लोकार्पण/शिलान्यास एक ही दिन में सात विधानसभा क्षेत्रों के लोगों को देंगे विकास की सौगात

लखनऊ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को तीन जनपदों का दौरा करेंगे। इस दौरान वे आमजन को विकास योजनाओं का उपहार भी देंगे। सीएम शुक्रवार को सात विधानसभा क्षेत्रों (शामली, कैराना, थानाभवन, बिजनौर, चांदपुर, मुरादनगर, मोदीनगर) के लोगों को सौगात देंगे। मुख्यमंत्री योगी शामली, बिजनौर व गाजियाबाद जनपद में लगभग 2500 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री तीनों जनपदों में जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को भी सम्मानित करेंगे। मुख्यमंत्री गाजियाबाद में पूर्व मंत्री राजपाल त्यागी की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे। वे यहां कांवड़ यात्रा के सकुशल आयोजन को लेकर भी शासन, प्रशासन, पुलिस व संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर दिशा-निर्देश देंगे। 

शामली में तीन विधानसभा क्षेत्रों को विकास की नई योजनाओं से जोड़ेंगे सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ से सीधे शामली पहुंचेंगे। वे सबसे पहले यहां कैराना, थानाभवन व शामली विधानसभा क्षेत्र से जुड़े विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे। वे यहां 581 करोड़ से अधिक की 89 विकास परियोजनाओं की सौगात सौपेंगे। सीएम योगी कैराना में राज्य कर विभाग के कार्यालय, कंडेला में पशु चिकित्सालय, थानाभवन में राजकीय महिला आईटीआई आदि का लोकार्पण करेंगे। 

बिजनौर व चांदपुर विधानसभा क्षेत्रों के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास

मुख्यमंत्री बिजनौर जनपद में (बिजनौर व चांदपुर विधानसभा क्षेत्र) के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री 1003 करोड़ से अधिक की 76 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री बिजनौर में महात्मा विदुर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय का लोकार्पण करेंगे। सीएम राजकीय नर्सिंग कॉलेज व छात्रावास भी लोकार्पित करेंगे। सीएम रामबाग रोड पर कल्याण मंडपम के निर्माण कार्य का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा विदुर कुटी स्थल के समेकित पर्यटन विकास कार्य के शिलान्यास समेत कई बड़ी परियोजनाएं भी जनपदवासियों को देंगे। 

गाजियाबाद में 868 करोड़ से अधिक की 90 विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

मुख्यमंत्री शुक्रवार शाम को गाजियाबाद की दो विधानसभा (मुरादनगर व मोदीनगर) के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री यहां 868 करोड़ से अधिक की 90 परियोजनाओं की सौगात देंगे। सीएम योगी तेजपाल त्यागी कुशपाल त्यागी मेमोरियल डिग्री कॉलेज मुरादनगर में पूर्व कैबिनेट मंत्री राजपाल त्यागी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। 47वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद में 200 व्यक्तियों की क्षमता की बैरक के निर्माण कार्य के साथ ही 100 व 150 जवानों के लिए दो बैरकों का भी लोकार्पण करेंगे। सीएम यहां विभिन्न पेयजल योजनाओं का भी लोकार्पण करेंगे। सीएम गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट के थाना बापूधाम के प्रशासनिक भवन व पुलिस लाइन में ट्रांजिट हॉस्टल के निर्माण कार्य समेत कई बड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।

Related Posts

ऑनलाइन टोकन और बारदानों की उपलब्धता की समीक्षा; 21 क्विंटल प्रति एकड़ खरीदी के नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश

रायपुर धान खरीदी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, किसानों को मिले बेहतर सुविधाएं : कलेक्टर विजय दयाराम के. खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की प्रक्रिया…

*नारागांव बनेगा प्रदेश का पहला शत-प्रतिशत सौर ऊर्जा से संचालित गांव, पेयजल और आवास योजनाओं पर भी दिया जोर*

रायपुर,  जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में बालोद में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री विजय…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कनाडा में पंजाबी दंपती की हत्या से हड़कंप, CCTV में कैद हुई वारदात; जली हुई कार बरामद

कनाडा में पंजाबी दंपती की हत्या से हड़कंप, CCTV में कैद हुई वारदात; जली हुई कार बरामद

मोहाली में उद्योगपतियों से मिलेंगे केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल, निवेश और औद्योगिक विकास पर होगी चर्चा

मोहाली में उद्योगपतियों से मिलेंगे केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल, निवेश और औद्योगिक विकास पर होगी चर्चा

चंडीगढ़ में अतिक्रमण के खिलाफ निगम की कार्रवाई, शास्त्री मार्केट में बुलडोजर से हटाए बूथ

चंडीगढ़ में अतिक्रमण के खिलाफ निगम की कार्रवाई, शास्त्री मार्केट में बुलडोजर से हटाए बूथ

गुरदासपुर में सनसनीखेज वारदात, हेड कॉन्स्टेबल की हत्या के बाद आतंकी संगठन का बड़ा दावा

गुरदासपुर में सनसनीखेज वारदात, हेड कॉन्स्टेबल की हत्या के बाद आतंकी संगठन का बड़ा दावा

पंजाब में धान घोटाले का शक, रिकॉर्ड में करोड़ों की खरीद लेकिन फर्म का कोई अता-पता नहीं

पंजाब में धान घोटाले का शक, रिकॉर्ड में करोड़ों की खरीद लेकिन फर्म का कोई अता-पता नहीं

पंजाब की पारंपरिक खेल विरासत को मिलेगा राष्ट्रीय मंच, गणतंत्र दिवस 2027 के लिए थीम का ऐलान

पंजाब की पारंपरिक खेल विरासत को मिलेगा राष्ट्रीय मंच, गणतंत्र दिवस 2027 के लिए थीम का ऐलान

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581