313 विद्यार्थियों की मूल अंकसूचियां बरामद

भोपाल 

मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा युवाओं एवं विद्यार्थियों के साथ रोजगार के नाम पर की जा रही धोखाधड़ी के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए इंदौर कमिश्नरेट पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो नौकरी दिलाने का झांसा देकर विद्यार्थियों की 10वीं एवं 12वीं की मूल अंकसूचियां अपने कब्जे में रखता था तथा उन्हें वापस करने के बदले प्रति अंकसूची ₹5,000 की अवैध मांग करता था।

इंदौर के थाना विजयनगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपीको गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे सेकक्षा 10वीं एवं 12वीं की कुल 313 मूल अंकसूचियांबरामद की गई हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी इंदौर केऑर्बिट मॉलमें संचालित अपनी कंसल्टेंसी के माध्यम से दूर-दराज़ से पढ़ाई के लिए आए विद्यार्थियों को पार्ट-टाइम एवं फुल-टाइम नौकरी दिलाने का प्रलोभन देता था।

आरोपी विद्यार्थियों से उनकी मूल अंकसूचियां जमा कराकर उन्हें विभिन्न निजी कंपनियों एवं संस्थानों में नौकरी दिलाने की प्रक्रिया का भरोसा देता था। इसके बाद अंकसूचियां वापस करने के लिए प्रति विद्यार्थी5 हजार रूपए की मांग करता था। शिकायत के अनुसार, राशि नहीं देने पर विद्यार्थियों को लगातार प्रताड़ित किया जाता था तथा जान से मारने की धमकी भी दी जाती थी।

कई पीड़ित विद्यार्थियों द्वारा पुलिस कमिश्नरेट इंदौर में शिकायत किए जाने पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना विजयनगर पुलिस ने मामले की जांच की। जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर आरोपी के विरुद्धप्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह AZFA इंटरप्राइजेजनामक फर्म के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराने का कार्य करता था तथा विद्यार्थियों की मूल अंकसूचियां अपने पास सुरक्षा के नाम पर रखकर उनसे राशि वसूलता था। 

Related Posts

शहरी विकास से मजबूत होगी अर्थव्यवस्था, प्रधानमंत्री मोदी के विजन पर आगे बढ़ रही सरकार : साय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप शहरों को आर्थिक विकास के सशक्त केंद्र बना रही डबल इंजन सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री ने रिसाली को दी 101…

काशी दर्शन को मिलेगा नया अनुभव, 84 घाटों की कहानियां अब कई भाषाओं में सुनेंगी दुनिया

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां मोबाइल की लोकेशन से अपने आप 15 भाषाओं में बजेगा संबंधित घाट का ऑडियो जीपीएस आधारित डिजिटल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब की राजनीति में नए गठबंधन के संकेत, अमित शाह बोले- अकाली दल का होगा सीएम

पंजाब की राजनीति में नए गठबंधन के संकेत, अमित शाह बोले- अकाली दल का होगा सीएम

पंजाब विधानसभा चुनाव में जनता की राय को मिलेगी जगह, BJP ने शुरू किया संकल्प पत्र अभियान

पंजाब विधानसभा चुनाव में जनता की राय को मिलेगी जगह, BJP ने शुरू किया संकल्प पत्र अभियान

2027 चुनाव से पहले BJP ने कसी कमर, पंजाब में दिग्गज नेताओं को मिली जिम्मेदारी

2027 चुनाव से पहले BJP ने कसी कमर, पंजाब में दिग्गज नेताओं को मिली जिम्मेदारी

निगम चुनाव से पहले पटियाला में विवाद, भड़काऊ भाषण देने के आरोप में अकाली नेता पर केस दर्ज

निगम चुनाव से पहले पटियाला में विवाद, भड़काऊ भाषण देने के आरोप में अकाली नेता पर केस दर्ज

पंजाब से विदेश तक गैंगस्टरों का नेटवर्क, अमेरिका-कनाडा में भी फैला अपराध का जाल

पंजाब से विदेश तक गैंगस्टरों का नेटवर्क, अमेरिका-कनाडा में भी फैला अपराध का जाल

AAP के बागी विधायकों पर BJP की नजर, पंजाब चुनाव में संदीप पाठक की भूमिका अहम

AAP के बागी विधायकों पर BJP की नजर, पंजाब चुनाव में संदीप पाठक की भूमिका अहम

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581