मैच फिक्सिंग केस में बड़ा एक्शन, U-19 वर्ल्ड कप स्टार मनजोत कालरा और युवराज श्रीलंका में गिरफ्तार

   कोलंबो
   भारत के पूर्व अंडर-19 क्रिकेटर और लंका प्रीमियर लीग (LPL) फ्रेंचाइजी जाफना किंग्स के सह-मालिक मनजोत कालरा को श्रीलंका में कथित भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार किया गया है. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 27 वर्षीय कालरा पर एक खिलाड़ी को मैच फ‍िक्स‍िंग के लिए उकसाने का आरोप है. उन्हें पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट (SIU) फॉर द प्रिवेंशन ऑफ ऑफेंसेज रिलेटिंग टू स्पोर्ट्स ने शुक्रवार को हिरासत में लिया। 

पीटीआई की र‍िपोर्ट के मुताब‍िक गिरफ्तारी के बाद कालरा को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जहां अदालत ने उन्हें 31 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया. इस मामले में एक अन्य भारतीय नागरिक युवराज पुष्पा को भी गिरफ्तार किया गया है. अदालत ने उन्हें भी न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया। 

इस पूरे घटनाक्रम के बीच श्रीलंका क्रिकेट (SLC) ने साफ किया कि इन गिरफ्तारियों का लंका प्रीमियर लीग 2026 के आयोजन पर कोई असर नहीं पड़ेगा. बोर्ड ने कहा कि वह जांच एजेंसियों को हर संभव सहयोग देगा और टूर्नामेंट की पारदर्शिता तथा निष्पक्षता बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। 

श्रीलंका क्रिकेट ने अपने बयान में कहा कि LPL 2026 के संचालनकर्ता के रूप में वह टूर्नामेंट की ईमानदारी और विश्वसनीयता की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. बोर्ड ने दोहराया कि लीग से जुड़े किसी भी हितधारक द्वारा भ्रष्टाचार, अनुचित आचरण या किसी भी तरह की गड़बड़ी को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

बोर्ड ने बताया कि टूर्नामेंट को सर्वोच्च नैतिक और पारदर्शी मानकों के अनुरूप संचालित करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए गए हैं. SLC की एंटी-करप्शन यूनिट लगातार सरकार की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट (SIU) के साथ मिलकर काम कर रही है ताकि लीग का एंटी-करप्शन ढांचा और मजबूत बनाया जा सके. श्रीलंका क्रिकेट ने एक बार फिर दोहराया कि भ्रष्टाचार और अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ उसकी जीरो टॉलरेंस नीति लागू रहेगी और टूर्नामेंट की साख बचाने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जाएंगे। 

मनजोत कालरा 2018 आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक लगाकर सुर्खियों में आए थे. उनकी मैच जिताऊ पारी की बदौलत भारत ने खिताब जीता था. क्रिकेट से दूरी बनाने के बाद उन्होंने स्पोर्ट्स बिजनेस की ओर रुख किया और इसी साल जाफना किंग्स फ्रेंचाइजी में निवेश कर उसके सह-मालिक बने थे. अब LPL 2026 के दौरान उनकी गिरफ्तारी ने क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है। 

Related Posts

न्यूजीलैंड ने आखिरी दो टी20 जीतकर की वापसी, पांचवें मुकाबले में भारत के 192 रन के लक्ष्य को किया हासिल

नई दिल्ली भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला न्यूजीलैंड ने 7 व‍िकेट से अपने नाम किया. न्यूजीलैंड की जीत के सबसे…

गौतम गंभीर का बड़ा बयान, विश्व कप जिताने वाले खिलाड़ियों को मिलते रहेंगे मौके

हैमिल्टन भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज के आखिरी मैच से पहले कोच गंभीर ने क्रिकेट पंडितों को करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि उनका काम सही फैसले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘सिख नरसंहार के दिन कांग्रेस ने किया जख्मों पर वार’, अमित शाह का बड़ा बयान

‘सिख नरसंहार के दिन कांग्रेस ने किया जख्मों पर वार’, अमित शाह का बड़ा बयान

AAP विधायकों के इस्तीफे पर अमन अरोड़ा और बलतेज पन्नू का पलटवार, BJP पर लगाए आरोप

AAP विधायकों के इस्तीफे पर अमन अरोड़ा और बलतेज पन्नू का पलटवार, BJP पर लगाए आरोप

पंजाब में चुनावी सरगर्मी तेज, आम आदमी पार्टी के दो विधायकों के इस्तीफे से हलचल

पंजाब में चुनावी सरगर्मी तेज, आम आदमी पार्टी के दो विधायकों के इस्तीफे से हलचल

राहुल गांधी का बड़ा बयान, साफ छवि और जीतने की क्षमता वाले नेताओं को मिलेगा टिकट

राहुल गांधी का बड़ा बयान, साफ छवि और जीतने की क्षमता वाले नेताओं को मिलेगा टिकट

मोहाली जमीन घोटाले में बड़ा खुलासा, बिल्डर को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप

मोहाली जमीन घोटाले में बड़ा खुलासा, बिल्डर को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप

भगवंत मान होंगे AAP का चेहरा, संजीव अरोड़ा को पार्टी ने बनाया उम्मीदवार

भगवंत मान होंगे AAP का चेहरा, संजीव अरोड़ा को पार्टी ने बनाया उम्मीदवार

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581