मेसी की अर्जेंटीना बनाम इंग्लैंड का महामुकाबला, 24 साल पुरानी टक्कर का नया अध्याय, किसे मिलेगा फाइनल का टिकट?

जॉर्जिया

अर्जेंटीना और इंग्लैंड की टीमें 16 जुलाई को जॉर्जिया के अटलांटा स्टेडियम में FIFA वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल खेलेगी. एक ओर मौजूदा विश्व चैम्पियन अर्जेंटीना है, तो दूसरी ओर इंग्लैंड, जो 60 साल के सूखे को खत्म कर दूसरी बार विश्व कप जीतने का सपना देख रहा है। 

इस मुकाबले में दुनिया की नजरें अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी और इंग्लैंड के स्टार जूड बेलिंगहैम पर टिकी होंगी. अर्जेंटीना ने क्वार्टरफाइनल में स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर अंतिम-4 में जगह बनाई, जबकि इंग्लैंड ने नॉर्वे को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल का टिकट हासिल किया. दोनों टीमें शानदार लय में हैं और खिताब की सबसे मजबूत दावेदारों में शामिल हैं। 

मेसी बनाम बेलिंगहैम

लियोनेल मेसी अर्जेंटीना के सबसे बड़े मैच विनर हैं. 39 साल की उम्र में भी मेसी अपनी टीम के आक्रमण खिलाड़ी बने हुए हैं. गोल करने के साथ-साथ मौके बनाना और बड़े मैचों में टीम को संभालना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. इस फीफा वर्ल्ड कप में मेसी ने अब तक 8 गोल किए हैं, जिससे वे फ्रांस के कीलियन एम्बाप्पे के साथ गोल्डन बूट की दौड़ में शामिल हो गए हैं। 

दूसरी ओर इंग्लैंड के युवा सुपरस्टार जूड बेलिंगहैम मिडफील्ड में टीम की जान हैं. उनकी बॉक्स-टू-बॉक्स क्षमता, गेंद पर नियंत्रण और निर्णायक मौकों पर गोल करने की कला इंग्लैंड को बेहद खतरनाक बनाती है. जूड बेलिंगहैम ने 2026 फीफा विश्व कप में इंग्लैंड के लिए 6 गोल किए हैं. हैरी केन के साथ उनकी साझेदारी विपक्षी डिफेंस के लिए बड़ी चुनौती होगी। 

किस टीम का पलड़ा भारी?
अर्जेंटीना के पास बड़े मैचों का अनुभव और मजबूत टीम संयोजन है. 2022 की विश्व चैम्पियन टीम के अधिकांश खिलाड़ी अब भी साथ है. मेसी की अगुआई, मजबूत डिफेंस और तेज काउंटर अटैक अर्जेंटीना की सबसे बड़ी ताकत हैं। 

वहीं इंग्लैंड युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का बेहतरीन मिश्रण है. तेज विंग प्ले, मजबूत मिडफील्ड और सेट-पीस पर शानदार प्रदर्शन इंग्लैंड को बेहद खतरनाक बनाता है। 

अर्जेंटीना vs इंग्लैंड: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
अर्जेंटीना और इंग्लैंड की प्रतिद्वंद्विता विश्व फुटबॉल की सबसे चर्चित राइवलरी में से एक है. दोनों टीमों के बीच अब तक 14 मुकाबले खेले गए हैं। 

-अर्जेंटीना की जीत: 3
-इंग्लैंड की जीत: 6
-ड्रॉ: 5

FIFA वर्ल्ड कप में पहले भी भिड़ चुके हैं अर्जेंटीना और इंग्लैंड
फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में अर्जेंटीना और इंग्लैंड कई बार आमने-सामने आ चुके हैं. फीफा वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच अब तक 5 मुकाबले खेले गए हैं. इंग्लैंड ने 3 मैच जीते हैं, जबकि अर्जेंटीना ने 2 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। 

