पंचकूला में होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम, नए कर्मचारियों को मिलेगी सेवा सीख

चंडीगढ़
 हरियाणा सरकार ने हाल ही में नियुक्त ग्रुप-डी कर्मचारियों के लिए 29 जुलाई को पंचकूला के सेक्टर-तीन स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम में राज्य स्तरीय परिचय एवं प्रशिक्षण (इंडक्शन) कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है।

इसे केवल औपचारिक स्वागत समारोह नहीं, बल्कि सरकारी सेवा की नई कार्य संस्कृति विकसित करने की दिशा में सरकार की महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। कार्यक्रम सुबह 10 बजे शुरू होगा, जिसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी नवनियुक्त कर्मचारियों को भाजपा सरकार की रीति-नीति, योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी देंगे।

मानव संसाधन विभाग द्वारा सभी विभागाध्यक्षों, मंडलायुक्तों और उपायुक्तों को जारी निर्देशों के अनुसार 16 अक्टूबर 2025 या उसके बाद नियुक्त सभी ग्रुप-डी कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी।

विशेष बात यह है कि कर्मचारियों के माता-पिता अथवा जीवनसाथी को भी कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर दिया गया है। इससे सरकार नियुक्ति को केवल रोजगार नहीं, बल्कि परिवार के सम्मान और सामाजिक जिम्मेदारी से जोड़ने का संदेश देना चाहती है।

इस परिचय एवं अभिमुखीकरण कार्यक्रम का उद्देश्य नए कर्मचारियों को सरकारी सेवा की कार्य संस्कृति, प्रशासनिक व्यवस्था, सेवा आचरण, अनुशासन और जनहित में कार्य करने की जिम्मेदारियों से परिचित कराना है।

सरकार का मानना है कि सेवा के शुरुआती चरण में ही कर्मचारियों को प्रशासनिक मूल्यों और सुशासन की भावना से जोड़ने पर उनकी कार्यशैली अधिक जवाबदेह और नागरिक केंद्रित बनेगी। हरियाणा की नायब सरकार अभी तक 60 हजार से अधिक सरकारी नौकरियां प्रदान कर चुकी है। मुख्यमंत्री ने शपथ लेते ही करीब 25 हजार कर्मचारियों का रिजल्ट घोषित कर दिया था।

प्रशासनिक और राजनीतिक दृष्टि से भी इस पहल को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नायब सिंह सैनी सरकार लगातार ''''बिना पर्ची, बिना खर्ची'''' के आधार पर पारदर्शी और मेरिट आधारित सरकारी भर्ती को अपनी प्रमुख उपलब्धियों में शामिल करती रही है।

ऐसे में यह कार्यक्रम उसी व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में अगला कदम माना जा रहा है, जहां निष्पक्ष भर्ती के बाद कर्मचारियों को ईमानदार, संवेदनशील और उत्तरदायी प्रशासन का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

फैक्ट फाइल
– 29 जुलाई को ताऊ देवी लाल स्टेडियम, पंचकूला में होगा राज्य स्तरीय परिचय एवं अभिमुखीकरण कार्यक्रम।
– 16 अक्टूबर 2025 या उसके बाद नियुक्त सभी ग्रुप-डी कर्मचारी होंगे शामिल।
– कर्मचारियों के माता-पिता या जीवनसाथी को भी किया गया आमंत्रित।
– उद्देश्य सेवा भावना, अनुशासन, प्रशासनिक कार्य संस्कृति और जनसेवा के मूल्यों से परिचित कराना।
– 'बिना पर्ची-बिना खर्ची' भर्ती व्यवस्था को सुशासन और जवाबदेह प्रशासन से जोड़ने की दिशा में सरकार की अहम पहल।

 

Related Posts

एमपीएलयूएन अध्यक्ष भूषण ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया मध्यप्रदेश मंडप का शुभारंभ

मध्यप्रदेश की औद्योगिक उपलब्धियों के साथ समृद्ध लोक एवं जनजातीय संस्कृति की दिखी अनूठी छटा बुंदेली लोक संगीत और भील जनजाति के पारंपरिक भगोरिया लोक नृत्य ने दर्शकों का मोहा…

रिश्वतखोरी पर गिरी गाज, राजस्थान में IAS-IPS समेत 300 से ज्यादा कार्मिकों पर कार्रवाई

जयपुर राजस्थान में भ्रष्टाचार, लापरवाही और अनुशासनहीनता के खिलाफ सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए नौकरशाही को स्पष्ट संदेश दिया है कि अब पद और प्रभाव की आड़ में गड़बड़ी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब में सिविल सेवा भर्ती पर संकट, हाईकोर्ट के आदेश से प्रक्रिया रुकी

पंजाब में सिविल सेवा भर्ती पर संकट, हाईकोर्ट के आदेश से प्रक्रिया रुकी

पराली बनी कमाई का जरिया, फरीदकोट के चाचा-भतीजे ने पेश की मिसाल

पराली बनी कमाई का जरिया, फरीदकोट के चाचा-भतीजे ने पेश की मिसाल

कनाडा में दो भारतीयों की हत्या से सनसनी, गैंगवार से जुड़े होने के संकेत

कनाडा में दो भारतीयों की हत्या से सनसनी, गैंगवार से जुड़े होने के संकेत

शिमला एक्सीडेंट केस में बड़ा फैसला, पीड़ित को ब्याज सहित मिलेगा 1.12 करोड़ रुपये मुआवजा

शिमला एक्सीडेंट केस में बड़ा फैसला, पीड़ित को ब्याज सहित मिलेगा 1.12 करोड़ रुपये मुआवजा

पंजाब में स्वास्थ्य सेवाओं का होगा विस्तार, गांवों में खुलेंगे 333 पिंड क्लीनिक

पंजाब में स्वास्थ्य सेवाओं का होगा विस्तार, गांवों में खुलेंगे 333 पिंड क्लीनिक

पंजाब चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज, AAP ने शिअद-लक्खोवाल गठबंधन को घेरा

पंजाब चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज, AAP ने शिअद-लक्खोवाल गठबंधन को घेरा

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581