योगी सरकार का बड़ा फैसला, इलेक्ट्रिक बसों और एक्सप्रेसवे योजनाओं को मंजूरी संभव

लखनऊ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में मंगलवार को होने वाली कैबिनेट की बैठक में दर्जनभर से अधिक प्रस्तावों को हरी झंडी मिल सकती है। बैठक में मानसून सत्र बुलाने व परिवहन विभाग द्वारा की जाने वाली 220 नई इलेक्ट्रिक बसों की खरीद संबंधी प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है। यह खरीद करीब 400 करोड़ रुपये से की जाएगी। मुख्यमंत्री श्रमजीवी महिला छात्रावास योजना के तहत वाराणसी में 500 की क्षमता वाले नये छात्रावास के लिए जमीन आवंटन संबंधी प्रस्ताव भी कैबिनेट के समक्ष आएगा।

माना जा रहा है मानसून सत्र अगस्त के पहले हफ्ते तीन तारीख से आहूत हो सकता है। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे तक लिंक एक्सप्रेसवे और लखनऊ एक्सप्रेस-वे से गंगा एक्सप्रेस-वे वाया फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेस-वे के लिए यूपीडा द्वारा तैयार आरएफपी के बिड अभिलेखों को मंत्रिपरिषद के अनुमोदन के लिए रखा जाएगा। आउटसोर्स सेवा निगम 20 करोड़ ब्याज सहित ऋण के रूप में दिए जाने का भी प्रस्ताव है। कानपुर क्षेत्र के नर्वल में उपनिबंधक कार्यालय निर्माण के लिए जमीन आवंटन और वाराणसी के बसंत महिला महाविद्यालय राजघाट फोर्ट में एक नये छात्रावास भवन के निर्माण के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिल सकती है।

विंध्य पूर्वांचल स्पर लिंक विकल्प-1 सिक्स लेन विस्तारीकरण 8 लेन के संरेखण और इसी से जुड़े विंध्य एक्सप्रेस वे विकल्प-3 ग्रीनफील्ड सिक्स लेन विस्तारीकरण 8 लेन के संरेक्षण के अनुमोदन संबंधी प्रस्ताव भी कैबिनेट के समक्ष लाए जाएंगे। उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड लखनऊ को 2026-27 में नाबार्ड से 650 करोड़ रुपये की सीमा तक ऋण के साथ ही कुल 1500 करोड़ की शासकीय गारंटी दिए जाने संबंधी प्रस्ताव भी शामिल है।

कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री बहराइच-श्रावस्ती को देंगे सौगातें
लखनऊ में कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को बहराइच व श्रावस्ती के दौरे पर रहेंगे। दोनों जिलों को करोड़ों की सौगात देंगे। बहराइच में वह दोपहर महसी विधानसभा क्षेत्र के बेड़नापुर स्थित रामलीला मैदान में जिले की 350 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

22015 लाख की परियोजनाओं का शिलान्यास और 39650 लाख का लोकार्पण
श्रावस्ती/इकौना। श्रावस्ती में इकौना के सीताद्वार में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम मंगलवार को दोपहर बाद प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री यहां 22015.67 लाख की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे व 39650.72 लाख की योजनाओं का लोकार्पण करेंगे। सोमवार को मंडलायुक्त देवीपाटन मंडल गोण्डा दुर्गा शक्ति नागपाल, पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन मण्डल गोण्डा अशोक कुमार शुक्ला, डीएम अन्नपूर्णा गर्ग, एसपी राहुल भाटी ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने पंचायत सचिवालय में अफसरों को व्यवस्थाओं की पूर्ति के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान विधायक राम फेरन पाण्डेय, सीडीओ शाहिद अहमद व अन्य रहे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी विभिन्न विभागों के लाभार्थियों को मिलने वाले लाभ का चेक व उपकरण वितरित करेंगे।

Related Posts

फिरोजपुर में तेज आवाज वाले पटाखे खरीदने-बेचने पर रोक, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

फिरोजपुर. फिरोजपुर में पटाखे फोड़ने और बेचने वालो के लिए अहम खबर सामने आई है. इस खबर के अनुसार एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट डॉ. अमनदीप कौर ने इंडियन सिविल प्रोटेक्शन कोड…

पटना जू में 40 मिनट की रोमांचक सैर कराएगी टॉय ट्रेन, गुफा और वन्यजीवों के नजारे होंगे खास

पटना  राजधानी के संजय गांधी जैविक उद्यान पटना जू में टॉय ट्रेन पटरियों पर जल्द ही सरपट दौड़ेगी। 17 अगस्त 2015 से बंद टॉय ट्रेन अगले वर्ष जू परिसर में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

फिरोजपुर में तेज आवाज वाले पटाखे खरीदने-बेचने पर रोक, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

फिरोजपुर में तेज आवाज वाले पटाखे खरीदने-बेचने पर रोक, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

चंडीगढ़ में 3 दिन सजेगा सैन्य विरासत का मंच, मिलिट्री फेस्टिवल में दिखेगा रोमांच और देशभक्ति का संगम

चंडीगढ़ में 3 दिन सजेगा सैन्य विरासत का मंच, मिलिट्री फेस्टिवल में दिखेगा रोमांच और देशभक्ति का संगम

मान सरकार का युवाओं को तोहफा, पंजाब में पटवारियों के 1001 पदों पर होगी भर्ती

मान सरकार का युवाओं को तोहफा, पंजाब में पटवारियों के 1001 पदों पर होगी भर्ती

चंडीगढ़ में छाईं जेल के कैदियों की मिठाइयां, स्वाद के दीवाने हुए लोग

चंडीगढ़ में छाईं जेल के कैदियों की मिठाइयां, स्वाद के दीवाने हुए लोग

पंजाब सरकार का दिवाली गिफ्ट, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 40% DA; जानें किसे होगा फायदा

पंजाब सरकार का दिवाली गिफ्ट, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 40% DA; जानें किसे होगा फायदा

पानीपत में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, सीसी रोड के साथ बिछेंगी सीवर और पानी की लाइनें

पानीपत में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, सीसी रोड के साथ बिछेंगी सीवर और पानी की लाइनें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581