कांवड़ यात्रा 2025: घाटों से मंदिरों तक सुरक्षा व्यवस्था हुई मजबूत

मेरठ
 कांवड़ यात्रा को लेकर मेरठ रेंज पुलिस ने सुरक्षा का अभेद्य घेरा तैयार कर लिया है। डीआईजी रेंज कलानिधि नैथानी ने बताया कि मेरठ, बुलंदशहर, बागपत और हापुड़ जनपदों में 969 किमी लंबे 28 प्रमुख कांवड़ मार्गों पर यात्रा संचालित होगी। यात्रा के दौरान 32 प्रमुख शिव मंदिरों में जलाभिषेक और 12 श्रावण मेलों का आयोजन होगा। जिन्हें देखते हुए सुरक्षा, यातायात और आपदा प्रबंधन के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

पूरे कांवड़ मार्ग पर 148 बैरियर स्थापित किए गए हैं ताकि श्रद्धालुओं की आवाजाही सुचारु बनी रहे। गंगा घाटों, नदियों और नहरों पर किसी भी दुर्घटना से निपटने के लिए 157 नाव और 139 प्रशिक्षित गोताखोर तैनात किए गए हैं। ब्रजघाट सहित सभी प्रमुख घाटों पर जल पुलिस, फ्लड कंपनी, एनडीआरफ और एसडीआरफ की टीमें लगातार निगरानी करेंगी।

संवेदनशील घाटों और प्रमुख स्थलों पर सीसीटीवी, कंट्रोल रूम, डबल बैरिकेडिंग, वॉच टॉवर, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, खोया-पाया केंद्र, पार्किंग और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। मेरठ में सात प्रमुख कांवड़ मार्ग (228 किमी), 26 बैरियर, 13 प्रमुख शिव मंदिर और तीन श्रावण मेले हैं।

बुलंदशहर में 10 मार्ग (446 किमी), 65 बैरियर, 10 मंदिर और पांच मेले, बागपत में छह मार्ग (164 किमी), 51 बैरियर, एक प्रमुख मंदिर और एक मेला, जबकि हापुड़ में पांच मार्ग (131 किमी), छह बैरियर, आठ प्रमुख मंदिर और तीन श्रावण मेले चिन्हित किए गए हैं। घाटों की सुरक्षा के लिए मेरठ में 35 गोताखोर और 12 नावें, बुलंदशहर में 58 गोताखोर और 37 नावें, बागपत में 20 गोताखोर और आठ नाव, जबकि हापुड़ में 26 गोताखोर और 100 नावें तैनात रहेंगी।

शिविरों में सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी
कांवड़ मार्गों पर कांवड़ सेवा शिविरों की तैयारियां तेज हो गई। शिविरों को ईको-फ्रेंडली रखने पर जोर है। शिविरों में कैमरों से निगरानी होगी। अधिकांश कांवड़ सेवा शिविरों संचालकों ने इस बार शिविर को प्लास्टिक एवं पॉलीथिन फ्री रखने की तैयारी कर ली। स्टील के बर्तनों में कांवड़ियों को प्रसाद की व्यवस्था रहेगी। कांवड़ मार्ग पर कुछ सेवा शिविर 30 जुलाई से तो कुछ शिविर तीन से पांच अगस्त के बीच शुरू होंगे। वहीं, हरिद्वार से जल लेकर शिवभक्त आने शुरू हो गए हैं। राजस्थान के साथ दूसरे राज्यों के कांवड़ियां बोल बम के जयकारों के साथ बढ़ने लगे हैं।
मेरठ पहुंचे कांवड़िए, सुरक्षा कड़ी की

हरिद्वार से कांवड़ लेकर गो सेवक मोहित चौधरी गुरुवार को बेगमपुल पहुंचे। मुजफ्फरनगर में पुलिसकर्मियों से अभद्रता का वीडियो वायरल होने के बाद कांवड़ियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके चलते मेरठ में सुरक्षा कड़ी की गई।

सफाई कार्य में आई तेजी
मोदीपुरम से गांधी बाग के बीच कांवड़ मार्ग पर सफाई कार्य युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया। निगम कर्मचारी सफाई कूडे का उठान भी कर रहे है। कांवड़ मार्ग पर मेट्रो-रैपिड स्टेशनों के आसपास भी सफाई हो रही है।

Related Posts

दीपावली पर निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए एमपी ट्रांसको की अतिरिक्त सतर्कता

भोपाल ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने बताया कि रोशनी के पर्व दीपावली के दौरान प्रदेश में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी ने…

जंगल, जमीन और फसल में बसती है जनजातीय दीपावली की खुशियां

भोपाल  दीपावली का पर्व देशभर में रोशनी, खुशियों और समृद्धि के उत्सव के रूप में मनाया जाता है, लेकिन जनजातीय अंचलों में इस पर्व का स्वरूप कुछ अलग और बेहद…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

चंडीगढ़ में 3 दिन सजेगा सैन्य विरासत का मंच, मिलिट्री फेस्टिवल में दिखेगा रोमांच और देशभक्ति का संगम

चंडीगढ़ में 3 दिन सजेगा सैन्य विरासत का मंच, मिलिट्री फेस्टिवल में दिखेगा रोमांच और देशभक्ति का संगम

मान सरकार का युवाओं को तोहफा, पंजाब में पटवारियों के 1001 पदों पर होगी भर्ती

मान सरकार का युवाओं को तोहफा, पंजाब में पटवारियों के 1001 पदों पर होगी भर्ती

चंडीगढ़ में छाईं जेल के कैदियों की मिठाइयां, स्वाद के दीवाने हुए लोग

चंडीगढ़ में छाईं जेल के कैदियों की मिठाइयां, स्वाद के दीवाने हुए लोग

पंजाब सरकार का दिवाली गिफ्ट, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 40% DA; जानें किसे होगा फायदा

पंजाब सरकार का दिवाली गिफ्ट, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 40% DA; जानें किसे होगा फायदा

पानीपत में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, सीसी रोड के साथ बिछेंगी सीवर और पानी की लाइनें

पानीपत में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, सीसी रोड के साथ बिछेंगी सीवर और पानी की लाइनें

पंजाब में बारिश के आसार नहीं, मंडी गोबिंदगढ़ में प्रदूषण ने बढ़ाई चिंता

पंजाब में बारिश के आसार नहीं, मंडी गोबिंदगढ़ में प्रदूषण ने बढ़ाई चिंता

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581