सुखाड़ से निपटने की तैयारी, किसानों के लिए नई कृषि योजना बनाएगी सरकार

रांची
झारखंड में इस साल हो रही कम बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कड़ा रुख अपनाया है. शुक्रवार को झारखंड मंत्रालय में कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक करते हुए सीएम ने अधिकारियों को राज्य के अलग-अलग प्रमंडलों के लिए विशेष कार्य योजना तैयार करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि पलामू प्रमंडल सहित राज्य के जिन जिलों में प्रतिवर्ष कम बारिश के कारण सुखाड़ की स्थिति बनती है, वहां धान के बजाय कम पानी में उपजने वाली दलहन (दालें) और मिलेट (मोटे अनाज) की खेती के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जाए. मुख्यमंत्री ने जैविक खेती, व्यावसायिक खेती और जल संरक्षण आधारित कृषि पद्धतियों को ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताते हुए योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने की बात कही.

मॉडल किसान पाठशाला और सौर ऊर्जा से बढ़ेगी किसानों की ताकत
बैठक में मुख्यमंत्री ने राज्य के सभी जिलों में एक-एक 'मॉडल किसान पाठशाला' स्थापित करने की योजना को जल्द से जल्द धरातल पर उतारने का निर्देश दिया. वर्तमान में राज्य में 57 किसान पाठशालाएं संचालित हैं, जिनके जरिए किसानों को आधुनिक तकनीक और उन्नत खेती का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. इसके साथ ही सीएम ने 'किसान समृद्धि योजना' के तहत सौर ऊर्जा संचालित सिंचाई पंपों के वितरण में तेजी लाने को कहा ताकि किसानों की सिंचाई लागत कम हो सके. समीक्षा के दौरान सीएम सोरेन ने खुद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और कॉल के जरिए गढ़वा के भवनाथपुर स्थित किसान पाठशाला का जायजा लिया, दुमका के किसान सुरेश मरांडी से बात कर कम पानी वाली फसलें लगाने की सलाह दी. इसके अलावा जामताड़ा के कृषि पदाधिकारी से वहां हो रही काजू की खेती की विस्तृत रिपोर्ट ली.

माइनिंग एरिया के लिए बनेगा स्पेशल बिजनेस मॉडल
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि खनन प्रभावित क्षेत्रों (माइनिंग एरिया) में जहां कृषि कार्य प्रभावित हुआ है, वहां मुर्गी पालन, बकरी पालन, सूकर पालन और डेयरी से जोड़कर किसानों के लिए एक मजबूत कॉमर्शियल बिजनेस मॉडल तैयार किया जाए. किसानों को समय पर खाद, उन्नत बीज और तकनीकी मार्गदर्शन सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने लैंप्स (LAMPS) और पैक्स (PACS) को अधिक सक्रिय बनाने और किसानों से सीधे उत्पाद खरीदकर तुरंत उनके बैंक खातों में राशि ट्रांसफर करने का आदेश दिया. बैठक में कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, मुख्य सचिव अविनाश कुमार और विकास आयुक्त अजय कुमार सिंह समेत कई वरीय अधिकारी उपस्थित थे.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने क्या क्या निर्देश दिये

  • राज्य के प्रत्येक जिले में अनिवार्य रूप से मशरूम प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किए जाएं.
  • अलग-अलग प्रमंडलों में हर साल कृषि व्यापार मेला और पशु मेला का आयोजन सुनिश्चित हो.
  • 3. राज्य भर में बंजर एवं परती भूमि को चिन्हित कर वहां कृषि आधारित गतिविधियां शुरू करने की कार्य योजना बने.
  • गांवों और पंचायतों को कृषि का मॉडल बनाकर नवीनतम तकनीकों का अधिकाधिक उपयोग किया जाए.

 

Related Posts

राशन वितरण को लेकर योगी सरकार सख्त, कोटेदारों को परेशान करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सार्वजनिक वितरण प्रणाली को पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के साथ ही इससे जुड़े उचित दर विक्रेताओं (कोटेदारों) के हितों की रक्षा…

राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब

रायपुर रामसर साइट के रूप में विकसित करने तेज हुए प्रयास प्रकृति अपनी गोद में अनगिनत धरोहरों को संजोए रखती है। कहीं नदियों की कलकल ध्वनि जीवन का संगीत रचती…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मालिकाना हक के मुद्दे पर चंडीगढ़ में सियासी घमासान, AAP और कांग्रेस ने घेरा

मालिकाना हक के मुद्दे पर चंडीगढ़ में सियासी घमासान, AAP और कांग्रेस ने घेरा

पटियाला में वोटिंग के बीच मचा बवाल, कांग्रेस प्रत्याशी ने लगाया अभद्र व्यवहार का आरोप

पटियाला में वोटिंग के बीच मचा बवाल, कांग्रेस प्रत्याशी ने लगाया अभद्र व्यवहार का आरोप

चंडीगढ़ स्मार्टसिटी घोटाले की जांच में बड़ा खुलासा, अनुभव मिश्रा तक पहुंची करोड़ों की रकम

चंडीगढ़ स्मार्टसिटी घोटाले की जांच में बड़ा खुलासा, अनुभव मिश्रा तक पहुंची करोड़ों की रकम

पंजाब के 12 जिलों पर धुंध का असर, तापमान में बदलाव से मिली राहत

पंजाब के 12 जिलों पर धुंध का असर, तापमान में बदलाव से मिली राहत

पंजाब में ईडी का शिकंजा तेज, मुख्य सचिव से लेकर पुलिस अफसरों तक समन जारी

पंजाब में ईडी का शिकंजा तेज, मुख्य सचिव से लेकर पुलिस अफसरों तक समन जारी

सीमा पार से हथियार तस्करी की कोशिश नाकाम, गुरदासपुर में चार हैंड ग्रेनेड बरामद

सीमा पार से हथियार तस्करी की कोशिश नाकाम, गुरदासपुर में चार हैंड ग्रेनेड बरामद

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581