नाश्ते में बनाएं कुरकुरा साबूदाना आलू चीला, स्वाद होगा लाजवाब

सुबह के नाश्ते में अगर आप कुछ नया और टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं तो साबूदाना आलू से बना क्रिस्पी चीला आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है. साबूदाना और उबले आलू से बनने वाला यह चीला बाहर से हल्का कुरकुरा और अंदर से सॉफ्ट होता है. इसे आप सुबह के नाश्ते शाम के हल्के स्नैक के तौर पर बना सकते हैं.

यह खाने में काफी टेस्टी लगता है और इसे घर में मौजूद सामानों से आसानी से बनाया जा सकता है. तो आइए जानते हैं कि साबूदाना और आलू से टेस्टी चीला कैसे बना सकते है और इसे बनाने के लिए किन-किन की जरूरत होती है.

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)
1 कप साबूदाना
2 उबले हुए आलू
2 बड़े चम्मच चावल का आटा
1-2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
1 छोटा चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक
2 बड़े चम्मच बारीक कटा हरा धनिया
½ छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
नमक स्वादानुसार
तेल जरूरत अनुसार

साबूदाना आलू चीला बनाते कैसे हैं?
    साबूदाना आलू चीला बनाने के लिए सबसे पहले साबूदाना को अच्छी तरह धोकर 6 से 8 घंटे या रातभर के लिए पानी में भिगो दें.
    इसके बाद इसका सारा पानी निकाल दें और भीगे हुए साबूदाना को मिक्सर में डालकर थोड़ा-सा पानी मिलाते हुए सॉफ्ट पेस्ट तैयार कर लें.
    अब इस पेस्ट को एक बड़े बाउल में निकालें. इसमें उबले हुए आलू को मैश करके डालें.
    फिर हरी मिर्च, अदरक, नमक, काली मिर्च, हरा धनिया और चावल का आटा डालकर अच्छी तरह मिला लें. अगर घोल बहुत गाढ़ा लगे, तो थोड़ा-सा पानी मिलाकर स्मूद घोल बना लें.
    अब तवा गर्म करें और उस पर हल्का-सा तेल लगाएं. एक करछी घोल डालकर उसे गोल आकार में फैलाएं.
    मीडियम गैस पर एक तरफ से सुनहरा होने तक पकाएं. फिर थोड़ा-सा तेल डालकर पलट दें और दूसरी तरफ से भी अच्छी तरह सेंक लें.
    जब चीला दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा हो जाए तो इसे प्लेट में निकाल लें.
    साबूदाना आलू चीला का स्वाद हरी चटनी, दही या टमाटर की चटनी के साथ और भी ज्यादा बढ़ जाता है.

इन बातों का रखें ध्यान
    साबूदाना को अच्छी तरह भिगोना जरूरी है, तभी चीले का घोल बेहतर बनेगा.
    चीले को हमेशा मीडियम गैस पर पकाएं, ताकि वह अंदर तक अच्छी तरह पक जाए और बाहर से कुरकुरा बने.

 

Related Posts

2 नवंब राशिफल: नौकरी, कारोबार और प्रेम जीवन में क्या होगा खास? जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

मेष राशि आज के दिन धन लाभ होने के योग हैं। शांत होकर सोचने के लिए समय निकालें। देखभाल के छोटे-छोटे काम दूसरों से दोस्ताना सपोर्ट और उपयोगी जानकारी हासिल…

WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट, अनजान नंबरों की कॉल पहचानना हुआ आसान; जानें सेटिंग्स के स्टेप्स

मुंबई  WhatsApp अपने यूजर्स को बेहतर एक्सपीरियंस देने के लिए तेजी से अपने प्लेटफॉर्म में नए-नए फीचर्स जोड़ रहा है। वॉट्सऐप ने बताया कि अब वे वॉट्सऐप पर आने वाले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘सिख नरसंहार के दिन कांग्रेस ने किया जख्मों पर वार’, अमित शाह का बड़ा बयान

‘सिख नरसंहार के दिन कांग्रेस ने किया जख्मों पर वार’, अमित शाह का बड़ा बयान

AAP विधायकों के इस्तीफे पर अमन अरोड़ा और बलतेज पन्नू का पलटवार, BJP पर लगाए आरोप

AAP विधायकों के इस्तीफे पर अमन अरोड़ा और बलतेज पन्नू का पलटवार, BJP पर लगाए आरोप

पंजाब में चुनावी सरगर्मी तेज, आम आदमी पार्टी के दो विधायकों के इस्तीफे से हलचल

पंजाब में चुनावी सरगर्मी तेज, आम आदमी पार्टी के दो विधायकों के इस्तीफे से हलचल

राहुल गांधी का बड़ा बयान, साफ छवि और जीतने की क्षमता वाले नेताओं को मिलेगा टिकट

राहुल गांधी का बड़ा बयान, साफ छवि और जीतने की क्षमता वाले नेताओं को मिलेगा टिकट

मोहाली जमीन घोटाले में बड़ा खुलासा, बिल्डर को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप

मोहाली जमीन घोटाले में बड़ा खुलासा, बिल्डर को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप

भगवंत मान होंगे AAP का चेहरा, संजीव अरोड़ा को पार्टी ने बनाया उम्मीदवार

भगवंत मान होंगे AAP का चेहरा, संजीव अरोड़ा को पार्टी ने बनाया उम्मीदवार

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581