मैट डेमन ने बदला लाइफस्टाइल, नोलन की फिल्म के लिए घटाया वजन

दुनिया के टॉप फिल्म डायरेक्टर्स में से एक क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म द ओडिसी कुछ ही घंटों में रिलीज होने वाली है. दर्शकों में जितनी एक्साइटमेंट नोलन की नई फिल्म के लिए है, उतनी ही हॉलीवुड स्टार मैट डेमन को ओडीसियस के लीड रोल में देखने की भी है.

इस बीच मैट ने बताया है कि इस रोल के लिए उन्होंने अपनी जिंदगी में ऐसा बदलाव किया, जिसने उन्हें हमेशा के लिए बदल दिया. मैट ने बताया है कि इस रोल के लिए डॉक्टर की सलाह पर उन्होंने ग्लूटेन छोड़ दिया. इससे उनका पूरा लाइफस्टाइल बदल गया और हाई-स्कूल के बाद से उनका वजन कभी इतना कम नहीं रहा जितना अब है.

मैट ने मेडिकल समस्या के कारण छोड़ दिया ग्लूटेन
मैट डेमन ने एमी पोहलर के 'गुड हैंग' पॉडकास्ट में कहा, 'ये पूरी तरह लाइफस्टाइल बदल देने वाली चीज थी.'

उन्होंने बताया, 'डॉक्टर के साथ एक दूसरे मेडिकल इश्यू पर काम करते हुए मैंने अचानक ग्लूटेन वाली चीजें बंद कर दीं. हमने इस बारे में ज्यादा बात भी नहीं की थी. मुझे अंदाजा ही नहीं था कि ग्लूटेन मुझे कितना ज्यादा प्रभावित कर रहा था. पिछले कुछ सालों में इसे छोड़ने के बाद मेरी जिंदगी पूरी तरह बदल गई.' हालांकि मैट के लिए ये फैसला बिल्कुल भी आसान नहीं था.

मैट ने बताया, 'दिक्कत ये है कि मुझे ब्रेड, बीयर, पास्ता और पिज्जा बहुत पसंद हैं, लेकिन अब मैं पहले से कहीं बेहतर महसूस करता हूं.'

हाई स्कूल के बाद सबसे कम वजन
अपने शारीरिक बदलाव के बारे में मैट डेमन ने कहा, 'मेरा वजन आमतौर पर 185 से 200 पाउंड (करीब 84 किलो से 90 किलो) के बीच रहता था, लेकिन पूरी फिल्म की शूटिंग मैंने 167 पाउंड (करीब 74 किलो) वजन पर की. हाई स्कूल के बाद मेरा वजन कभी इतना हल्का नहीं रहा. इसके लिए काफी ट्रेनिंग और बेहद सख्त डाइट फॉलो करनी पड़ी.' मैट ने बताया कि ऐसी तैयारी पहले से तय नहीं की जा सकती.

उन्होंने कहा, 'इस तरह की तैयारी का कोई तय फॉर्मूला नहीं होता. पहले जब भी ऐसी कोशिश की, मुझे लगता था कि 'मेरा टाइम, मेरा वर्कआउट', लेकिन इस बार टारगेट क्लियर था.'

'नोलन चाहते थे मैं लीन लेकिन मजबूत दिखूं'
जेसन और ट्रैविस केल्से के पॉडकास्ट में भी मैट डेमन ने इस बदलाव पर बात की. उन्होंने जेसन से कहा, 'लगभग एक साल तक मेरी भी तुम्हारी जैसी दाढ़ी थी. मैं बेहतरीन शेप में था. मैंने काफी वजन कम किया.'

मैट ने बताया कि क्रिस्टोफर नोलन चाहते थे कि उनका शरीर पतला जरूर दिखे, लेकिन ताकत बरकरार रहे. उन्होंने कहा, 'हाई स्कूल के बाद मैं कभी इतना हल्का नहीं रहा. इसके लिए काफी ट्रेनिंग और सख्त डाइट करनी पड़ी.'

मैट ने अपने डेली रूटीन का जिक्र करते हुए कहा, 'मुझे लगता है कि खिलाड़ियों के साथ भी ऐसा ही होता होगा. तैयारी आपके रूटीन का हिस्सा बन जाती है. पूरा दिन उसी के हिसाब से ढल जाता है.' मैट डेमन ने ये भी साफ किया कि फिल्म की शूटिंग खत्म होने के बाद भी उन्होंने ग्लूटेन दोबारा शुरू नहीं किया.

उन्होंने कहा, 'अब मैं पूरी तरह ग्लूटेन-फ्री हूं. मुझे ग्लूटेन-फ्री बीयर भी मिल गई है. इतना वक्त हो गया है कि अब तो मुझे ये भी नहीं पता कि असली बीयर का स्वाद कैसा होता था.' क्रिस्टोफर नोलन की द ओडिसी 17 जुलाई को दुनिया भर के साथ-साथ इंडिया के थिएटर्स में भी रिलीज होगी.

Related Posts

अमिताभ बच्चन की KBC 18 में वापसी, 10 नवंबर से शुरू करेंगे शूटिंग; 16 नवंबर से आएंगे नए एपिसोड

अमिताभ बच्चन की सेहत को लेकर पिछले कुछ दिनों में कई खबरें सामने आई हैं. केबीसी 18 के सेट पर शूटिंग के दौरान उनके बाएं घुटने में चोट लगी थी.…

‘रामायण’ में रावण बनने के लिए यश ने पहना 33 किलो का कॉस्ट्यूम, 1.8 किलो का था मुकुट

नितेश तिवारी की 'रामायण' को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज है. इस महाकाव्य में जहां भगवान राम के रोल में रणबीर कपूर और माता सीता के रूप में साई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

16 नवंबर से ठप हो सकती हैं बसें! पंजाब में कर्मचारियों के ऐलान से यात्रियों की बढ़ी चिंता

16 नवंबर से ठप हो सकती हैं बसें! पंजाब में कर्मचारियों के ऐलान से यात्रियों की बढ़ी चिंता

पाकिस्तान सीमा के पास मिला 14 करोड़ का नशा, 3 पिस्तौल बरामद; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

पाकिस्तान सीमा के पास मिला 14 करोड़ का नशा, 3 पिस्तौल बरामद; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

पंजाब की हवा हुई जहरीली, पराली जलाने की घटनाएं 400 गुना बढ़ीं; AQI 500 पार

पंजाब की हवा हुई जहरीली, पराली जलाने की घटनाएं 400 गुना बढ़ीं; AQI 500 पार

चंडीगढ़ की नंदिनी का बड़ा कमाल, दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टीम में हुआ चयन

चंडीगढ़ की नंदिनी का बड़ा कमाल, दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टीम में हुआ चयन

पंजाब PCS परीक्षा पर उठे सवाल, अभ्यर्थियों ने निष्पक्ष जांच के लिए खोला मोर्चा

पंजाब PCS परीक्षा पर उठे सवाल, अभ्यर्थियों ने निष्पक्ष जांच के लिए खोला मोर्चा

बीबी जागीर कौर की अकाली दल में वापसी के संकेत, बोलीं- हमेशा अकाली रहूंगी

बीबी जागीर कौर की अकाली दल में वापसी के संकेत, बोलीं- हमेशा अकाली रहूंगी

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581