लसाड़िया में रिकॉर्ड बारिश, खरका और गोमती नदी में बढ़ा जलप्र

उदयपुर
 दक्षिणी राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। सलूंबर जिले के लसाड़िया क्षेत्र में बीते 24 घंटों में 235 मिलीमीटर (करीब साढ़े नौ इंच) बारिश दर्ज की गई, जो प्रदेश में सर्वाधिक रही। भारी बारिश के बाद खरका और गोमती नदी में पानी की जोरदार आवक शुरू हो गई।

नदी में बहता पानी देखने के लिए सुबह से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। मौसम विभाग ने शुक्रवार को उदयपुर और सलूंबर जिलों के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

जिला बाढ़ नियंत्रण कक्ष के अनुसार, लसाड़िया के अलावा झल्लारा में 88, सेमारी में 51 और सलूंबर मुख्यालय पर 50 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। सराड़ी गांव के पास गोमती नदी और सेमारी क्षेत्र की खरका नदी में पानी का बहाव तेज हो गया है। खरका नदी का पानी आगे जाकर जयसमंद झील में पहुंचता है। लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के कारण क्षेत्र के मौसम में ठंडक घुल गई है और लोगों को उमस से राहत मिली है।

जल संसाधन विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों में उदयपुर के डाया और सोम पिकअप वियर वर्षामापी केंद्रों पर तीन-तीन इंच, जबकि सलूंबर और कोटड़ा क्षेत्र में सवा-सवा इंच वर्षा दर्ज की गई। हालांकि, अच्छी बारिश के बावजूद उदयपुर जिले में अब भी सामान्य से 36 प्रतिशत कम वर्षा हुई है। अब तक जिले में 214.1 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए थी, जबकि केवल 137.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।

बारिश से बढ़ी किसानों की उम्मीद, जयसमंद के कैचमेंट में पहुंचा पानी
लंबे समय से सामान्य से कम बारिश झेल रहे उदयपुर और सलूंबर जिले के किसानों के लिए गुरुवार रात हुई बारिश राहत लेकर आई है। लसाड़िया, सेमारी और सराड़ी क्षेत्र में अच्छी वर्षा होने से नदियों और नालों में पानी की आवक शुरू हो गई है। खरका नदी का पानी जयसमंद झील के कैचमेंट में पहुंचने लगा है, जिससे झील में जलस्तर बढ़ने की उम्मीद जगी है।

मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट और अगले पांच दिनों तक बारिश की संभावना किसानों के साथ-साथ जल संसाधन विभाग के लिए भी राहत भरी खबर मानी जा रही है।

Related Posts

भोपाल नगर निगम में कर्मचारियों की हड़ताल से हाहाकार, कचरे के ढेर लगे; पेयजल आपूर्ति बंद होने का खतरा

 भोपाल दीपावली पर्व से ठीक पहले नगर निगम के कर्मचारियों ने अपनी मांगें मनवाने के लिए पूरे शहर को मुसीबत में डाल दिया है। सफाई व्यवस्था से शुरू हुआ यह…

यूपीसीडा ने मेसर्स एयरटेल एनएक्सट्रा प्राइवेट लिमिटेड को जारी किया लेटर ऑफ इंटेंट

300 लोगों के लिए रोजगार के अवसर सृजित होने की संभावना लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश पारंपरिक औद्योगिक विकास के साथ-साथ आधुनिक तकनीक, डिजिटल अर्थव्यवस्था और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581