सोमी अली का दावा, सलमान खान ने करियर बर्बाद करने की कोशिश की

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड सोमी अली का रिश्ता कभी काफी चर्चित हुआ करता था. लेकिन आज दोनों के बीच दूरियां इतनी बढ़ चुकी हैं कि सोमी लगातार सलमान पर गंभीर आरोप लगाती रही हैं. अब एक बार फिर एक्ट्रेस ने कई चौंकाने वाले दावे किए हैं. उनका कहना है कि सलमान न सिर्फ उन्हें बदनाम कर रहे हैं, बल्कि उनका करियर भी बर्बाद करने की कोशिश कर रहे हैं.

निधि वसंदानी को दिए इंटरव्यू में सोमी ने उन लोगों को भी जवाब दिया, जो कहते हैं कि वह सालों बाद सिर्फ सुर्खियां बटोरने के लिए सलमान के खिलाफ बोल रही हैं. सोमी ने कहा कि अगर उन्हें सिर्फ पब्लिसिटी चाहिए होती तो वह इतने साल चुप नहीं रहतीं. उनके मुताबिक, अब उन्हें मजबूर होकर सामने आना पड़ा क्योंकि उनके करियर पर लगातार रोक लगाई जा रही है.

'सलमान ने मेरे खिलाफ अफवाहें फैलवाईं'
सोमी का दावा है कि सलमान खान ने उनकी एक जानकार को पैसे देकर उनके खिलाफ गलत बातें फैलाने के लिए कहा. एक्ट्रेस के मुताबिक, उस शख्स ने इंटरव्यू में कहा कि सोमी ड्रग्स लेती हैं, उन्हें कैंसर है, वह हमेशा शराब के नशे में रहती हैं और मानसिक रूप से ठीक नहीं हैं. सोमी का आरोप है कि यह सब उनके खिलाफ जानबूझकर फैलाया गया.

'मेरे शो, इंटरव्यू और बुक तक रुकवा दी'
सोमी ने दावा किया कि सलमान ने उनके कई बड़े प्रोजेक्ट्स रुकवा दिए. उनके मुताबिक, वह कई बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म के टॉक शो और रियलिटी शो में बतौर सर्वाइवर शामिल होने वाली थीं, लेकिन आखिरी वक्त पर उन्हें हटा दिया गया. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनकी किताब की लॉन्चिंग रुकवा दी गई और एक इंटरनेशनल चैनल को दिया गया इंटरव्यू भी नहीं होने दिया गया.

सोमी का कहना है कि उन्हें पूरी तरह ब्लैकलिस्ट करा दिया गया, जिसके बाद उनके पास अपनी बात सार्वजनिक करने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा.

'8 साल तक रिश्ते में रही, कोई साथ नहीं आया'
सोमी ने बताया कि एक रियलिटी शो में उन्होंने बिना सलमान का नाम लिए कहा था कि वह आठ साल तक एक बॉलीवुड स्टार के साथ रिश्ते में थीं. इस दौरान उन्हें शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ी. उन्होंने दावा किया कि उस मुश्किल दौर में सिर्फ मनीषा कोइराला ने उनका साथ दिया. बाकी इंडस्ट्री ने उनसे दूरी बना ली

सोमी ने कहा कि उनके खुलासों के बाद पूरी फिल्म इंडस्ट्री ने उनसे दूरी बना ली. उन्होंने कहा कि सुनील शेट्टी, रवीना टंडन और तब्बू उनके पुराने दोस्त हैं, लेकिन अब कोई उनके साथ खड़ा नहीं है. सोमी का आरोप है कि इसकी वजह सलमान हैं.

'अब तो मेरा पीछा छोड़ दो'
इंटरव्यू के दौरान सोमी भावुक भी नजर आईं. उन्होंने कहा- सलमान हर जगह अपने जानकार रखते हैं. उन्हें पता होता है कि मैं कहां जा रही हूं, किसे इंटरव्यू दे रही हूं और सोशल मीडिया पर क्या कर रही हूं. मैं हाथ जोड़कर कहती हूं- प्लीज मेरा पीछा छोड़ दो. मैं 15 साल की उम्र से आपको जानती हूं, अब मैं मिडिल एज वुमन हूं, अब तो मुझे मेरी जिंदगी जीने दो.

