बिहार के मोकामा में खुलेगा भव्य फूड हब, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

मोकामा
 केंद्र सरकार की अंतिम स्वीकृति मिलते ही मोकामा में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस भव्य फूड हब का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।

नगर परिषद ने इसके लिए प्रस्ताव को मंजूरी देने के साथ ही निर्माण के लिए भूमि भी उपलब्ध करा दी है। अब यहां काम शुरू होने का इंतजार है।

इस परियोजना के पूरा होने के बाद मोकामा न केवल स्थानीय लोगों बल्कि आसपास के क्षेत्रों के लिए भी एक प्रमुख फूड डेस्टिनेशन के रूप में विकसित होगा।

261 नगर निकायों में मोकामा के चयन से खुशी
नगर परिषद की शुक्रवार को आयोजित बोर्ड बैठक में फूड हब निर्माण से संबंधित प्रस्ताव पर अंतिम मुहर लगा दी गई। बिहार के 261 नगर निकायों में से फूड हब के लिए मोकामा का चयन होने से शहरवासियों में उत्साह का माहौल है।

राज्य में मोकामा के अलावा मुंगेर, गया और बड़हिया को भी इस योजना के तहत चुना गया है। इन जगहों की तस्‍वीर बदलने वाली है।  

केंद्र की मंजूरी के बाद शुरू होगा निर्माण
नगर परिषद के अनुसार, अब केंद्र सरकार से प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

प्रस्तावित फूड हब में आधुनिक फूड कोर्ट, स्वच्छ खानपान की व्यवस्था, पार्किंग, पेयजल, शौचालय, बैठने की सुविधा तथा अन्य आवश्यक नागरिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी, जिससे लोगों को एक ही परिसर में बेहतर खाद्य सेवाएं मिल सकें।

होल्डिंग टैक्स की चोरी रोकने पर भी बनी रणनीति
बोर्ड बैठक में नगर परिषद की आय बढ़ाने और होल्डिंग टैक्स की चोरी रोकने को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इसके तहत बिजली विभाग से उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन की सूची प्राप्त कर उसका मिलान होल्डिंग टैक्स के रिकॉर्ड से किया जाएगा।

वर्तमान में मोकामा नगर परिषद क्षेत्र में लगभग 10,500 लोग होल्डिंग टैक्स का भुगतान कर रहे हैं। इसके अलावा नई बसावट वाले इलाकों की सड़कों का वर्गीकरण कर वहां भी होल्डिंग टैक्स का निर्धारण और वसूली सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया, ताकि नगर परिषद के राजस्व में वृद्धि हो सके।

विकास कार्यों में तेजी लाने पर जोर
नगर सभापति नीलेश कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में शहर के विभिन्न विकास कार्यों में तेजी लाने पर भी सहमति बनी।

बैठक में उपसभापति नीतू देवी, कार्यपालक पदाधिकारी संतोष कुमार रजक सहित 25 वार्ड पार्षद मौजूद रहे, जबकि दो पार्षद अनुपस्थित रहे।

नगर सभापति नीलेश कुमार ने कहा कि मोकामा में फूड हब का निर्माण शहर के लिए केंद्र सरकार की बड़ी सौगात है।

इससे स्थानीय लोगों को आधुनिक खानपान की सुविधाएं मिलेंगी, रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और शहर की आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

 

Related Posts

भोपाल की वोटर संख्या में बड़ा इजाफा, राजधानी में अब 17.68 लाख मतदाता; जानें कितनी हुई बढ़ोतरी

भोपाल  राजधानी के सात विधानसभा क्षेत्रों में पिछले 10 महीने के दौरान 23,188 मतदाता बढ़ गए हैं। इसके साथ ही जिले में कुल मतदाताओं की संख्या बढ़कर 17 लाख 68…

मोहन यादव और पुष्कर धामी की खास मुलाकात, पहाड़ी टोपी से हुआ स्वागत; पारंपरिक व्यंजनों का लिया स्वाद

भोपल /देहरादून  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को उत्तराखंड के खटीमा पहुंचे। यहां उन्होंने जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Verka Milk Price Hike: पंजाब में आज से महंगा मिलेगा दूध, जानें नए रेट

Verka Milk Price Hike: पंजाब में आज से महंगा मिलेगा दूध, जानें नए रेट

पंजाब में पराली जलाने वालों पर शिकंजा, 1,259 FIR दर्ज; फिरोजपुर बना सबसे बड़ा हॉटस्पॉट

पंजाब में पराली जलाने वालों पर शिकंजा, 1,259 FIR दर्ज; फिरोजपुर बना सबसे बड़ा हॉटस्पॉट

अकाली दल और बीजेपी मिलकर लड़ेंगे पंजाब चुनाव? 70-47 सीटों के बंटवारे पर बन सकती है सहमति

अकाली दल और बीजेपी मिलकर लड़ेंगे पंजाब चुनाव? 70-47 सीटों के बंटवारे पर बन सकती है सहमति

चंडीगढ़ से मोहाली तक बम की धमकी, बैंक और एयरपोर्ट के बाद दिलजीत के कॉन्सर्ट पर खतरा?

चंडीगढ़ से मोहाली तक बम की धमकी, बैंक और एयरपोर्ट के बाद दिलजीत के कॉन्सर्ट पर खतरा?

बठिंडा में सांस लेना हुआ मुश्किल, खतरनाक प्रदूषण ने बढ़ाई लोगों की चिंता

बठिंडा में सांस लेना हुआ मुश्किल, खतरनाक प्रदूषण ने बढ़ाई लोगों की चिंता

पंजाब में पुलिस की करतूत पर कोर्ट का शिकंजा, ट्रांसपोर्टर अपहरण मामले में पूर्व SSP दोषी करार

पंजाब में पुलिस की करतूत पर कोर्ट का शिकंजा, ट्रांसपोर्टर अपहरण मामले में पूर्व SSP दोषी करार

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581