सोना-चांदी खरीदने का मौका? 13 दिन में चांदी ₹13,000 लुढ़की, आज फिर कीमतों में बड़ी गिरावट

इंदौर 

सोना-चांदी की कीमतों (Gold-Silver Rate) गिरावट थमने का नाम नहीं ले रही है. बीते सप्ताह लगातार टूटने के बाद सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर दोनों कीमती धातुएं के दाम भरभराकर टूटे हैं. वायदा चांदी की कीमत में अचानक 5000 रुपये से ज्यादा की गिरावट आई है और ये गिरकर 2.17 लाख रुपये प्रति किलो पर आ गई है. जुलाई महीने के 13 दिनों में अब तक चांदी 13000 रुपये से अधिक सस्ती हो चुकी है। 

चांदी में जारी गिरावट के साथ ही दूसरी कीमती धातु सोना भी फिसलता चला जा रहा है और इसका भाव सोमवार को वायदा कारोबार की शुरुआत के साथ दी गिरकर 1.41 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर आ गया है। 

चांदी में अचानक बड़ी गिरावट 
एमसीएक्स पर चांदी के भाव में सोमवार को आए बदलाव पर नजर डालें, तो 5 अगस्त की एक्सपायरी वाली ये कीमती धातु बीते शुक्रवार को कारोबार के अंत में 2,22,664 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी, जबकि सप्ताह के पहले दिन खुलते ही ये गिरकर 2,17,277 रुपये पर पहुंच गई. इस हिसाब से चांदी 5,387 रुपये प्रति किलो सस्ती हुई है। 

जुलाई के 13 दिन में 13 हजार सस्ती
जहां एक ओर अपने हाई लेवल से वायदा चांदी का भाव लगातार क्रैश होता नजर आया है, तो वहीं सिर्फ जुलाई महीने के 13 दिनों में अब तक चांदी में आई गिरावट पर बात करें, तो ये पहली जुलाई को 2,30,384 रुपये प्रति किलो पर थी और अब तक 13,107 रुपये प्रति किलो तक गिर चुकी है। 

सोना भी संभल नहीं पा रहा
चांदी लगातार टूट रही है, तो सोने का भी बुरा हाल है और हर बीतते दिन के साथ इसकी कीमत घटती जा रही है. एमसीएक्स पर बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन 4 सितंबर की एक्सपायरी वाला वायादा सोना कारोबार के अंत में 1,43,478 रुपये प्रति 10 ग्राम पर क्लोज हुआ था और सोमवार को ओपनिंग के साथ ही फिसलकर 1,41,557 रुपये पर आ गया. यानी ये कीमती पीली धातु झटके में 1921 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ती हो गई। 

हाई से काफी सस्ता हुआ सोना
जुलाई महीने में सोना भी लगातार फिसलता हुआ नजर आया है. 1 जुलाई को 10 Gram 24 Karat Gold Rate कमोडिटी मार्केट में 1,44,430 रुपये था और इसकी तुलना में फिलहाल वायदा सोना 2873 रुपये प्रति ग्राम सस्ता मिल रहा है. बता दें कि अपने लाइफ टाइम हाई लेवल से सोने का भाव अब करीब 60000 रुपये के आसपास कम हो चुका है।  

बता दें कि जनवरी महीने में पहली बार सोने की कीमत ने 2 लाख रुपये का ऐतिहासिक आंकड़ा पार किया था और 2.20 लाख रुपये के लेवल पर पहुंचा था. इस हाई लेवल को छूने के बाद से ही ये लगातार बिखरता जा रहा है। 

Related Posts

घरेलू गैस सिलेंडर के दाम स्थिर, लेकिन कमर्शियल LPG की कीमतों में फिर बढ़ोतरी

नई दिल्ली नवंबर महीने की शुरुआत देश में कई बड़े बदलावों (Rule Change 1st November) के साथ हुई है. 1 नवंबर को पहला झटका एलपीजी यूजर्स को लगा है, क्योंकि…

फोन-फैशन के बाद टू-व्हीलर खरीदने का भी बड़ा प्लेटफॉर्म बना Amazon, सेल में 6 गुना की बढ़ोतरी

नई दिल्ली भारतीय बाजार में ऑनलाइन शॉपिंग का चलन काफी बढ़ गया है. पहले घरेलू सामान, फिर फोन और अब लोग टू-व्हीलर भी ऑनलाइन खरीदने लगे हैं. हाल में जारी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘सिख नरसंहार के दिन कांग्रेस ने किया जख्मों पर वार’, अमित शाह का बड़ा बयान

‘सिख नरसंहार के दिन कांग्रेस ने किया जख्मों पर वार’, अमित शाह का बड़ा बयान

AAP विधायकों के इस्तीफे पर अमन अरोड़ा और बलतेज पन्नू का पलटवार, BJP पर लगाए आरोप

AAP विधायकों के इस्तीफे पर अमन अरोड़ा और बलतेज पन्नू का पलटवार, BJP पर लगाए आरोप

पंजाब में चुनावी सरगर्मी तेज, आम आदमी पार्टी के दो विधायकों के इस्तीफे से हलचल

पंजाब में चुनावी सरगर्मी तेज, आम आदमी पार्टी के दो विधायकों के इस्तीफे से हलचल

राहुल गांधी का बड़ा बयान, साफ छवि और जीतने की क्षमता वाले नेताओं को मिलेगा टिकट

राहुल गांधी का बड़ा बयान, साफ छवि और जीतने की क्षमता वाले नेताओं को मिलेगा टिकट

मोहाली जमीन घोटाले में बड़ा खुलासा, बिल्डर को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप

मोहाली जमीन घोटाले में बड़ा खुलासा, बिल्डर को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप

भगवंत मान होंगे AAP का चेहरा, संजीव अरोड़ा को पार्टी ने बनाया उम्मीदवार

भगवंत मान होंगे AAP का चेहरा, संजीव अरोड़ा को पार्टी ने बनाया उम्मीदवार

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581