवेश द्वार साफ रहता है और सकारात्मक वातावरण बना रहता है l

आग्नेय कोण में जलभराव
दक्षिण-पूर्व दिशा जिसे आग्नेय कोण कहा जाता है, वास्तु में अग्नि तत्व का स्थान मानी जाती है. इसलिए इस हिस्से में वर्षा का पानी जमा होना या जल निकासी का रास्ता होना उचित नहीं माना जाता है. मानसून में इस दिशा का निरीक्षण कर लें और यहां भी बारिश का पानी जमा न होने दें l

सूर्य का प्रकाश और ताजी हवा
बरसात के मौसम में नमी बढ़ने के कारण घर के अंदर भारीपन और उमस महसूस हो सकती है. वास्तु शास्त्र में घर के भीतर ताजी हवा और प्राकृतिक प्रकाश का नियमित प्रवेश आवश्यक माना गया है. इसलिए समय-समय पर खिड़कियां खोलें ताकि हवा का संचार बना रहे. साथ ही भारी और मोटे पर्दों की जगह हल्के व हवादार पर्दों का उपयोग करें. इससे घर में ताजगी बनी रहती है और नमी का असर कम करने में सहायता मिलती है l

Related Posts

आज का राशिफल: 20 नवंबर को इन राशियों पर बरसेगी भोलेनाथ की कृपा, मिलेगा बड़ा लाभ

मेष राशि खर्चा थोड़ा बढ़ सकता है। नौकरी में थोड़ा काम का प्रेशर भी रह सकता है। किसी बात को लेकर फालतू में परेशान होने की जरूरत नहीं है। परिवार…

JEE Advanced 2026-27: इन दो साल 12वीं देने वाले छात्र ही कर सकेंगे IIT के लिए आवेदन

पटना  देश के भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आइआइटी) में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई एडवांस) 2027 की शैक्षणिक पात्रता को लेकर नियम स्पष्ट कर दिए गए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब की राजनीति में BJP को मिली मजबूती, कई विपक्षी नेता पार्टी में शामिल

पंजाब की राजनीति में BJP को मिली मजबूती, कई विपक्षी नेता पार्टी में शामिल

पंजाब में सिविल सेवा भर्ती पर संकट, हाईकोर्ट के आदेश से प्रक्रिया रुकी

पंजाब में सिविल सेवा भर्ती पर संकट, हाईकोर्ट के आदेश से प्रक्रिया रुकी

पराली बनी कमाई का जरिया, फरीदकोट के चाचा-भतीजे ने पेश की मिसाल

पराली बनी कमाई का जरिया, फरीदकोट के चाचा-भतीजे ने पेश की मिसाल

कनाडा में दो भारतीयों की हत्या से सनसनी, गैंगवार से जुड़े होने के संकेत

कनाडा में दो भारतीयों की हत्या से सनसनी, गैंगवार से जुड़े होने के संकेत

शिमला एक्सीडेंट केस में बड़ा फैसला, पीड़ित को ब्याज सहित मिलेगा 1.12 करोड़ रुपये मुआवजा

शिमला एक्सीडेंट केस में बड़ा फैसला, पीड़ित को ब्याज सहित मिलेगा 1.12 करोड़ रुपये मुआवजा

पंजाब में स्वास्थ्य सेवाओं का होगा विस्तार, गांवों में खुलेंगे 333 पिंड क्लीनिक

पंजाब में स्वास्थ्य सेवाओं का होगा विस्तार, गांवों में खुलेंगे 333 पिंड क्लीनिक

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581