8वें वेतन आयोग की तैयारी तेज, वेतन-पेंशन पर कर्मचारी संगठनों से होगी चर्चा

नई दिल्ली
अगर आप केंद्रीय सरकारी कर्मचारी हैं या किसी कर्मचारी संगठन से जुड़े हैं, तो आपके लिए अहम खबर है। जी हां, क्योंकि 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) ने वेतन, भत्तों और अन्य सेवा लाभों पर चर्चा के लिए दिल्ली में दो महत्वपूर्ण बैठकों का ऐलान किया है। आयोग 7 अगस्त और 10 अगस्त 2026 को केंद्रीय सरकार और केंद्र शासित प्रदेश (UT) के कर्मचारियों के संगठनों, महासंघों और यूनियनों से बातचीत करेगा। इन बैठकों में हिस्सा लेने के इच्छुक पात्र कर्मचारी संगठनों को 31 जुलाई 2026 तक आवेदन करना होगा। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

आयोग ने साफ किया है कि केवल वही संगठन बैठक के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने पहले से अपना मेमोरेंडम (Memorandum) जमा कर दिया है और अब तक दिल्ली या किसी अन्य राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में आयोग के साथ बैठक नहीं की है। आवेदन करते समय संबंधित संगठन को अपना यूनिक मेमो आईडी (Memo ID) भी देना होगा। बैठक का स्थान और समय बाद में अलग से बताया जाएगा।

इन बैठकों में कर्मचारी संगठन फिटमेंट फैक्टर, नई सैलरी, महंगाई भत्ता (DA), पेंशन, प्रमोशन, करियर ग्रोथ, सेवा शर्तों और अन्य भत्तों जैसे अहम मुद्दे आयोग के सामने रखेंगे। माना जा रहा है कि इन चर्चाओं के आधार पर आयोग अपनी सिफारिशों को अंतिम रूप देने की दिशा में आगे बढ़ेगा।

8वें वेतन आयोग ने यह भी बताया कि यह केवल शुरुआत है। आने वाले महीनों में दिल्ली के अलावा अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भी ऐसे परामर्श कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि देशभर के कर्मचारी संगठनों की राय ली जा सके। दिल्ली-एनसीआर से बाहर के संगठन अपने राज्य या नजदीकी स्थान पर बैठक के लिए आवेदन कर सकेंगे।

इसके साथ ही आयोग ने एक और बड़ा फैसला लिया है। केंद्र सरकार के मंत्रालयों, विभागों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए कर्मचारी डेटा अपलोड करने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 31 जुलाई 2026 कर दी गई है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि केवल ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड किया गया डेटा ही स्वीकार किया जाएगा। ईमेल या हार्ड कॉपी के जरिए भेजी गई जानकारी पर विचार नहीं किया जाएगा।

दिल्ली की बैठकों के बाद आयोग की अगली बैठकें 7 और 8 सितंबर को चेन्नई तथा 9 सितंबर को पुडुचेरी में होंगी। इन स्थानों पर आयोग से मिलने के इच्छुक कर्मचारी संगठन 18 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। फिलहाल, लाखों केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनभोगी 8वें वेतन आयोग की सिफारिशों का इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि इन्हीं के आधार पर भविष्य में वेतन, पेंशन और अन्य सुविधाओं में बदलाव तय होगा।

Related Posts

भारतीय स्टार्टअप्स में अरबों का निवेश करने वाली SoftBank को झटका, 25 से ज्यादा कंपनियों में हिस्सेदारी के बावजूद घाटा

नई दिल्ली  सॉफ्टबैंक ग्रुप कॉर्प को लगभग दो सालों में पहली बार घाटा हुआ है। इसकी मेन वजह AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) पर खर्च और मांग को लेकर चिंताएं हैं, जिनका…

टेक सेक्टर में छंटनी के बीच Meta की नई स्कीम, नौकरी छोड़ने वालों को मिलेगा मोटा मुआवजा

 नई दिल्ली टेक इंडस्ट्री में इन दिनों कंपनियां अपने कर्मचारियों की संख्या और काम करने के तरीकों में बदलाव कर रही हैं. कहीं छंटनी हो रही है, तो कहीं कर्मचारियों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

16 नवंबर से ठप हो सकती हैं बसें! पंजाब में कर्मचारियों के ऐलान से यात्रियों की बढ़ी चिंता

16 नवंबर से ठप हो सकती हैं बसें! पंजाब में कर्मचारियों के ऐलान से यात्रियों की बढ़ी चिंता

पाकिस्तान सीमा के पास मिला 14 करोड़ का नशा, 3 पिस्तौल बरामद; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

पाकिस्तान सीमा के पास मिला 14 करोड़ का नशा, 3 पिस्तौल बरामद; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

पंजाब की हवा हुई जहरीली, पराली जलाने की घटनाएं 400 गुना बढ़ीं; AQI 500 पार

पंजाब की हवा हुई जहरीली, पराली जलाने की घटनाएं 400 गुना बढ़ीं; AQI 500 पार

चंडीगढ़ की नंदिनी का बड़ा कमाल, दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टीम में हुआ चयन

चंडीगढ़ की नंदिनी का बड़ा कमाल, दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टीम में हुआ चयन

पंजाब PCS परीक्षा पर उठे सवाल, अभ्यर्थियों ने निष्पक्ष जांच के लिए खोला मोर्चा

पंजाब PCS परीक्षा पर उठे सवाल, अभ्यर्थियों ने निष्पक्ष जांच के लिए खोला मोर्चा

बीबी जागीर कौर की अकाली दल में वापसी के संकेत, बोलीं- हमेशा अकाली रहूंगी

बीबी जागीर कौर की अकाली दल में वापसी के संकेत, बोलीं- हमेशा अकाली रहूंगी

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581