कांगो में इबोला का प्रकोप तेज, 2,000+ संक्रमित और 754 मौतें; स्वास्थ्य व्यवस्था पर बढ़ा दबाव

 नई दिल्ली

अफ्रीकी देश कांगो में इबोला वायरस का प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में इबोला के 2,011 मामलों की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 754 लोगों की मौत हो गई है. अधिकारियों का कहना है कि यह अब तक का सबसे तेजी से फैलने वाला इबोला प्रकोप बन गया है। 

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 753 मरीज अभी भी अस्पतालों या आइसोलेशन केंद्रों में भर्ती हैं, जबकि 366 लोग इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं. हालांकि संक्रमित लोगों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने का काम अभी भी चुनौती बना हुआ है और फिलहाल केवल 67 फीसदी संपर्कों की ही पहचान हो पाई है। 

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक, 15 मई से शुरू हुआ यह प्रकोप इतनी तेजी से फैल रहा है कि स्वास्थ्य अधिकारी इसकी रफ्तार को पकड़ने में नाकाम साबित हो रहे हैं. हालात यह हैं कि कम से कम 80 फीसदी नए मामले अज्ञात ट्रांसमिशन चेन से सामने आ रहे हैं, यानी यह पता लगाना मुश्किल हो रहा है कि इन मरीजों को संक्रमण कहां से मिला। 

स्वास्थ्य अधिकारियों के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह है कि अब तक इस प्रकोप के पहले संक्रमित व्यक्ति यानी 'पेशेंट जीरो' की पहचान नहीं हो सकी है. वहीं, सशस्त्र संघर्ष के कारण लोगों का विस्थापन और खनन क्षेत्रों में लगातार आवाजाही भी संक्रमित लोगों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने में बाधा बन रही है। 

WHO के स्वास्थ्य आपातकाल प्रमुख डॉ. चीक्वे इहेक्वेआज़ू ने बताया कि हाल में सामने आई कई मौतें ऐसे लोगों की हैं, जिनकी समुदाय में ही मौत हो गई और वे इलाज के लिए किसी स्वास्थ्य केंद्र तक नहीं पहुंच सके. इस बीच, इटुरी प्रांत के कई इलाकों में स्वास्थ्यकर्मियों ने वेतन नहीं मिलने के विरोध में हड़ताल शुरू कर दी है. कई कर्मचारियों का कहना है कि प्रकोप शुरू होने के बाद से उन्हें अब तक भुगतान नहीं किया गया है। 

स्थिति को और गंभीर बनाने वाली बात यह है कि बुंडीबुग्यो इबोला वायरस के लिए अभी तक कोई स्वीकृत वैक्सीन या प्रभावी इलाज उपलब्ध नहीं है. हालांकि इटुरी प्रांत में दो संभावित दवाओं के परीक्षण के लिए मरीजों का पंजीकरण शुरू कर दिया गया है, जिससे भविष्य में इलाज का रास्ता खुलने की उम्मीद है। 

Related Posts

ईरान बॉर्डर बंद होने का असर, पाकिस्तान में महंगा हुआ LPG सिलेंडर, बढ़ी मुश्किलें

कराची  पाकिस्तान का दुख खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. लंबे समय से आर्थिक संकट से जूझते देश पर कर्ज का बोझ बढ़ता जा रहा है, तो वहीं…

अमेरिकी संसद पर ट्रंप की पकड़ कमजोर, डेमोक्रेट्स के बहुमत से बढ़ेंगी राष्ट्रपति की मुश्किलें

वाशिंगटन अमेरिकी मिडटर्म चुनाव हारते ही बड़बोले ट्रंप की अकड़ ढीली हो गई है. पूरे चुनाव के दौरान बयानबाजी, पैंतरेबाजी और रिटोरिक्स पर चलने वाले डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581