विवाद के बाद Meta ने हटाया AI इमेज टूल Muse Image फीचर

Meta एक बार फिर से विवादों में घिरता दिखा है, जिसके बाद कंपनी ने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) फीचर को वापस लेने का फैसला लिया है. कंपनी ने हाल ही में AI इमेज जनरेटर टूल Muse Image को लॉन्च किया था, लेकिन बाद में यह फीचर विवादों में घिर गया. फिर कंपनी ने अपने इस फीचर को वापस लेने का फैसला लिया.

म्यूज इमेज टूल के तहत कोई भी व्यक्ति सिर्फ प्रॉम्प्ट देकर किसी भी पब्लिक इंस्टाग्राम अकाउंट को टैग करके उसकी AI इमेज बना सकता है. विवाद बढ़ने के बाद मेटा ने इस फीचर को अभी हटा दिया है.

मेटा ने शुक्रवार को अपने ब्लॉगपोस्ट में कहा है कि म्यूज इमेज को कंपनी बंद कर रही है. साथ ही कंपनी ने बताया है कि उनका मकसद लोगों को एक यूजफुल क्रिएटिव टूल देना था. हालांकि लोगों ने गलत इस्तेमाल किया है, जिसके बाद मेटा ने इस फीचर को रिमूव कर दिया है.

Instagram अकाउंट्स डिफॉल्ट रूप ये ऑप्ट-इन था
मेटा की सबसे बड़ी चिंता यह थी कि सभी पब्लिक Instagram अकाउंट्स डिफॉल्ट रूप से ऑप्ट-इन थे. इसका मतलब है कि अगर कोई नहीं चाहता था कि उसकी तस्वीरों का इस्तेमाल AI इमेज में ना हो तो उसके खुद सेटिंग्स में जाकर परमिशन को ऑफ करना पड़ता था. साथ ही मेटा भी इसकी जानकारी नहीं दे रही थी.

इस फीचर में बहुत से लोगों को डर सताने लगा था कि उनकी परमिशन के बिना कोई भी उनकी AI तस्वीरें बना सकता है. इसका गलत इस्तेमाल होने का खतरा था. प्राइवेट इंस्टाग्राम अकाउंट्स और 18 साल से कम उम्र के यूजर्स के अकाउंट्स इस फीचर से बाहर रखे हैं.

अब यदि कोई Meta AI में किसी के इंस्टाग्राम अकाउंट को टैग करके AI तस्वीर बनाने की कोशिश करता है, तो चैटबॉट ऐसा करने से इनकार कर देता है.

फिल्मी दुनिया में हो रहा है विरोध
मेटा के इस फीचर का विरोध सिर्फ आम लोगों में ही नहीं हो रहा है बल्कि फिल्मी दुनिया यानी हॉलिवुड में भी इसका विरोध हो रहा है. टैलेंट एजेंसी CAA, जो टॉम क्रूज, जेंडाया और मेरिल स्ट्रीप जैसे कलाकारों का प्रतिनिधित्व करती है.

Related Posts

सरकारी नौकरी का मौका! AFMS में मेडिकल ऑफिसर के 120 पद खाली, 9 नवंबर से करें अप्लाई

नई दिल्ली  आज भी देश में लाखों युवा निजी क्षेत्र की नौकरियों के बजाय सरकारी नौकरियों को प्राथमिकता देते हैं। अगर आप भी उनमें से एक हैं, तो आपके लिए…

गोवर्धन पूजा को लेकर दूर करें कन्फ्यूजन, 10 नवंबर को होगी पूजा; जानें शुभ मुहूर्त और धार्मिक मान्यता

दिवाली के बाद गोवर्धन पूजा का पर्व भगवान श्रीकृष्ण के प्रति आस्था और प्रकृति के सम्मान का प्रतीक माना जाता है. इस दिन घरों में गोबर से गोवर्धन पर्वत की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कनाडा के क्यूबेक में धार्मिक प्रतीकों पर सख्ती की तैयारी, स्कूलों में पगड़ी-नकाब पर लगेगी रोक?

कनाडा के क्यूबेक में धार्मिक प्रतीकों पर सख्ती की तैयारी, स्कूलों में पगड़ी-नकाब पर लगेगी रोक?

दिवाली-छठ पर ट्रेन टिकट की टेंशन खत्म! रेलवे ने किया 45 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का ऐलान

दिवाली-छठ पर ट्रेन टिकट की टेंशन खत्म! रेलवे ने किया 45 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का ऐलान

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

मोहाली में किसान मंडी के खिलाफ उठी आवाज, फेज-5 के लोगों ने जताई नाराजगी

मोहाली में किसान मंडी के खिलाफ उठी आवाज, फेज-5 के लोगों ने जताई नाराजगी

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581