टीम इंडिया में कोचिंग स्टाफ पर बदलाव की शुरुआत, गौतम गंभीर के करीबी सदस्य की विदाई के संकेत

नई दिल्ली
 इंग्लैंड के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के बाद टीम इंडिया के असिस्टेंट कोच रयान टेन डोशेट की छुट्टी तय मानी जा रही है. रिपोर्ट के मुताबिक रयान टेन डोशेट का टीम इंडिया के साथ कोचिंग स्टाफ के तौर पर ये आखिरी कार्यकाल हो सकता है. माना जा रहा है कि डोशेट खुद ही सहायक कोच का पद छोड़ना चाहते है. इसके लिए वह बीसीसीआई और मुख्य कोच गौतम गंभीर से हरी झंडी मिल का इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में टीम इंडिया के साथ डोशेट का 19 जुलाई को खेले जाने वाला वनडे आखिरी दिन हो सकता है। 

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक डोशेट ने बीसीसीआई को इसके बारे में सूचित कर दिया है. नीदरलैंड के पूर्व क्रिकेटर टेन डोशेट पिछले दो साल से टीम इंडिया के साथ हैं और लगभग उनका कॉन्ट्रैक्ट भी पूरा हो चुका है. चूंकि भारतीय टीम इस समय इंग्लैंड के दौरे पर है, इसलिए वह लॉर्ड्स में तीसरे और अंतिम वनडे के तुरंत बाद अपने पद से हटने की मांग कर सकते हैं। 

निजी कारणों का हवाला देकर छोड़ रहे हैं पद
इंग्लैंड के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज में टीम इंडिया के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद ये खबर आई थी कि बीसीसीआई कोचिंग स्टाफ की समीक्षा करेगा. ऐसे में अचनाक डोशेट का टीम इंडिया से अलग होने की इच्छा ने कई सवाल भी खड़े कर दिए, लेकिन पता चला है कि डोशेट निजी कारण से टीम इंडिया के साथ अब आगे काम नहीं करना चाहते हैं. रिपोर्ट के मुताबिक डोशेट अब अपने बच्चों और फैमिली के साथ समय बिताना चाहते हैं। 

गौतम गंभीरप के करीब रहे हैं डोशेट
भारतीय टीम में डोशेट को गौतम गंभीर का सबसे करीबी माना जाता है. गौतम गंभीर को जब टीम इंडिया का हेड कोच बनाया गया था तो उन्होंने ही डोशेट के नाम को अस्सिटेंट कोच के लिए बीसीसीआई से सिफारिश की थी. भारतीय टीम के अलावा डोशेट आईपीएल में भी गंभीर के साथ काम कर चुके हैं. डोशेट को गंभीर का सबसे भरोसेमंद साथी माना जाता है। 

Related Posts

बारिश से प्रभावित मैच में भारत का धमाका, कोहली ने 51 गेंदों में ठोके 74 रन

नई दिल्ली  अर्शदीप सिंह की अगुवाई में भारतीय गेंदबाजों की बेहतरीन गेंदबाजी और बाद में विराट कोहली के तूफानी अर्धशतक की वजह से भारतीय टीम ने बुधवार को न्यूजीलैंड को…

रणजी ट्रॉफी: एक जीत के बाद भी पूरी टीम बाहर, अध्यक्ष-सचिव की लड़ाई में फंसे खिलाड़ी

नई दिल्ली  रणजी ट्रॉफी में मेघालय क्रिकेट एसोसिएशन के अंदर चल रही खींचतान के कारण बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। नागालैंड के खिलाफ प्लेट डिवीजन के मुकाबले से ठीक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581