DU छात्रों के लिए नौकरी और इंटर्नशिप का सुनहरा मौका, 22 जुलाई तक करें आवेदन

अगर आप भी दिल्ली यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करते हैं और आगे नौकरी या इंटर्नशिप के मौके तलाश रहे हैं, तो ये मौका बेहद खास है. विश्वविद्यालय के केंद्रीय प्लेसमेंट सेल (सीपीसी) ने छात्रों के लिए तीन नए प्लेसमेंट और इंटर्नशिप के अवसर शुरू किए हैं. ये मौके ऐडवैल्स एडवाइजरी सर्विसेज, प्लैनेटस्पार्क और 19एम अकादमी में हैं. कंसल्टेशन, बिजनेस डेवलपमेंट और एजुकेशन टेक्नोलॉजी के फील्ड में करियर बनाने का सपना देख रहे छात्र 22 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं.

इन मौकों के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय के नियमित ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन और पीएचडी छात्र आवेदन कर सकते हैं. वहीं, एक इंटर्नशिप के लिए पूर्व छात्र (एलुमनाई) भी आवेदन करने के पात्र हैं. चयनित उम्मीदवारों को अच्छी सैलरी के साथ ट्रेनिंग, अनुभवी विशेषज्ञों का मार्गदर्शन, बेहतर प्रदर्शन पर प्रोत्साहन राशि और करियर में आगे बढ़ने के अच्छे अवसर भी मिलेंगे.

किन पदों पर होनी है भर्ती
ऐडवैल्स एडवाइजरी सर्विसेज – एसोसिएट, रिस्क एडवाइजरी और फोरेंसिक्स

जगह: दिल्ली और गुरुग्राम

सैलरी: 3 लाख रुपये प्रति वर्ष (सीटीसी)

जिम्मेदारियां

काम क्या होगा?
जोखिम और धोखाधड़ी से जुड़े मामलों की जांच में मदद करना.
वित्तीय आंकड़ों और बिजनेस से जुड़ी जानकारी का विश्लेषण करना.
नियमों के पालन और जरूरी जांच कार्यों में सहयोग देना.
रिपोर्ट और प्रेजेंटेशन तैयार करना.
अलग-अलग विभागों की टीमों के साथ मिलकर काम करना.

क्यों करें आवेदन?
सलाहकार (कंसल्टिंग) और फोरेंसिक प्रोजेक्ट्स पर काम करने का मौका मिलेगा.
अनुभवी पेशेवरों से सीखने और मार्गदर्शन का अवसर मिलेगा.
सीखने और स्किल बढ़ाने वाला वर्क प्लेस मिलेगा.
अलग-अलग उद्योगों में काम करने का अनुभव हासिल होगा.
प्लैनेटस्पार्क – बिजनेस डेवलपमेंट काउंसलर

सैलरी
प्रशिक्षण के दौरान 21,428 रुपये प्रति माह, साथ में इंसेंटिव.
प्रशिक्षण पूरा होने पर 4.1 लाख रुपये सालाना फिक्स सैलरी और 2.4 लाख रुपये तक का इंसेंटिव.

अंतरराष्ट्रीय ट्रैक में 4.8 लाख रुपये सालाना फिक्स सैलरी और 2.4 लाख रुपये तक का इंसेंटिव.

काम क्या होगा?
छात्रों और उनके अभिभावकों को करियर और कोर्स की जानकारी देना.
उनकी जरूरत के अनुसार सही कम्युनिकेशन प्रोग्राम सुझाना.
एडमिशन प्रक्रिया के दौरान छात्रों का मार्गदर्शन करना.

क्या मिलेगा?
नौकरी शुरू करने से पहले ट्रेनिंग.
अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन.
अच्छा प्रदर्शन करने पर आकर्षक इंसेंटिव.
भारत और विदेश में करियर आगे बढ़ाने के अवसर.
19एम अकादमी – बिजनेस डेवलपमेंट एसोसिएट
घर से काम (वर्क फ्रॉम होम)
इंटर्नशिप का समय: 6 महीने

क्या मिलेगा?
15,000 रुपये प्रति माह स्टाइपेंड.
बेहतर प्रदर्शन पर हर महीने 10,000 रुपये तक इंसेंटिव.
अच्छा प्रदर्शन करने पर प्री-प्लेसमेंट ऑफर (PPO) मिलने का मौका.
पीपीओ मिलने के बाद सालाना 4 लाख से 6 लाख रुपये तक का सैलरी.

