10.14 सेकेंड में दौड़े अनिमेष कुजूर, भारत के दूसरे सबसे तेज़ 100 मीटर स्प्रिंटर बने

नई दिल्ली
कॉमनवेल्थ गेम्स से पहले भारतीय स्प्रिंटर अनिमेष कुजूर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जर्मनी में इतिहास रच दिया. 23 वर्षीय अनिमेष ने वेट्जलार में आयोजित 'फास्ट आर्म्स फास्ट लेग्स' मीट (वर्ल्ड एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल टूर चैलेंजर) की 100 मीटर  इवेंट में 10.14 सेकंड का समय निकालकर दूसरा स्थान हासिल किया. यह विदेशी धरती पर किसी भी भारतीय स्प्रिंटर का अब तक का सबसे तेज 100 मीटर समय है.

अनिमेष ने शुक्रवार को पहले हीट में 10.19 सेकेंड का समय निकालकर फाइनल में जगह बनाई थी. इसके बाद फाइनल में उन्होंने अपने प्रदर्शन में और सुधार करते हुए 10.14 सेकेंड का नया व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ (पर्सनल बेस्ट) दर्ज किया.

यह समय भारत के इतिहास का दूसरा सबसे तेज 100 मीटर प्रदर्शन भी बन गया. राष्ट्रीय रिकॉर्ड फिलहाल गुरिंदरवीर सिंह के नाम है, जिन्होंने इसी साल मई में रांची में आयोजित फेडरेशन कप के दौरान 10.09 सेकेंड का समय निकालकर नया नेशनल रिकॉर्ड बनाया था. अनिमेष इस रिकॉर्ड से सिर्फ 0.05 सेकेंड पीछे रह गए.

भारत के सबसे तेज स्प्रिंटरों में और मजबूत हुई जगह
अनिमेष कुजूर अब भारत के इतिहास में 100 मीटर के पांच सबसे तेज समय में से तीन में शाम‍िल हैं. गुरिंदरवीर सिंह के नेशनल रिकॉर्ड से पहले 100 मीटर का राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी अनिमेष के नाम था. लगातार बेहतरीन प्रदर्शन ने उन्हें भारतीय एथलेटिक्स के सबसे भरोसेमंद स्प्रिंटर्स में शामिल कर दिया है.

200 मीटर के भी हैं राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी
अनिमेष की पहचान केवल 100 मीटर तक सीमित नहीं है. उनका मुख्य इवेंट 200 मीटर है और इस इवेंट में भी नेशनल रिकॉर्ड उनके नाम दर्ज है. वह छोटी दूरी की दोनों प्रमुख इवेंट में भारत के टॉप स्प्रिंटर्स में गिने जाते हैं.

कॉमनवेल्थ गेम्स से पहले मिला बड़ा आत्मविश्वास
जर्मनी में मिला यह प्रदर्शन अनिमेष के लिए कॉमनवेल्थ गेम्स से पहले बड़ा मनोबल बढ़ाने वाला साबित हो सकता है. वह इस महीने के आखिर में ग्लासगो में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स में पहली बार भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे. ऐसे में विदेशी ट्रैक पर हासिल यह उपलब्धि उनके आत्मविश्वास को और मजबूत करेगी.
 

Related Posts

न्यूजीलैंड ने आखिरी दो टी20 जीतकर की वापसी, पांचवें मुकाबले में भारत के 192 रन के लक्ष्य को किया हासिल

नई दिल्ली भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला न्यूजीलैंड ने 7 व‍िकेट से अपने नाम किया. न्यूजीलैंड की जीत के सबसे…

गौतम गंभीर का बड़ा बयान, विश्व कप जिताने वाले खिलाड़ियों को मिलते रहेंगे मौके

हैमिल्टन भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज के आखिरी मैच से पहले कोच गंभीर ने क्रिकेट पंडितों को करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि उनका काम सही फैसले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘सिख नरसंहार के दिन कांग्रेस ने किया जख्मों पर वार’, अमित शाह का बड़ा बयान

‘सिख नरसंहार के दिन कांग्रेस ने किया जख्मों पर वार’, अमित शाह का बड़ा बयान

AAP विधायकों के इस्तीफे पर अमन अरोड़ा और बलतेज पन्नू का पलटवार, BJP पर लगाए आरोप

AAP विधायकों के इस्तीफे पर अमन अरोड़ा और बलतेज पन्नू का पलटवार, BJP पर लगाए आरोप

पंजाब में चुनावी सरगर्मी तेज, आम आदमी पार्टी के दो विधायकों के इस्तीफे से हलचल

पंजाब में चुनावी सरगर्मी तेज, आम आदमी पार्टी के दो विधायकों के इस्तीफे से हलचल

राहुल गांधी का बड़ा बयान, साफ छवि और जीतने की क्षमता वाले नेताओं को मिलेगा टिकट

राहुल गांधी का बड़ा बयान, साफ छवि और जीतने की क्षमता वाले नेताओं को मिलेगा टिकट

मोहाली जमीन घोटाले में बड़ा खुलासा, बिल्डर को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप

मोहाली जमीन घोटाले में बड़ा खुलासा, बिल्डर को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप

भगवंत मान होंगे AAP का चेहरा, संजीव अरोड़ा को पार्टी ने बनाया उम्मीदवार

भगवंत मान होंगे AAP का चेहरा, संजीव अरोड़ा को पार्टी ने बनाया उम्मीदवार

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581