Stock Market Today: ग्लोबल संकेतों ने बदली बाजार की चाल, ओपनिंग बेल के साथ शेयर बाजार में गदर

मुंबई 
शेयर बाजार में सोमवार को कारोबार की शुरुआत जोरदार तेजी के साथ हुई. अमेरिका से एक खबर आने के बाद सेंसेक्स-निफ्टी में ये उछाल देखने को मिला है. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स खुलने के साथ ही 600 अंक से ज्यादा छलांग लगा गया, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की निफ्टी भी 180 अंक के आसपास की तेजी लिए दिखा. इस बीच Indigo Share, Infosys, Eternal जैसे शेयरों के साथ ही बैंकिंग स्टॉक्स भी धुआंधार तेजी के साथ भागे। 

US-Iran War पर आए ताजा अपडेट के बाद शेयर बाजार में ये तेजी देखने को मिली है. रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने कूटनीतिक समाधान के लिए फिलहाल आगे के हमलों पर रोक लगाई है. अमेरिका के राजदूत ने भी कहा कि बातचीत को मौका देने के लिए यह कदम उठाया गया है। 

सेंसेक्स-निफ्टी की धुआंधार शुरुआत
शेयर मार्केट में कारोबार की शुरुआत को देखें, तो सप्ताह के पहले दिन BSE Sensex अपने पिछले बंद 76,059 की तुलना में तेजी लेकर 76,608 पर खुला और फिर कुछ ही मिनटों ये रॉकेट की रफ्तार के साथ भागते हुए 76,696 के लेवल पर कारोबार करता हुआ नजर आया। 

NSE Nifty भी सेंसेक्स के कदम से कदम मिलाकर चलता हुआ नजर आया. ये 50 शेयरों वाला इंडेक्स अपने पिछले शुक्रवार के बंद 23,767 के मुकाबले बढ़त लेकर 23,928 पर ओपन हुआ और फिर एक झटके में उछलकर 23,964 पर कारोबार करता हुआ नजर आया। 

इन शेयरों ने खुलते ही मचाया गदर
Stock Market में कारोबार की शुरुआत होने के साथ ही BSE की लार्जकैप कैटेगरी में शामिल IndiGo Share (3.80%), Infosys Share (3.20%), Eternal Share (2.90%), Asian Paints Share (2.54%), Bajaj Finance Share (2.38%), TCS Share (2.40%) की तेजी लेकर कारोबार करते हुए नजर आए. इसके अलावा Tech Mahindra, Trent, Maruti जैसे बड़े शेयर भी उछाल के साथ कारोबार कर रहे थे। 

कच्चे तेल में क्रैश समेत गिरावट के कारण
शेयर बाजार में तेजी और निवेशकों के सेंटीमेंट में सुधार के पीछे के ग्लोबल कारणों की बात करें, तो US-Iran में नए सिरे से शुरू हुई जंग में अमेरिका की ओर से 13 रातों के लगातार हमलों के बार इन्हें रोका गया है, जिससे ग्लोबल टेंशन कम होती नजर आ रही है।  

इसका सीधा असर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में पर देखने को मिला है, तो क्रैश (Crude Oil Price Crash) होकर 90 डॉलर प्रति बैरल के नीचे तक पहुंच गईं. तेल की कीमतों में गिरावट से महंगाई का जोखिम कम हुआ है और ज्यादातर एशियाई बाजारों में बमबम नजर आया। 

विदेशी बाजारों में तेजी से भारतीय मार्केट में भी उछाल आयास जापान से लेकर हांगकांग और ब्रिटेन तक के स्टॉक मार्केट ग्रीन जोन में कारोबार कर रहे थे, तो Gift Nifty भी 160 अंक से ज्यादा की तेजी में ट्रेड कर रहा था.. इसके अलावा शेयर बाजार का डर का पैमाना माने जाने वाला India VIX करीब 4 फीसदी फिसलकर 13 के आसपास आ गया। 

(नोट- शेयर बाजार में किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)

Related Posts

सेंसेक्स की तूफानी तेजी से निवेशकों की चांदी, क्या बाजार में शुरू हुआ तेजी का नया दौर?

मुंबई  शेयर मार्केट में इन दि‍नों रौनक है. होर्मुज का टेंशन वहीं है, तेल की कीमतें अभी भी 100 के आसपास हैं. डोनाल्‍ड ट्रंप के मनमानी फैसले सामने हैं, फ‍िर…

धनतेरस से पहले खरीदारों को राहत, सोने-चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट जारी

नई दिल्ली धनतेरस और दिवाली से चंद दिन पहले सोने-चांदी की कीमतें लगातार घटती जा रही हैं, एक तरह से मंगलवार को फिर से सोने-चांदी के भाव बिखर गए हैं.…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581