काम क्या होगा?
संभावित छात्रों से बात करना.
उन्हें संस्थान के कोर्स और प्रोग्राम की जानकारी देना.
एडमिशन प्रक्रिया में मदद करना.
समय-समय पर फॉलो-अप करना.
हर महीने तय किए गए लक्ष्य पूरे करना.
कौन-कौन कर सकता है आवेदन?
ऐडवैल्स एडवाइजरी सर्विसेज
नियमित बीकॉम के छात्र
बीए (अर्थशास्त्र) के छात्र
दिल्ली विश्वविद्यालय के संबंधित कोर्स के छात्र

प्लैनेटस्पार्क
नियमित स्नातक (यूजी) छात्र
नियमित स्नातकोत्तर (पीजी) छात्र
दिल्ली विश्वविद्यालय के पीएचडी छात्र

19एम अकादमी
नियमित स्नातक (यूजी) छात्र
नियमित स्नातकोत्तर (पीजी) छात्र
पीएचडी छात्र
दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र (एलुमनाई)
अच्छे संचार (कम्युनिकेशन) और व्यवहार (इंटरपर्सनल)स्किल वाले उम्मीदवार

नौकरी के लिए ऐसे करें आवेदन
    सबसे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के ऑफिशियल प्लेसमेंट सेल के वेबसाइट पर जाएं.
    इसके बाद आप जिस कंपनी और रोल के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उसे सेलेक्ट करें.
    ऑनलाइन फॉर्म भरें.
    आवेदन की आखिरी तारीख 22 जुलाई 2026 है.
    दोबारा से फॉर्म चेक करके सबमिट बटन पर क्लिक करें.

 

Related Posts

Rashifal 9 November: सोमवार को इन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, आर्थिक लाभ के बनेंगे प्रबल योग

मेष राशि (Aries): निवेश से मिल सकता है बड़ा लाभ मेष राशि वालों के लिए आर्थिक मामलों में सप्ताह अच्छा रहने वाला है। इस दौरान कमीशन, लाभांश या रॉयल्टी से…

स्टूडेंट्स और नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, SWAYAM से Skill India तक फ्री पढ़ाई के 8 शानदार प्लेटफॉर्म

 आज अगर आप कुछ पढ़ना चाहते हैं या नई स्किल्स सीखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको हजारों रुपये खर्च करने नहीं पड़ेंगे। इंटरनेट की मदद से अब घर बैठे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब की आशीर्वाद योजना बनी परिवारों का सहारा, बेटियों की शादी के लिए मिलती है 51 हजार रुपये की मदद

पंजाब की आशीर्वाद योजना बनी परिवारों का सहारा, बेटियों की शादी के लिए मिलती है 51 हजार रुपये की मदद

पंजाब में फिर थमेंगे सरकारी बसों के पहिए, 16 नवंबर से कर्मचारी करेंगे हड़ताल

पंजाब में फिर थमेंगे सरकारी बसों के पहिए, 16 नवंबर से कर्मचारी करेंगे हड़ताल

फिरोजपुर में तेज आवाज वाले पटाखे खरीदने-बेचने पर रोक, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

फिरोजपुर में तेज आवाज वाले पटाखे खरीदने-बेचने पर रोक, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

चंडीगढ़ में 3 दिन सजेगा सैन्य विरासत का मंच, मिलिट्री फेस्टिवल में दिखेगा रोमांच और देशभक्ति का संगम

चंडीगढ़ में 3 दिन सजेगा सैन्य विरासत का मंच, मिलिट्री फेस्टिवल में दिखेगा रोमांच और देशभक्ति का संगम

मान सरकार का युवाओं को तोहफा, पंजाब में पटवारियों के 1001 पदों पर होगी भर्ती

मान सरकार का युवाओं को तोहफा, पंजाब में पटवारियों के 1001 पदों पर होगी भर्ती

चंडीगढ़ में छाईं जेल के कैदियों की मिठाइयां, स्वाद के दीवाने हुए लोग

चंडीगढ़ में छाईं जेल के कैदियों की मिठाइयां, स्वाद के दीवाने हुए लोग

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581