सावन में ग्रहों का बड़ा बदलाव, इन पांच राशियों की चमकेगी किस्मत

 इस साल सावन का महीना 30 जुलाई से शुरू होने वाला है. सावन का महीना बेहद खास रहने वाला है. पवित्र सावन मास में न्याय के देवता शनि देव वक्री (उल्टी चाल) अवस्था में रहेंगे, ज्ञान के कारक गुरु बृहस्पति अस्त रहेंगे और बुद्धि व व्यापार के दाता बुध देव मार्गी होकर अपनी सीधी चाल से सभी राशियों को प्रभावित करेंगे. द्रिक पंचांग के अनुसार, गुरु 14 जुलाई को अस्त हो चुके हैं, शनि 27 जुलाई को वक्री हो रहे हैं. फिर, बुध 24 जुलाई को मार्गी होंगे और 25 जुलाई को उदय हो जाएंगे.

जब तीन बड़े और प्रभावशाली ग्रह एक साथ अपनी स्थिति बदलते हैं, तो इसका सीधा असर देश-दुनिया के साथ-साथ सभी 12 राशियों के जातकों पर पड़ता है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, ग्रहों के इस बड़े फेरबदल से कुछ विशेष राशियां ऐसी हैं, जिनकी किस्मत का ताला खुलने वाला है और वे मालामाल होने की कगार पर हैं. आइए जानते हैं सावन के इस पावन महीने में किन राशियों के अच्छे दिन शुरू होने वाले हैं.

मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए सावन का महीना आर्थिक रूप से बेहद शानदार रहने वाला है. इस तीनों की ग्रह की चाल से आपके व्यापार और करियर में अचानक धन लाभ के योग बनेंगे. लंबे समय से रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिससे आने वाले समय में पदोन्नति के रास्ते खुलेंगे.
उपाय: सावन के सोमवार को शिवलिंग पर जल में काले तिल मिलाकर अर्पित करें.

मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि वालों के लिए शनि, गुरु और बुध की बदलती चाल किसी वरदान से कम नहीं मानी जा रही है. यदि आप नया स्टार्टअप या बिजनेस शुरू करने की सोच रहे हैं, तो यह समय सबसे उत्तम है. निवेश से बड़ा मुनाफा होने के संकेत हैं. आपकी संवाद शैली में सुधार होगा, जिससे आप कार्यक्षेत्र में बड़े अधिकारियों या क्लाइंट्स को प्रभावित करने में सफल रहेंगे.
उपाय: बुधवार के दिन गाय को हरी घास खिलाएं.

सिंह राशि (Leo)
शनि की वक्री चाल और गुरु की स्थिति सिंह राशि वालों के लिए भाग्य के द्वार खोलने वाली साबित होगी. इस अवधि में आपको पैतृक संपत्ति या किसी पुराने निवेश से बड़ा वित्तीय लाभ हो सकता है. समाज और कार्यस्थल पर आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी. जो लोग राजनीति या सामाजिक कार्यों से जुड़े हैं, उन्हें बड़ा पद मिल सकता है.
उपाय: रोजाना सूर्य देव को अर्घ्य दें और 'ऊं नमः शिवाय' का जाप करें.

तुला राशि (Libra)
तुला राशि के जातकों के लिए ग्रहों का यह दुर्लभ संयोग सुख-समृद्धि लेकर आ रहा है. आपके लिए आय के एक से अधिक माध्यम बनेंगे. बैंक बैलेंस में बढ़ोतरी होगी और कर्ज से मुक्ति मिलेगी. इस दौरान आप वाहन या नया मकान खरीदने की योजना बना सकते हैं. घर में मांगलिक कार्य होने के योग हैं.
उपाय: सावन में किसी भी दिन गरीब या जरूरतमंदों को सफेद रंग की मिठाई या कपड़े दान करें.

धनु राशि (Sagittarius)
गुरु की स्थिति भले ही अस्त हो, लेकिन धनु राशि वालों पर इसका नकारात्मक प्रभाव कम रहेगा और बुध-शनि की कृपा से आपको अप्रत्याशित लाभ होगा. विदेशी स्रोतों या मल्टीनेशनल कंपनियों से जुड़े लोगों को बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है. नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो अच्छे ऑफर मिलेंगे. अटके हुए सरकारी काम इस महीने पूरे हो जाएंगे. कोर्ट-कचहरी के मामलों में भी आपके पक्ष में फैसला आ सकता है.

उपाय: गुरुवार के दिन माथे पर हल्दी का तिलक लगाएं और भगवान विष्णु की पूजा करें.

Related Posts

Vivo T5 Pro 5G पर ₹13,000 की छूट, 9020mAh बैटरी और 50MP कैमरे वाला फोन सस्ते में खरीदने का मौका

अगर आप बड़ी बैटरी और अच्छे फीचर्स वाला 5G स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो Vivo T5 Pro 5G आपके लिए एक विकल्प हो सकता है. इस फोन में 9020mAh की…

धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने से पहले जान लें शुभ मुहूर्त, घर पर ऐसे करें मां लक्ष्मी और कुबेर की पूजा

Dhanteras  2026 : धनतेरस के पावन पर्व पर मुख्य रूप से भगवान धन्वतंरि, माता लक्ष्मी, भगवान कुबेर और यमराज की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन धन्वतंरि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581