राजस्थानी चुटकी रोटी बनाने की आसान विधि, मिलेगा देसी स्वाद का अनोखा मजा

राजस्थान महलों और किलों के साथ-साथ अपने लाजवाब पारंपरिक खाने के लिए भी दुनियाभर में मशहूर है. यहां की हर डिश में देसी स्वाद और परंपरा की झलक देखने को मिलती है. आज हम आपको राजस्थान की पारंपरिक चुटकी वाली रोटी, जिसे खोबा रोटी भी जाना जाता है, बनाने का आसान तरीका बताएंगे.

बाहर से कुरकुरी और अंदर से मुलायम यह रोटी देसी घी और हल्के मसालों के कारण खाने में काफी काफी टेस्टी लगती है. अगर आप हर दिन एक जैसी रोटी खाकर बोर हो गए हैं और खाने में कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं तो यह राजस्थानी रोटी एक बेहतरीन ऑप्शन है. आइए जानते हैं कि राजस्थानी चुटकी रोटी कैसे बना सकते हैं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.

इंग्रेडिएंट्स (Ingredients)
1 कप गेहूं का आटा
1/2 छोटा चम्मच जीरा
1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 छोटा चम्मच बारीक कटी हरी मिर्च
1/2 छोटा चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक
1 चुटकी हींग
देसी घी जरूरत अनुसार
नमक स्वादानुसार

चुटकी वाली रोटी बनाते कैसे हैं?

  • चुटकी वाली रोटी बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में गेहूं का आटा लें. इसमें नमक, हींग, कद्दूकस किया हुआ अदरक और थोड़ा-सा देसी घी डालकर अच्छी तरह मिला लें. अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए सॉफ्ट आटा गूंथ लें और आटे को ढककर 10 मिनट के लिए रख दें.
  • अब आटे को एक बार फिर हल्का-सा गूंथें और इसकी बड़ी-बड़ी लोइयां बना लें. एक लोई लेकर मोटी रोटी बेलें. रोटी के ऊपर देसी घी अच्छी तरह फैलाएं. फिर उस पर जीरा, लाल मिर्च पाउडर और कटी हुई हरी मिर्च छिड़क दें.
  • अब रोटी को रोल करें और फिर उसे दोबारा गोल आकार में मोड़कर हल्के हाथ से दबाएं. इसके बाद इसे फिर से मोटा बेल लें.
  • मीडियम गैस पर तवा गर्म करें और तैयार रोटी को उस पर डाल दें. रोटी सेंकते समय उंगलियों या चुटकी की मदद से ऊपर हल्के-हल्के निशान बनाएं. इससे रोटी को उसका पारंपरिक लुक मिलता है. अब किनारों पर देसी घी डालें और रोटी को दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेकें.
  • तैयार चुटकी वाली रोटी को गर्मागर्म दही, लहसुन की चटनी, अचार या अपनी पसंद की सब्जी के साथ परोसें. इसका देसी स्वाद हर किसी को पसंद आएगा.

 

Related Posts

गुरुवार का राशिफल: 5 नवंबर को किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान? पढ़ें पूरा राशिफल

मेष राशि मेष राशि आज कई स्रोतों से धन लाभ होने की संभावना है। डाइट में हरी सब्जियों को शामिल करें। मेडिटेशन करने से आपको अच्छा महसूस होगा। अपनी फैमिली…

दिवाली पर घर पर बनाएं बाजार जैसी चंद्रकला मिठाई, मावा और ड्राई फ्रूट्स से भरपूर है स्वाद

 दिवाली का त्योहार हो और घर में मिठाइयों की खुशबू न हो, ऐसा कैसे हो सकता है. इस खास मौके पर लोग घर में कई तरह के पकवान और मिठाइयां…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581