सोमी ने बताया कि उन्होंने रिश्ते सुधारने की भी कोशिश की थी. उन्होंने सलमान के करीबी दोस्त और  मैनेजर नदीम के जरिए मैसेज भिजवाया कि वह एक टॉक शो कर रही हैं और सलमान को गेस्ट बनाना चाहती हैं. लेकिन उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं आया.

ऐश्वर्या राय की वजह से खत्म हुआ रिश्ता?
सोमी ने दावा किया कि वह 25 साल की उम्र में अमेरिका लौट गई थीं क्योंकि उस समय सलमान का झुकाव फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' की को-स्टार ऐश्वर्या राय की तरफ हो गया था. उन्होंने कहा- मैं कितनी महिलाओं को बर्दाश्त करती, कितनी बार धोखा सहती? इसलिए मैंने अपने पिता से कहा कि मुझे वापस अमेरिका जाना है और पढ़ाई पूरी करनी है.

कई सालों से जारी है विवाद
सलमान खान और सोमी अली का रिश्ता 1990 के दशक में काफी चर्चा में रहा था. ब्रेकअप के बाद सोमी कई बार सलमान पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना समेत कई गंभीर आरोप लगा चुकी हैं. वहीं, सलमान खान ने इन आरोपों पर सार्वजनिक तौर पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.

Related Posts

‘रामायण’ में यश की आवाज बनेंगे शरद केलकर, रावण के 10 सिर वाले सीन ने किया प्रभावित

रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म 'रामायण' में यश (रावण) के रोल की हिंदी डबिंग शरद केलकर ने की है। एक हालिया इंटरव्यू में शरद केलकर ने इस किरदार…

75 की उम्र में भी कायम है रजनीकांत का जलवा, जानिए क्यों बरकरार है थलाइवा का स्टारडम

जब भी रजनीकांत पर्दे पर आते हैं, सिनेमाघर महज थिएटर नहीं रहते, बल्कि किसी बड़े स्टेडियम में तब्दील हो जाते हैं. लोग वहां सिर्फ किसी स्टार की झलक पाने के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब की आशीर्वाद योजना बनी परिवारों का सहारा, बेटियों की शादी के लिए मिलती है 51 हजार रुपये की मदद

पंजाब की आशीर्वाद योजना बनी परिवारों का सहारा, बेटियों की शादी के लिए मिलती है 51 हजार रुपये की मदद

पंजाब में फिर थमेंगे सरकारी बसों के पहिए, 16 नवंबर से कर्मचारी करेंगे हड़ताल

पंजाब में फिर थमेंगे सरकारी बसों के पहिए, 16 नवंबर से कर्मचारी करेंगे हड़ताल

फिरोजपुर में तेज आवाज वाले पटाखे खरीदने-बेचने पर रोक, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

फिरोजपुर में तेज आवाज वाले पटाखे खरीदने-बेचने पर रोक, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

चंडीगढ़ में 3 दिन सजेगा सैन्य विरासत का मंच, मिलिट्री फेस्टिवल में दिखेगा रोमांच और देशभक्ति का संगम

चंडीगढ़ में 3 दिन सजेगा सैन्य विरासत का मंच, मिलिट्री फेस्टिवल में दिखेगा रोमांच और देशभक्ति का संगम

मान सरकार का युवाओं को तोहफा, पंजाब में पटवारियों के 1001 पदों पर होगी भर्ती

मान सरकार का युवाओं को तोहफा, पंजाब में पटवारियों के 1001 पदों पर होगी भर्ती

चंडीगढ़ में छाईं जेल के कैदियों की मिठाइयां, स्वाद के दीवाने हुए लोग

चंडीगढ़ में छाईं जेल के कैदियों की मिठाइयां, स्वाद के दीवाने हुए लोग

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581