1962:  ग्रुप स्टेज में इंग्लैंड ने 3-1 से जीत दर्ज की
1966: क्वार्टरफाइनल में इंग्लैंड ने 1-0 से जीत दर्ज की.
1986: क्वार्टरफाइनल में अर्जेंटीना ने 2-1 से जीत हासिल की. इसी मैच में माराडोना ने 'हैंड ऑफ गॉड' और 'गोल ऑफ द सेंचुरी' जैसे ऐतिहासिक गोल किए थे.
1998: राउंड ऑफ 16 में अर्जेंटीना ने पेनल्टी शूटआउट में इंग्लैंड को हराया.
2002: ग्रुप स्टेज में इंग्लैंड ने 1-0 से जीत दर्ज की.

दोनों टीमों की विश्व कप में आखिरी भिड़ंत 2002 फीफा वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज में हुई थी. उस मुकाबले में इंग्लैंड ने अर्जेंटीना को 1-0 से हराया था. इंग्लैंड की ओर से डेविड बेकहम ने पहले हाफ में पेनल्टी पर मैच का इकलौता गोल दागा था, जो टीम की जीत का अंतर साबित हुआ। 

अब लगभग 24 साल बाद दोनों टीमें एक बार फिर फीफा वर्ल्ड कप के मंच पर भिड़ेंगी. इस बार मुकाबला 2026 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में होगा, जहां अर्जेंटीना लगातार दूसरे फाइनल में पहुंचना चाहेगा, जबकि इंग्लैंड 1966 के बाद दूसरी बार फाइनल में अपनी जगह बनाना चाहेगा। 

कागजों पर दोनों टीमें काफी संतुलित नजर आती हैं. अर्जेंटीना के पास अनुभव और बड़े मैचों का दबदबा है, जबकि इंग्लैंड की ताकत उसकी युवा ऊर्जा, फिटनेस और आक्रामक फुटबॉल है। 

Related Posts

न्यूजीलैंड ने आखिरी दो टी20 जीतकर की वापसी, पांचवें मुकाबले में भारत के 192 रन के लक्ष्य को किया हासिल

नई दिल्ली भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला न्यूजीलैंड ने 7 व‍िकेट से अपने नाम किया. न्यूजीलैंड की जीत के सबसे…

गौतम गंभीर का बड़ा बयान, विश्व कप जिताने वाले खिलाड़ियों को मिलते रहेंगे मौके

हैमिल्टन भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज के आखिरी मैच से पहले कोच गंभीर ने क्रिकेट पंडितों को करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि उनका काम सही फैसले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘सिख नरसंहार के दिन कांग्रेस ने किया जख्मों पर वार’, अमित शाह का बड़ा बयान

‘सिख नरसंहार के दिन कांग्रेस ने किया जख्मों पर वार’, अमित शाह का बड़ा बयान

AAP विधायकों के इस्तीफे पर अमन अरोड़ा और बलतेज पन्नू का पलटवार, BJP पर लगाए आरोप

AAP विधायकों के इस्तीफे पर अमन अरोड़ा और बलतेज पन्नू का पलटवार, BJP पर लगाए आरोप

पंजाब में चुनावी सरगर्मी तेज, आम आदमी पार्टी के दो विधायकों के इस्तीफे से हलचल

पंजाब में चुनावी सरगर्मी तेज, आम आदमी पार्टी के दो विधायकों के इस्तीफे से हलचल

राहुल गांधी का बड़ा बयान, साफ छवि और जीतने की क्षमता वाले नेताओं को मिलेगा टिकट

राहुल गांधी का बड़ा बयान, साफ छवि और जीतने की क्षमता वाले नेताओं को मिलेगा टिकट

मोहाली जमीन घोटाले में बड़ा खुलासा, बिल्डर को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप

मोहाली जमीन घोटाले में बड़ा खुलासा, बिल्डर को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप

भगवंत मान होंगे AAP का चेहरा, संजीव अरोड़ा को पार्टी ने बनाया उम्मीदवार

भगवंत मान होंगे AAP का चेहरा, संजीव अरोड़ा को पार्टी ने बनाया उम्मीदवार

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581