Apple ने Nvidia को छोड़ा पीछे, दुनिया की सबसे वैल्यूबल कंपनी बनने के पीछे क्या रही बड़ी वजह?

नई दिल्ली 
Apple ने एक बार फिर से एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है और अब वह दुनिया की सबसे ज्यादा वैल्यू वाली कंपनी का खिताब हासिल कर चुकी है. इससे पहले यह खिताब Nvidia के पास था। अप्रैल 2025 के बाद यह पहली बार है जब Apple मार्केट कैपिटलाइजेशन को लेकर नंबर 1 पॉजिशन पर पहुंच चुकी है। 

इनवेस्टर्स अब AI बूम से हटकर अगले संभावनाओं की तलाश में लग चुके हैं और अपना दांव लगा रहे हैं, जिसका फायदा ऐपल को हो रहा है। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक,  ऐपल का मार्केट कैप करीब 4.88 ट्रिलियन डॉलर रहा और Nvidia के शेयर 3.5% गिरने के बाद उसका मार्केट कैप लगभग 4.86 ट्रिलियन डॉलर पर जा पहुंचा है. ये बदलाव टेक इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है। 

2025 से Nvidia के पास था खिताब 
जून 2025 से Nvidia दुनिया की सबसे वैल्यूबल कंपनी थी. AI मॉडल और डेटा सेंटर में इस्तेमाल होने वाली चिप्स की भारी मांग थी, जिसकी वजह से एनवीडिया के शेयरों को रिकॉर्ड ऊंचाई तक पहुंचाया था। 

ऐपल लंबे समय तक आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) की रेस में माइक्रोसॉफ्ट, गूगल और मेटा जैसी कंपनियों से भी पीछे देखा जाता था. अब लगता है कि इनवेस्टर्स का नजरिया बदल रहा है। 

ऐपल को कैसे मिला फायदा? 
ऐपल की वापसी ऐसे समय हुई है, जब निवेशक यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि AI बूम के बाद सबसे ज्यादा कमाई किस कंपनी की होने वाली है. एनवीडिया की तुलना में ऐपल का बिजनेस मॉडल अलग है। 

कंपनी  AI मॉडल या विशाल डेटा सेंटर बनाने पर मोटी रकम खर्च करने की जगह अपने डिवाइस और सर्विस ईकोसिस्टम के जरिए कमाई करना चाहती है। 

ऐपल ने बीते महीने लॉन्च किया न्यू सिरी 
ऐपल ने बीते महीन ही न्यू Siri को लॉन्च किया है, जिसमें AI फीचर्स को शामिल किया है. ऐपल का मानना है कि नया स्मार्ट Siri उसे AI स्टार्टअप्स और दूसरी बड़ी टेक कंपनियों की तुलना में ज्यादा बेहतर बनाएगी। 

Nvidia भी मजबूत स्थिति में है 
ऐपल भले ही दुनिया की सबसे वैल्यूबल कंपनी बन चुकी हो. ऐसे में एनवीडिया को कम नहीं आंकना चाहिए. एनवीडिया के GPU का इस्तेमाल पूरी दुनिया में Generative AI मॉडल को ट्रेन करने और चलाने के लिए किया जाता है, इसकी वजह से ये कंपनी अभी भी अच्छी पॉजिशन में है। 

Related Posts

120 KM रेंज और फटाफट चार्जिंग! TVS ने पेश किया नया मैक्सी इलेक्ट्रिक स्कूटर M1-S

मुंबई  टीवीएस मोटर ने ईआईसीएमए 2026 में अपने उत्पादन-अनुरूप एम1-एस इलेक्ट्रिक मैक्सी स्कूटर का अनावरण किया है – मिलान में कॉन्सेप्ट संस्करण प्रदर्शित होने के एक साल बाद। यह मॉडल…

सोना-चांदी की कीमतों ने बदला रुख, नवंबर में तेजी से निवेशकों की बढ़ी चिंता

इंदौर  अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शंस में डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी की हार ने सोने-चांदी की कीमतों का रुख पलट दिया है। इन चुनावों में डेमोक्रेट्स की जीत हुई है। इससे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581