Hero Karizma XMR250 जल्द देगी दस्तक, स्पोर्टी डिजाइन और दमदार परफॉर्मेंस वाली बाइक की पहली तस्वीरें सामने

 नई दिल्ली

हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) भारतीय बाजार में प्रीमियम बाइक्स को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. ब्रांड की एक बाइक को हाल में स्पॉट किया गया है. हम बात कर रहे हैं हीरो करिज्मा एक्सएमआर 250 (Karizma XMR 250) की, जिसे भारत में टेस्ट करते हुए स्पॉट किया गया है। 

ये बाइक ऐसे वक्त पर टेस्टिंग करते हुए देखी गई है, जब कंपनी भारतीय बाजार में 150 सीसी से 350 सीसी की प्रीमियम बाइक्स लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. करिज्मा एक्सएमआर 250 को बिना किसी कैमोफ्लॉज के देखा गया है. संभव है कि ये फोटो किसी डीलरशिप या सर्विस फैसिलिटी के आसपास की हो। 

क्या कुछ होगा बाइक में खास? 
Karizma XMR 250 को ब्लैक कलर में देखा गया है, जिसमें रेड ग्राफिक्स वर्क किया गया है. लीक तस्वीर बता रही है कि बाइक प्रोडक्शन रेडी अवतार में है. बाइक का फ्रंट एक शार्प सुपरस्पोर्ट इंस्पायर्ड स्टाइलिंग वाला है, जैसा इसके कॉन्सेप्ट में देखा गया था. इसमें एक बड़ी विंडस्क्रीन दी गई है। 

बाइक में ट्विन एलईडी डीआरएल्स दिए गए हैं, जो सेंट्रली माउंटेड प्रोजेक्टर हेडलैम्प के आसपास प्लेस किया गया है. करिज्मा एक्सएमआर 250 के फेयरिंग पर विंगलेट्स और पतले एलईडी इंडिकेटर्स मिलते हैं. इसमें गोल्डेन यूएसडी फ्रंट फॉर्क दिए गए हैं, जो इसके लुक को और ज्यादा एन्हांस करते हैं। 

हीरो करिज्मा एक्सएमआर 250 का डिजाइन दिखाता है कि कंपनी एक स्पोर्टी लुक वाली बाइक लेकर आ रही है. इसमें मस्कुलर फ्यूल टैंक, एक्सएमआर ग्राफिक्स, क्लिप ऑन हैंडलबार और स्प्लिट सीट्स मिलेंगी. इसकी राइडिंग पोजिशन स्पोर्टी और डेली कम्युटर दोनों को फोकस में रखकर तैयार की गई होगी। 

इंजन और हार्डवेयर 
Karizma XMR 250 में हीरो का नया 250सीसी का सिंगल सिलेंडर, डीओएचसी, लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलेगा, जो एक्स्ट्रीम 250आर में मिलता है. ये इंजन 30 एचपी की पावर और 25 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करेगा. इसमें 6 स्पीड गियरबॉक्स मिलेगा. बाइक में प्री-लोडेड एडजस्टेबल रियर मोनोशॉक, फ्रंट और रियर में डिस्क ब्रेक और डुअल चैनल एबीएस जैसे फीचर मिलेंगे। 

कंपनी इस बाइक में स्विचेबल एबीएस फीचर दे सकती है, जैसा एक्सट्रीम 250आर में आता है. इसमें फुल एलईडी लाइटिंग, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, नेविगेशन सपोर्ट, लैप टाइमर, ड्रैग टाइमर, एडजस्टेबल क्लिप ऑन हैंडलबार और यूएसबी चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलेंगे। 

Related Posts

घरेलू गैस सिलेंडर के दाम स्थिर, लेकिन कमर्शियल LPG की कीमतों में फिर बढ़ोतरी

नई दिल्ली नवंबर महीने की शुरुआत देश में कई बड़े बदलावों (Rule Change 1st November) के साथ हुई है. 1 नवंबर को पहला झटका एलपीजी यूजर्स को लगा है, क्योंकि…

फोन-फैशन के बाद टू-व्हीलर खरीदने का भी बड़ा प्लेटफॉर्म बना Amazon, सेल में 6 गुना की बढ़ोतरी

नई दिल्ली भारतीय बाजार में ऑनलाइन शॉपिंग का चलन काफी बढ़ गया है. पहले घरेलू सामान, फिर फोन और अब लोग टू-व्हीलर भी ऑनलाइन खरीदने लगे हैं. हाल में जारी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘सिख नरसंहार के दिन कांग्रेस ने किया जख्मों पर वार’, अमित शाह का बड़ा बयान

‘सिख नरसंहार के दिन कांग्रेस ने किया जख्मों पर वार’, अमित शाह का बड़ा बयान

AAP विधायकों के इस्तीफे पर अमन अरोड़ा और बलतेज पन्नू का पलटवार, BJP पर लगाए आरोप

AAP विधायकों के इस्तीफे पर अमन अरोड़ा और बलतेज पन्नू का पलटवार, BJP पर लगाए आरोप

पंजाब में चुनावी सरगर्मी तेज, आम आदमी पार्टी के दो विधायकों के इस्तीफे से हलचल

पंजाब में चुनावी सरगर्मी तेज, आम आदमी पार्टी के दो विधायकों के इस्तीफे से हलचल

राहुल गांधी का बड़ा बयान, साफ छवि और जीतने की क्षमता वाले नेताओं को मिलेगा टिकट

राहुल गांधी का बड़ा बयान, साफ छवि और जीतने की क्षमता वाले नेताओं को मिलेगा टिकट

मोहाली जमीन घोटाले में बड़ा खुलासा, बिल्डर को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप

मोहाली जमीन घोटाले में बड़ा खुलासा, बिल्डर को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप

भगवंत मान होंगे AAP का चेहरा, संजीव अरोड़ा को पार्टी ने बनाया उम्मीदवार

भगवंत मान होंगे AAP का चेहरा, संजीव अरोड़ा को पार्टी ने बनाया उम्मीदवार

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581