वास्तु अनुसार इस दिशा में रखें लॉकर, बढ़ेगी धन-संपत्ति की बरकत

घर में धन-संपत्ति की सुरक्षा और वृद्धि के लिए लॉकर (तिजोरी) का स्थान बेहद अहम माना जाता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार लॉकर केवल पैसे रखने का साधन नहीं, बल्कि यह घर की आर्थिक ऊर्जा का केंद्र भी होता है. यदि इसे सही दिशा में बनाया या रखा जाए तो धन वृद्धि, अवसरों में विस्तार और इच्छाओं की पूर्ति संभव होती है. जबकि गलत दिशा में रखा लॉकर आर्थिक अस्थिरता और अनचाहे खर्च का कारण बन सकता है.

धन से जुड़ी तीन प्रमुख दिशाएं होती- उत्तर, दक्षिण-पूर्व और पश्चिम. इन दिशाओं में लॉकर बनाना या स्थापित करना शुभ माना गया है. उत्तर दिशा को जीवन में अवसर लाने वाली दिशा माना जाता है. इसलिए इसे कुबेर की दिशा भी कहा जाता है. इस दिशा में रखा लॉकर धन के नए स्रोत खोलता है और आय में वृद्धि के संकेत देता है. यदि लॉकर का मुख उत्तर की ओर हो तो यह और भी अधिक लाभकारी माना जाता है, क्योंकि इससे सकारात्मक ऊर्जा सीधे तिजोरी में प्रवेश करती है.

दक्षिण-पूर्व दिशा, जिसे अग्नि कोण कहा जाता है, रोजमर्रा के खर्च यानी लिक्विड मनी की दिशा मानी जाती है. इस दिशा में लॉकर रखने से दैनिक आय-व्यय संतुलित रहता है और अचानक होने वाले खर्चों पर नियंत्रण बना रहता है. व्यापारियों और नौकरीपेशा लोगों के लिए यह दिशा विशेष रूप से लाभकारी मानी जाती है, क्योंकि यह नकदी प्रवाह को स्थिर बनाए रखने में मदद करती है.

वहीं, पश्चिम दिशा को इच्छापूर्ति और संचित धन की दिशा माना गया है. इस दिशा में रखा लॉकर बचत को मजबूत करता है और लंबे समय तक धन को सुरक्षित रखने में सहायक होता है. यह दिशा उन लोगों के लिए विशेष लाभकारी है जो निवेश या भविष्य के लिए बचत करना चाहते हैं. लॉकर का दरवाजा उत्तर दिशा की ओर खुलना चाहिए, क्योंकि यह दिशा सकारात्मक ऊर्जा और अवसरों को आकर्षित करती है.

गलत दिशा में बना लॉकर करेगा कंगाल
कुछ दिशाएं ऐसी भी हैं जहां लॉकर रखना पूरी तरह अशुभ माना गया है. इनमें ईस्ट-साउथ-ईस्ट, साउथ-साउथ-वेस्ट और वेस्ट-नार्थ-वेस्ट दिशा शामिल हैं. इन दिशाओं में लॉकर रखने से धन हानि, अनियंत्रित खर्च और आर्थिक अस्थिरता की स्थिति बन सकती है. विशेष रूप से साउथ-साउथ-वेस्ट में रखा लॉकर मेहनत के बावजूद धन संचय में बाधा उत्पन्न करता है और व्यक्ति को कर्ज की ओर धकेल सकता है.

इसी तरह, ईस्ट-साउथ-ईस्ट दिशा में रखा लॉकर अचानक खर्च बढ़ा सकता है और बचत को खत्म कर सकता है. वेस्ट-नार्थ-वेस्ट दिशा में लॉकर होने से धन टिकता नहीं है और बार-बार आर्थिक नुकसान की स्थिति बनती है. ऐसे में व्यक्ति को बार-बार वित्तीय समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है.

गलत दिशा में रखा लॉकर न केवल आर्थिक समस्याएं पैदा करता है, बल्कि मानसिक तनाव और असुरक्षा की भावना भी बढ़ा सकता है. मेहनत के बावजूद धन न टिक पाना, निवेश में नुकसान और आय से अधिक खर्च जैसी समस्याएं सामने आ सकती हैं. यदि घर में पहले से लॉकर गलत दिशा में बना हुआ है, तो उसके स्थान या दिशा में बदलाव करना सबसे अच्छा उपाय है.

Related Posts

दीपावली पर गणेश जी के सामने सरसों का दीपक जलाने का क्या है महत्व? जानें काजल से जुड़ी परंपरा

Diwali 2026: हर साल कार्तिक अमावस्या की रात दीपावली का त्योहार मनाया जाता है. इस साल दीपावली का त्योहार 8 नवंबर दिन रविवार को मनाया जाएगा. इस दिन भगवान गणेश…

7 या 8 नवंबर को मनाई जाएगी नरक चतुर्दशी? तारीख, पूजा विधि और धार्मिक महत्व जानें

 Diwali 2026: दिवाली से पहले मनाए जाने वाले छोटी दिवाली के त्योहार की तारीख को लेकर इस बार लोगों के बीच असमंजस है.  कोई 7 नवंबर तो कोई 8 नवंबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब में पराली पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 18 अधिकारी नपे; किसानों पर 46 लाख का जुर्माना

पंजाब में पराली पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 18 अधिकारी नपे; किसानों पर 46 लाख का जुर्माना

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581