साउथ फिल्मों में क्यों बढ़ी बॉलीवुड विलेन की डिमांड? बॉबी देओल ने बताया राज

बॉलीवुड में अपने हीरोइज्म का डंका बजाने वाले टॉप एक्टर्स इन दिनों साउथ में खलनायक बनकर लाइमलाइट लूट रहे हैं. हाल ही में आई फिल्म जन नायगन में भी यही देखने को मिला. बॉबी देओल विलेन बने हैं. इससे पहले भी कई मूवीज में उनका खलनायक वाला अवतार दिखा है. एक्टर ने हालिया इंटरव्यू में कहा भी है कि तमिल और तेलुगू फिल्मों को बॉलीवुड से विलेन चाहिए होते हैं. सालों से वहां पर ऐसा ट्रेंड देखने को मिल रहा है.

साउथ में बॉबी की डिमांड
बॉबी के गलाटा प्लस को दिए इंटरव्यू में कहा- साउथ की दुनिया अलग है. वहां हीरोइज्म काफी ज्यादा देखने को मिलता है. वहां की मूवीज में हीरो की पूजा की जाती है. इसलिए वो हिंदी सिनेमा से विलेन चाहते हैं. बॉबी की बात में काफी सच्चाई है. दशकों से हमें इंडस्ट्री में ऐसा पैटर्न देखने को मिल रहा है. 90s के दौर में रजनीकांत और कमल हासन की फिल्मों में बॉलीवुड हीरो विलेन बने हैं. अभी भी ये ट्रेंड जमकर फॉलो होता है.

संजय दत्त, सोनू सूद जैसे कई एक्टर साउथ हीरो के सामने विलेन बनकर खड़े हुए हैं. इससे एक्टर के हीरोइज्म को बड़ा स्केल मिलता है. क्योंकि वो किसी लोकल गुंडे से नहीं बल्कि हिंदी इंडस्ट्री के बड़े हीरो फाइट ले रहा है. फिल्म में हीरो और विलेन का सेम स्केल दिखाकर मास ऑडियंस को अपील करने की ये अच्छी टेक्नीक है. ये फंडा बॉक्स ऑफिस नंबरों के लिए भी फायदेमंद साबित होता है.

बॉबी देओल की इन दिनों साउथ में तगड़ी डिमांड है. 2023 में एनिमल में उनका काम इतना पसंद किया गया कि साउथ से एक्टर के पास ढेरों ऑफर आए. उन्होंने सूर्या की कंगुवा में विलेन का रोल किया. डाकू महाराज, हरी हर वीरा मल्लू के बाद वो जन नायगन में छाए हैं. बॉबी के अलावा भी कई साउथ मूवीज में बॉलीवुड से जुड़ा विलेन ऑब्सेशन दिखा है, जानते हैं उन एक्टर्स के बारे में.

ये हीरो भी बने विलेन
संजय दत्त ने कजीएफ चैप्टर 2 में अधीरा का खूंखार रोल किया. वहीं विजय की फिल्म लियो में भी वो खलनायक की भूमिका में दिखे. सैफ अली खान ने जूनियर एनटीआर की मूवी देवरा- पार्ट 1 में विलेन भैरा का रोल प्ले किया. अक्षय कुमार ने भी साउथ में डेब्यू कर लिया है. वो रजनीकांत की मूवी 2.0 में पक्षी राजन के रोल में दिखे थे. विवेक ओबेरॉय ने कई साउथ मूवीज में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है. उन्होंने विवेगम, विनया विधेया रामा, लुसिफर, स्पिरिट में काम किया है.

बॉलीवुड में हीरो और सपोर्टिंग्स रोल में दिखे सोनू का साउथ फिल्मों में खूंखास अंदाज दिखा है. वो अरुंधति, दूकुडु जैसी मूवी में विलेन बने हैं. जैकी श्रॉफ को मूवी साहो और बिगिल में निगेटिव रोल में देखा गया.

Related Posts

नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट की फटकार, सुकेश चंद्रशेखर केस में पेश न होने पर जताई नाराजगी

बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही  को सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सोमवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट के सामने पेश होने था. नोरा को मिले…

हॉलीवुड निर्देशक माइकल मैन के साथ हादसा, शूटिंग रेंज में अचानक चली गोली

हॉलीवुड के जाने-माने फिल्म निर्देशक माइकल मैन (Michael Mann) एक हादसे का शिकार हो गए हैं. लॉस एंजेलिस के शूटिंग रेंज में उनसे गलती से गोली चल गई, जिसमें वह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

मोहाली में किसान मंडी के खिलाफ उठी आवाज, फेज-5 के लोगों ने जताई नाराजगी

मोहाली में किसान मंडी के खिलाफ उठी आवाज, फेज-5 के लोगों ने जताई नाराजगी

निजीकरण के खिलाफ IDBI कर्मचारियों की आवाज बुलंद, चंडीगढ़ में हड़ताल का समर्थन किया

निजीकरण के खिलाफ IDBI कर्मचारियों की आवाज बुलंद, चंडीगढ़ में हड़ताल का समर्थन किया

पार्किंग ठेकों पर कसेगा शिकंजा, बठिंडा निगम 178 आउटसोर्स कर्मियों को करेगा इंसोर्स

पार्किंग ठेकों पर कसेगा शिकंजा, बठिंडा निगम 178 आउटसोर्स कर्मियों को करेगा इंसोर्स

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581