गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी ने करीब 250 लोगों से मुलाकात कर सुनीं समस्याएं

जनसेवा सर्वोपरि : प्रतिकूल मौसम में भी सीएम योगी ने किया जनता दर्शन

जनता दर्शन में आए लोगों से बोले सीएम – घबराइए मत, सबकी होगी भरपूर मदद

गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी ने करीब 250 लोगों से मुलाकात कर सुनीं समस्याएं

गोरखपुर, 

‘जनसेवा सर्वोपरि’ के ध्येय से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार सुबह मौसम प्रतिकूल होने के बावजूद जन समस्याओं के निस्तारण के निस्तारण के लिए ‘जनता दर्शन’ किया। बारिश में दूरदराज से आए लोगों से उन्होंने गोरखनाथ मंदिर में मुलाकात की। उनकी समस्याएं सुनीं। समस्या लेकर आए लोगों से आत्मीयता से संवाद करते हुए कहा, ‘घबराइए मत, हर समस्या का समाधान कराया जाएगा, सरकार सबकी भरपूर मदद करेगी।’ जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने पास में मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर पीड़ित व्यक्ति की समस्या पर संवेदनशीलता से ध्यान दें और तत्परता से उसका समयबद्ध व पारदर्शी निस्तारण कराएं। साथ ही गरीबों की भूमि पर कब्जा करने वाले दबंगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिये।

बारिश के चलते, मुख्यमंत्री के निर्देश पर लोगों की सुविधा के लिए शनिवार सुबह जनता दर्शन का आयोजन गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन सभागार में किया गया। इस दौरान सीएम योगी ने करीब 250 लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनका समाधान करने का निर्देश दिया। कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक पहुंचकर मुख्यमंत्री ने उनकी पीड़ा जानीं। उन्हें आश्वस्त किया कि सभी की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। 

जनता दर्शन में कुछ महिलाओं ने पट्टीदारों द्वारा तो कुछ ने दबंगों द्वारा उनकी जमीन कब्जा करने की शिकायत की। इस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पारिवारिक जमीनी विवादों की स्थिति में पैमाइश व अन्य जांच कराने के बाद निष्पक्ष निस्तारण किया जाए। यदि किसी दबंग ने किसी गरीब की जमीन हड़पी है तो उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। हर बार की तरह शनिवार को भी जनता दर्शन में कुछ लोग गंभीर बीमारियों के इलाज में आर्थिक मदद की गुहार लेकर पहुंचे थे। ऐसे मामलों में सीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इलाज में अस्पताल के इस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द पूर्ण कराकर शासन में भेजें। मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से इलाज के लिए पर्याप्त राशि दी जाएगी।

गोरखनाथ मंदिर की गोशाला में मुख्यमंत्री ने की गोसेवा
गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान शनिवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दिनचर्या परंपरागत रही। प्रातःकाल गुरु गोरखनाथ और अपने ब्रह्मलीन गुरुदेव महंत अवेद्यनाथ जी का आशीर्वाद लेने के बाद सीएम योगी ने मंदिर की गोशाला में गोसेवा की। उन्होंने गोवंश को अपने हाथ से गुड़-रोटी खिलाकर उन पर स्नेह बरसाया।

Related Posts

यूपी में राशन व्यवस्था होगी मजबूत, योगी सरकार ने तैयार कराए 8,922 अन्नपूर्णा भवन

योगी सरकार की पहल से सार्वजनिक वितरण प्रणाली को मजबूती, प्रदेश में 8,922 अन्नपूर्णा भवनों का निर्माण पूरा राशन वितरण व्यवस्था को मिल रहा आधुनिक स्वरूप, अन्नपूर्णा भवनों के निर्माण…

योगी सरकार ने कसा शिकंजा, जांच रिपोर्ट पर पैथोलॉजिस्ट के हस्ताक्षर और पंजीकरण नंबर अनिवार्य

योगी सरकार आयुष्मान योजना में फर्जी पैथोलॉजी रिपोर्ट पर सख्त, हेरफेर करने वाले अस्पतालों पर गिरेगी गाज – योगी सरकार ने आयुष्मान योजना में मरीजों के इलाज में लापरवाही, फर्जीवाड़े…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पटियाला में वोटिंग के बीच मचा बवाल, कांग्रेस प्रत्याशी ने लगाया अभद्र व्यवहार का आरोप

पटियाला में वोटिंग के बीच मचा बवाल, कांग्रेस प्रत्याशी ने लगाया अभद्र व्यवहार का आरोप

चंडीगढ़ स्मार्टसिटी घोटाले की जांच में बड़ा खुलासा, अनुभव मिश्रा तक पहुंची करोड़ों की रकम

चंडीगढ़ स्मार्टसिटी घोटाले की जांच में बड़ा खुलासा, अनुभव मिश्रा तक पहुंची करोड़ों की रकम

पंजाब के 12 जिलों पर धुंध का असर, तापमान में बदलाव से मिली राहत

पंजाब के 12 जिलों पर धुंध का असर, तापमान में बदलाव से मिली राहत

पंजाब में ईडी का शिकंजा तेज, मुख्य सचिव से लेकर पुलिस अफसरों तक समन जारी

पंजाब में ईडी का शिकंजा तेज, मुख्य सचिव से लेकर पुलिस अफसरों तक समन जारी

सीमा पार से हथियार तस्करी की कोशिश नाकाम, गुरदासपुर में चार हैंड ग्रेनेड बरामद

सीमा पार से हथियार तस्करी की कोशिश नाकाम, गुरदासपुर में चार हैंड ग्रेनेड बरामद

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: कांग्रेस ने घोषित किए 30 उम्मीदवार, गुटबाजी में बदले सियासी समीकरण

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: कांग्रेस ने घोषित किए 30 उम्मीदवार, गुटबाजी में बदले सियासी समीकरण

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581